केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज जम्मू का दौरा करेंगे

Delhi: केन्‍द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज जम्‍मू का दौरा करेंगे। वे हाल में बादल फटने और बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करेंगे तथा बचाव और राहत उपायों की समीक्षा करेंगे। गृह मंत्री कटरा की स्थिति का भी जायजा़ लेंगे, जहां वैष्‍णो देवी यात्रा मार्ग में भूस्‍खलन के कारण कई लोगों की मृत्‍यु हो गई थी। जम्‍मू पहुंचने के बाद अमित शाह सीधे राजभवन जाएंगे और बाढ़ राहत उपायों पर विचार विमर्श के लिए उच्‍च स्‍तरीय समीक्षा बैठक की अध्‍यक्षता करेंगे।  

Read More

गृह मंत्री ने ‘ऑपरेशन महादेव’ में शामिल जवानों को किया सम्मानित

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF के उन जवानों को सम्मानित किया, जिन्होंने ‘ऑपरेशन महादेव’ को सफलतापूर्वक अंजाम देते हुए पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों का ढेर किया था। इस मौके पर अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूरे देश की ओर से वे सुरक्षा बलों को बधाई देते हैं, जिन्होंने नागरिकों के मन में सुरक्षा का विश्वास और मज़बूत किया है। उन्होंने कहा कि जब कश्मीर में पर्यटन अपने शिखर पर था, तब पहलगाम हमले से ‘कश्मीर मिशन’ को…

Read More

उत्तराखंड में गृहमंत्री अमित शाह ने 1271 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

दिल्ली:- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को उत्तराखण्‍ड के रूद्रपुर में राज्‍य सरकार की एक हजार दो सौ 71 करोड़ रुपये मूल्‍य के विभिन्‍न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्‍यास किया। गृहमंत्री शाह ने उत्तराखण्‍ड निवेश उत्‍सव 2025 में देशभर से आए निवेशकों और उद्यमियों के साथ बातचीत की। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए गृहमंत्री शाह ने कहा कि जब तक उत्‍तराखंड जैसे छोटे राज्‍य प्रगति नहीं करेंगे देश का विकास नहीं हो सकता। इसलिए छोटे राज्‍यों और पूर्वी राज्‍यों के विकास पर विशेष ध्‍यान दिए…

Read More