Lucknow: लखनऊ में कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ता हजरतगंज थाने पहुंचे और धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ लिखित शिकायत देकर FIR दर्ज करने की मांग की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि धीरेंद्र शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण को लेकर विवादित टिप्पणी की है, जिससे करोड़ों श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव प्रवेश यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में…
Read MoreTag: Lucknow News
लखनऊ में अखिलेश यादव के खिलाफ लगे बॉयकॉट सपा के बैनर, स्वामी प्रसाद मौर्य के मुद्दे पर मौर्य समाज में नाराजगी
Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ विरोध के बैनर लगाए गए हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों में लगे इन बैनरों पर ‘बॉयकॉट अखिलेश यादव’ और ‘बॉयकॉट समाजवादी पार्टी’ जैसे नारे लिखे गए हैं। इस विरोध के बाद प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर पिछड़े समाज के सम्मान और राजनीतिक भागीदारी का मुद्दा चर्चा में आ गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह नाराजगी स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर अखिलेश यादव के कथित बयानों और सपा कार्यकर्ताओं की अभद्र टिप्पणियों…
Read Moreलखनऊ में छेड़छाड़ से परेशान 11वीं की छात्रा ने दी जान, पिता लगाते रहे थाने के चक्कर; चौकी प्रभारी सस्पेंड
Lucknow: लखनऊ के मलिहाबाद से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है। यहां छेड़छाड़ और धमकियों से परेशान 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली 15 साल की छात्रा ने अपनी जान दे दी। परिजनों का आरोप है कि बेटी को लंबे समय से परेशान किया जा रहा था। पिता आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस थाने और चौकी के चक्कर लगाते रहे, लेकिन उनकी शिकायत पर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई। घटना सोमवार की है। बताया जा रहा है कि छात्रा के पिता मजदूरी करते हैं। सोमवार सुबह वह अपनी…
Read Moreधर्मांतरण का कथित नेटवर्क बेनकाब! डार्क वेब से रमीजुद्दीन देता था टास्क, KGMU के बाद अब PGI पर STF की नजर
Lucknow: लखनऊ के केजीएमयू महिला डॉक्टर मामले में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नए खुलासे सामने आ रहे हैं। अब इस मामले में डार्क वेब के जरिए देशभर में नेटवर्क चलाने और साथियों को टास्क देने की बात सामने आई है। एसटीएफ की जांच में आरोपी रमीजुद्दीन के लैपटॉप से कई अहम डिजिटल सुराग मिलने की उम्मीद है। जांच के मुताबिक, रमीजुद्दीन कथित तौर पर डार्क वेब के जरिए अलग-अलग शहरों में मौजूद अपने साथियों के संपर्क में रहता था। वह उन्हें टास्क देता था और महिलाओं को…
Read Moreडार्क वेब से रमीजुद्दीन चलाता था नेटवर्क! महिलाओं को फंसाने के देता था टास्क, अब PGI तक पहुंचेगी जांच
LUCKNOW: लखनऊ में सामने आए रमीजुद्दीन से जुड़े मामले की जांच अब और आगे बढ़ने जा रही है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, आरोपी कथित तौर पर डार्क वेब के जरिए अपने साथियों को अलग-अलग टास्क देता था। इतना ही नहीं, महिलाओं को अपने जाल में फंसाने के तरीके भी बताए जाते थे। इस मामले में अब किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी यानी KGMU के बाद संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट यानी PGI तक जांच का दायरा बढ़ने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि जांच के दौरान रमीजुद्दीन…
Read Moreलखनऊ ट्रिपल मर्डर: 5वें दिन पीड़ित परिवार से मिले DGP, चाचा-बहन पर 25-25 हजार का इनाम; घर की पैमाइश करने पहुंची LDA टीम
Lucknow: लखनऊ के सआदतगंज ट्रिपल मर्डर केस में पांचवें दिन पुलिस प्रशासन की कार्रवाई तेज होती नजर आ रही है। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के डीजीपी राजीव कृष्ण घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। बारिश के बीच डीजीपी ने परिवार की बातें सुनीं और न्याय दिलाने का भरोसा दिया। इस दौरान मृतक शिवाजी तिवारी की पत्नी उषा तिवारी ने आरोपी ऋषभ शुक्ला को फांसी की सजा देने की मांग की। साथ ही फरार चाचा और बहन के एनकाउंटर की भी मांग उठाई। परिवार ने…
Read Moreलखनऊ में आतंकी साजिश का खुलासा, पाकिस्तान से मिले थे हमले के निर्देश; यूपी ATS ने 3 संदिग्धों को दबोचा
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आतंकी साजिश का बड़ा खुलासा हुआ है। यूपी एटीएस ने पाकिस्तान में बैठे हैंडलर शहजाद भट्टी के नेटवर्क से जुड़े तीन संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके साथ एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, आरोपियों को सेना या पुलिस के जवान को निशाना बनाने का टारगेट दिया गया था। वारदात को अंजाम देने के बाद उसका वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजने की योजना थी। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश के मुताबिक, एटीएस को सूचना मिली…
Read Moreलखनऊ ट्रिपल मर्डर केस: सात मांगों पर सहमति के बाद हुआ अंतिम संस्कार
Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। सआदतगंज इलाके में एक ही परिवार के तीन लोगों की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतकों में सेवानिवृत्त कर्मचारी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व पदाधिकारी शिवाजी तिवारी, उनके बेटे सुयश तिवारी और भाई शिवेंद्र तिवारी उर्फ शंभू शामिल हैं। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है, वहीं स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई, आर्थिक…
Read Moreमॉडल श्रद्धा दुबे को लखनऊ लाया गया, पुलिस 14 दिन की रिमांड की करेगी मांग
LUCKNOW: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मॉडल श्रद्धा दुबे को लखनऊ लाया गया है। थाने पहुंचने के दौरान श्रद्धा दुबे अपना चेहरा छिपाती नजर आईं। पुलिस के साथ थाने में दाखिल होते समय उन्होंने हाथ उठाया और इसके बाद अंदर चली गईं। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर अब लोगों की नजरें पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, श्रद्धा दुबे को लखनऊ लाए जाने के बाद पुलिस उनसे पूछताछ की तैयारी में जुटी है। बताया जा…
Read Moreकाकोरी में गैस गोदाम पर बड़ी लूट, 409 खाली सिलेंडर ले गए बदमाश; मजदूरों से मारपीट का आरोप
Lucknow: लखनऊ के काकोरी से एक बड़ी लूट का मामला सामने आया है, जहां पुरैना गांव स्थित भारत गैस गोदाम से 409 खाली गैस सिलेंडर और मजदूरों की मजदूरी के 22 हजार रुपये लूटने का आरोप लगा है। इतना ही नहीं, बदमाशों पर गोदाम में मौजूद मजदूरों के साथ मारपीट करने और एक मजदूर को अपने साथ ले जाने का भी आरोप है। मामला काकोरी थाना क्षेत्र का है। गैस एजेंसी के मालिक इस्लाम अहमद अब्बासी ने मोहम्मद यूसुफ समेत पांच लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।…
Read More