KGMU में रैगिंग पर बड़ा एक्शन: 38 MBBS छात्र सस्पेंड, जूनियर्स से रात में करवाते थे डांस और जबरन प्रणाम

Lucknow: लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी यानी KGMU में रैगिंग के मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जूनियर छात्रों को परेशान करने, जबरन डांस करवाने और सीनियर्स के सामने सिर झुकाकर प्रणाम करवाने के आरोप में 38 एमबीबीएस छात्रों को तीन महीने के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। कार्रवाई के तहत प्रत्येक छात्र पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। इसके अलावा एक साल तक उनकी छात्रवृत्ति रोकने और हॉस्टल से बाहर करने का फैसला लिया गया है। दरअसल, 16 नवंबर को…

Read More

लखनऊ के सहारा सिटी में भीषण आग, एक किलोमीटर तक दिखा धुएं का गुबार; एक साल पहले नगर निगम ने किया था सील

LUCKNOW: राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर स्थित सहारा सिटी परिसर में गुरुवार शाम अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसमान में उठता धुएं का काला गुबार करीब एक किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। जानकारी के मुताबिक, आग सहारा सिटी के मुख्य गेट के पास स्थित पार्किंग क्षेत्र और एक खाली कार्यालय परिसर में लगी थी। देखते ही देखते आग ने विकराल…

Read More

KGMU में रैगिंग का मामला: जूनियर छात्रों से जबरन कराया गया प्रणाम, वीडियो वायरल

LUCKNOW : लखनऊ के प्रतिष्ठित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) से जूनियर छात्रों के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। यहां सीनियर छात्रों पर जूनियरों से जबरन प्रणाम करवाने का आरोप लगा है। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद मेडिकल कॉलेज परिसर में रैगिंग को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। सामने आए वीडियो में कुछ जूनियर छात्र सिर झुकाकर ‘प्रणाम महोदय जी’ कहते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि सीनियर छात्रों के सामने जूनियरों को इस तरह अभिवादन करने…

Read More

लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस: गोल्ड मेडलिस्ट शूटर बताया जा रहा आरोपी ऋषभ शुक्ला, हथियारों के साथ तस्वीरें वायरल

Lucknow: लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में आरोपी ऋषभ शुक्ला को लेकर कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋषभ शूटिंग में गोल्ड मेडल जीत चुका है और उसे हथियार चलाने का अनुभव भी बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर उसकी हथियारों के साथ तस्वीरें और पार्टी करते हुए फोटो चर्चा में हैं। आखिर कौन है ऋषभ शुक्ला और इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद क्या-क्या जानकारी सामने आई है? देखिए यह रिपोर्ट। लखनऊ के सआदतगंज इलाके में 26 अक्टूबर को हुए ट्रिपल मर्डर ने पूरे शहर…

Read More

लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस: सात मांगों पर सहमति के बाद हुआ अंतिम संस्कार

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। सआदतगंज इलाके में एक ही परिवार के तीन लोगों की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतकों में सेवानिवृत्त कर्मचारी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व पदाधिकारी शिवाजी तिवारी, उनके बेटे सुयश तिवारी और भाई शिवेंद्र तिवारी उर्फ शंभू शामिल हैं। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है, वहीं स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई, आर्थिक…

Read More

लखनऊ में बेकाबू थार ने 5 लोगों को रौंदा, बस से टक्कर के बाद मची अफरा-तफरी; चालक फरार, गुस्साई भीड़ ने तोड़ी गाड़ी

Lucknow: लखनऊ में बुधवार देर रात एक सड़क हादसे के बाद जमकर हंगामा हुआ। पारा थाना क्षेत्र में बस से टक्कर के बाद एक थार बेकाबू हो गई और उसने कई बाइक सवारों और पैदल जा रहे लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए। घटना के बाद थार चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। वहीं, गुस्साए लोगों ने ईंट और डंडों से थार में तोड़फोड़ कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, थार अवध चौराहे से बुद्धेश्वर की ओर जा रही थी। इसी दौरान…

Read More

लखनऊ पहुंची मॉडल श्रद्धा दुबे, थाने में ढाई घंटे से पूछताछ; मेडिकल के बाद कोर्ट में होगी पेशी

Lucknow: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे को उत्तर प्रदेश एसटीएफ नागपुर से लखनऊ लेकर पहुंच गई है। गुरुवार सुबह श्रद्धा अपनी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश के साथ हजरतगंज थाने पहुंची। इस दौरान वह अपना चेहरा छिपाते हुए थाने के अंदर जाती दिखाई दी। जानकारी के मुताबिक, पुलिस श्रद्धा दुबे से पिछले ढाई घंटे से पूछताछ कर रही है। सूत्रों के अनुसार, उसने कुछ सवालों के जवाब दिए हैं, जबकि कई सवालों पर चुप्पी साधी हुई है। पुलिस अब यह…

Read More

राजनाथ सिंह 15 अक्टूबर से तीन दिन लखनऊ में रहेंगे, बाढ़ पीड़ितों को बांटेंगे राहत सामग्री; दुर्गा पूजा कार्यक्रम में भी होंगे शामिल

Lucknow: लखनऊ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। केंद्रीय रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह 15 अक्टूबर से तीन दिवसीय लखनऊ दौरे पर रहेंगे। अपने इस दौरे के दौरान वह बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित करेंगे। इसके अलावा सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे और शहर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। भारतीय जनता पार्टी के लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने रक्षा मंत्री के दौरे की जानकारी दी है। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, राजनाथ सिंह 15 अक्टूबर को…

Read More

लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, दोनों की तलाश में जुटी SDRF; परिवारों में मचा हड़कंप

Lucknow: लखनऊ में गोमती नदी के घैला पुल पर एक युवक और युवती के नदी में छलांग लगाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद दोनों परिवारों में हड़कंप मच गया। पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें नदी में दोनों की तलाश में जुटी हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, युवक और युवती के बीच पारिवारिक रिश्ता था। मामला ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के घैला पुल का है। रिपोर्ट के अनुसार, 45 वर्षीय गौतम गुप्ता फैजुल्लागंज का रहने वाला है और बीकेटी इलाके में ढाबा चलाता है। उसकी शादी करीब 16 साल…

Read More

बाएं घुटने का होना था ऑपरेशन, डॉक्टर ने कर दिया दाहिने का! लखनऊ में 70 वर्षीय महिला के परिजनों का गंभीर आरोप

Lucknow: लखनऊ से चिकित्सा लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है। राजाजीपुरम निवासी 70 वर्षीय राजेश्वरी के परिजनों ने आरोप लगाया है कि जिस बाएं घुटने के ऑपरेशन के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, डॉक्टरों ने गलती से दाहिने घुटने का ऑपरेशन कर दिया। परिजनों के मुताबिक, राजेश्वरी को बाएं घुटने में काफी समय से परेशानी थी। उन्हें 8 सितंबर को आद्या हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। परिवार का आरोप है कि वहां से उन्हें हेल्थ सिटी हॉस्पिटल ले जाने की बात कही गई। 11 सितंबर…

Read More