देश: तमिल सुपरस्टार विजय की राजनीतिक पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम यानी TVK को चुनाव आयोग से बड़ी मान्यता मिल गई है। चुनाव आयोग ने पार्टी को तमिलनाडु और पुडुचेरी में रजिस्टर्ड राजनीतिक दल के रूप में मान्यता दी है। इसके साथ ही पार्टी के लिए ‘सीटी’ यानी Whistle चुनाव चिह्न भी तय हो गया है। इस फैसले को विजय और उनके समर्थकों के लिए राजनीति में एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है। TVK की स्थापना अभिनेता विजय ने 2024 में की थी। पार्टी का मुख्य लक्ष्य तमिलनाडु की राजनीति…
Read MoreCategory: राज्य
उज्जैन में खड़े हनुमान जी की प्रतिमा पर विवाद, हर्षा रिछारिया बोलीं- ‘उज्जैन ने याद दिलाई अयोध्या’
उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में खड़े हनुमान जी की प्रतिमा को हटाए जाने की चर्चाओं के बीच विवाद लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। अब साध्वी हर्षा रिछारिया ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि उज्जैन का घटनाक्रम उन्हें अयोध्या की याद दिला रहा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह एक समय रामलला को टेंट में देखा गया था, उसी तरह आज हनुमान जी के मंदिर को लेकर स्थिति सामने आ रही है। हर्षा रिछारिया ने स्पष्ट कहा कि वह सरकार के विरोध में नहीं हैं…
Read Moreअसम की जेलों में HIV का बढ़ता खतरा!,31 जेलों में 226 कैदी पॉजिटिव
असम की जेलों से सामने आई एक स्वास्थ्य संबंधी खबर ने चिंता बढ़ा दी है। राज्य की 31 जेलों में पिछले चार महीनों के दौरान 226 कैदी HIV पॉजिटिव पाए गए हैं।रिपोर्ट के मुताबिक, अप्रैल से जुलाई के बीच असम की 31 जेलों में कैदियों की HIV स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान 226 कैदी HIV पॉजिटिव मिले। इनमें से 202 कैदी एंटीरेट्रोवायरल थेरेपी यानी ART ले रहे हैं।मामले को लेकर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि सरकार HIV संक्रमण के मामलों की विस्तृत जांच करेगी। साथ ही यह…
Read Moreलखनऊ में स्वाइन फ्लू के 2 नए मरीज, सरकार अलर्ट; 75 जिलों में निगरानी के निर्देश
लखनऊ: लखनऊ में स्वाइन फ्लू के दो नए मरीज सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट कर दिया है। संक्रमण को लेकर प्रदेश के सभी 75 जिलों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग को संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और इलाज की व्यवस्था पर विशेष नजर रखने को कहा गया है। सरकार का फोकस संक्रमण को शुरुआती स्तर पर ही रोकने और संभावित मामलों की समय पर पहचान करने पर है। डिप्टी सीएम ने स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि स्वाइन…
Read MoreAI4India ने बेंगलुरु में AI समिट में AI डिफ्यूजन मैट्रिक्स रिपोर्ट और असेसमेंट टूल लॉन्च किया
बेंगलुरु : AI4India ने सोमवार को बेंगलुरु में ‘AI फॉर इंडिया समिट 2026’ में ‘सेंटर फॉर स्टडी ऑफ़ साइंस, टेक्नोलॉजी एंड पॉलिसी’ (CSTEP) के साथ मिलकर ‘AI डिफ्यूजन मैट्रिक्स रिपोर्ट’ और ‘असेसमेंट टूल’ लॉन्च किया।नीति आयोग के साथ मिलकर तैयार की गई यह रिपोर्ट और टूल संगठनों को उनके AI अपनाने की परिपक्वता (maturity) का आकलन करने, लागू करने में आने वाली कमियों की पहचान करने और अलग-थलग प्रयोगों से आगे बढ़कर पूरे संगठन में जिम्मेदारी से AI को फैलाने के लिए एक व्यवस्थित रोडमैप बनाने में मदद करने के…
Read MoreBMW X1 की एंट्री: ₹49.90 लाख में लग्जरी SUV, ADAS और पैनोरमिक सनरूफ से लैस
टेक्नोलॉजी : भारतीय लग्जरी कार बाजार में BMW ने अपनी लोकप्रिय SUV X1 का नया और किफायती वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत ₹49.90 लाख रखी गई है। कंपनी की यह SUV उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश की गई है, जो प्रीमियम ब्रांड, शानदार फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस के साथ एक लग्जरी SUV खरीदना चाहते हैं। नई BMW X1 सीधे तौर पर मर्सिडीज-बेंज GLA जैसी प्रीमियम SUVs को टक्कर देगी। BMW X1 के नए वेरिएंट में पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है, जो केबिन को ज्यादा खुला और…
Read Moreयूपी में ‘जीरो पावर्टी’ अभियान का बड़ा असर, अति गरीब परिवारों को मिलेगा पक्का घर
(उत्तर प्रदेश ) : उत्तर प्रदेश में गरीबी उन्मूलन को लेकर चलाए जा रहे ‘जीरो पावर्टी’ अभियान का असर अब जमीन पर दिखाई देने लगा है। सरकार की योजना के तहत प्रदेश के अति गरीब परिवारों को चिन्हित कर उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में ऐसे परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराने की दिशा में भी प्राथमिकता देने की तैयारी है। मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पात्र अति गरीब परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर आवास का लाभ मिलने की…
Read Moreममता बोलीं- मेरी गाड़ी पर बड़े-बड़े पत्थर फेंके गए: पुलिस के सामने लोगों ने रोका काफिला, बोलीं- खिड़की खुली होती तो सिर चकनाचूर हो जाता
देश : पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि उत्तर 24 परगना जिले में उनके काफिले को रोककर कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी पर बड़े-बड़े पत्थर और जूते फेंके। ममता के मुताबिक, इस दौरान उनकी कार पर मिट्टी और कीचड़ भी लगाया गया। उन्होंने कहा कि अगर उस समय गाड़ी की खिड़की खुली होती तो पत्थर लगने से उनका सिर चकनाचूर हो सकता था और उनकी जान भी जा सकती थी। ममता बनर्जी के अनुसार, यह घटना…
Read Moreभारतीय मूल के अनिल मेनन की ऐतिहासिक स्पेसवॉक: 6.5 घंटे अंतरिक्ष में किया बड़ा मिशन, स्पेस स्टेशन की बिजली क्षमता 30% बढ़ेगी
टेक्नोलॉजी : भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है। उन्होंने नासा की अंतरिक्ष यात्री जेसिका मीर के साथ लगभग साढ़े छह घंटे तक अंतरिक्ष में स्पेसवॉक कर इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए बेहद महत्वपूर्ण तकनीकी कार्य पूरा किया। इस मिशन के दौरान दोनों अंतरिक्ष यात्रियों ने नए सोलर पैनल को स्थापित करने की तैयारी के लिए सातवें सपोर्टिंग फ्रेम को सफलतापूर्वक लगाया। यह मिशन इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन की बिजली उत्पादन क्षमता बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना…
Read Moreबिहार: भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पुलिसकर्मी गिरफ्तार
आरा (बिहार) : आरा के पुलिस अधीक्षक (SP) ने शुक्रवार को बताया कि भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में कथित तौर पर शामिल एक पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है।आरा के SP राज ने बताया, “भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में शामिल पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार पुलिसकर्मी की पहचान अक्षय के तौर पर हुई है।”पुलिस ने बताया कि यह ऑपरेशन आरा पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने मिलकर चलाया था। आरा के SP ने आगे कहा, “आगे की कानूनी कार्रवाई चल रही है और कानून के…
Read More