उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार ने नशे की लत पर अंकुश लगाने और युवा पीढ़ी की सुरक्षा के लिए गुटखा, पान मसाला और तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर एक साल का प्रतिबंध लगा दिया है।उन्होंने इस फैसले के बारे में बताते हुए कहा कि इस मामले की हर साल समीक्षा की जाती है और मादक पदार्थों के हानिकारक प्रभावों को देखते हुए इनके इस्तेमाल को सीमित करने के कदम उठाना जरूरी है।उन्होंने कहा, “इसकी हर साल समीक्षा की जाती है और समीक्षा…
Read MoreCategory: उत्तराखंड
जनता के द्वार पहुंच रही धामी सरकार
उत्तराखंड की धामी सरकार शासन-प्रशासन को जनता के करीब लाने की दिशा में नई पहल कर रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा पूजन के बाद राज्य मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। सरकार की यह पहल कैबिनेट बैठकों को राजधानी देहरादून तक सीमित रखने के बजाय प्रदेश के अलग-अलग जनपदों में आयोजित करने की रणनीति का हिस्सा है।इससे पहले सीमांत जनपद चम्पावत के बनबसा में कैबिनेट बैठक आयोजित की गई थी। अब हरिद्वार में मंत्रिमंडल की बैठक के जरिए सरकार क्षेत्रीय जरूरतों और…
Read Moreहरियाणा के युवाओं को भाया उत्तराखण्ड !
उत्तराखण्ड के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर अपने अनुभव साझा किए। मुख्यमंत्री आवास पर हुई मुलाकात में युवाओं ने उत्तराखण्ड की कनेक्टिविटी, पर्यटन, होम-स्टे, सौर ऊर्जा और सीमांत क्षेत्रों में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की। हरियाणा के युवाओं ने कहा कि पहाड़ी और दुर्गम इलाकों के बावजूद उत्तराखण्ड में सड़क और डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने पर काम हो रहा है। रेलवे नेटवर्क के विस्तार की कोशिशों का भी उन्होंने जिक्र किया। युवाओं ने कहा कि तीन…
Read Moreदिव्यांग बच्चों के बीच मुख्यमंत्री धामी ने मनाया जन्मदिन
देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपने जन्म दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान पहुंचकर अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों के साथ जन्मदिन की खुशियां साझा कीं। मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ केक काटा और उनसे आत्मीयता से संवाद किया। बच्चों के बीच पहुंचकर मुख्यमंत्री ने उनका उत्साहवर्धन किया और उनके साथ समय बिताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है। प्रत्येक बच्चे में प्रतिभा और अपार संभावनाएं होती हैं, जिन्हें अवसर, प्रोत्साहन और विश्वास…
Read Moreधामी सरकार का बड़ा प्लान”,“ऋषिकुल का होगा कायाकल्प!”
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में हरिद्वार स्थित श्री मदन मोहन मालवीय प्राच्य शोध संस्थान, ऋषिकुल के समग्र विकास से संबंधित प्रस्तावित मास्टर प्लान की समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री के समक्ष संस्थान के प्रस्तावित स्वरूप एवं विभिन्न गतिविधियों से संबंधित प्रस्तुतीकरण किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया जाए। इसके समग्र विकास में आयुर्वेद, मेडिकल टूरिज्म, योग, ज्योतिष और वैदिक गणित को विशेष प्रमुखता दी जाए। इन क्षेत्रों में…
Read More6.50 लाख महिलाओं को CM धामी का बड़ा तोहफा!
उत्तराखंड की महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षाबंधन के मौके पर बड़ा तोहफा दिया है।मुख्यमंत्री ने 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को उत्तराखंड रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा देने की घोषणा की है। इस फैसले से प्रदेश की साढ़े छह लाख से ज्यादा बुजुर्ग महिलाओं को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।सरकार के इस फैसले से खासतौर पर पर्वतीय और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली बुजुर्ग महिलाओं को बड़ी राहत मिलेगी। अब उन्हें रोडवेज बसों में सफर के लिए किराए की चिंता…
Read Moreजोशीमठ के तमक नाले में 12 दिन की खोज के बाद भारतीय सेना ने हवलदार पंकज का शव बरामद किया
देहरादून : भारतीय सेना ने हवलदार पंकज का शव बरामद कर लिया है। वे उत्तराखंड के जोशीमठ इलाके में तमक नाले के पास पानी के तेज़ बहाव और मलबे में बहकर लापता हो गए थे। इसके साथ ही 12 दिन का सर्च ऑपरेशन खत्म हो गया।नीति घाटी इलाके में भारी बारिश के कारण पानी का स्तर अचानक बढ़ गया, जिससे रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण ज्योतिर्मठ-मलारी/नीति मोटर रोड पर नाले के ऊपर BRO द्वारा बनाया गया बेली (घाटी) पुल भी बह गया। बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइज़ेशन (BRO) की 123 यूनिट में तैनात…
Read Moreउत्तराखंड मॉनसून: मलबे के कारण देवप्रयाग के पास NH-07 बंद
ऋषिकेश और गढ़वाल क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। टिहरी गढ़वाल में कई सड़कें बंद हो गई हैं, जबकि देवप्रयाग के पास मलबा आने से ऋषिकेश-कीर्तिनगर रूट पर नेशनल हाईवे-07 को बंद करना पड़ा है।टिहरी गढ़वाल के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया कि लगातार बारिश के कारण डिमटा मोड़ के आगे नेशनल हाईवे-707A, यानी केम्प्टी-यमुनापुल मार्ग का हिस्सा पूरी तरह बह गया है। डिमटा मोड़ और जीवन आश्रम के बीच सड़क बहने से हाईवे बंद अधिकारियों के…
Read MoreCM धामी की ‘पाठशाला’ में छात्रों से संवाद
उत्तराखंड:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में प्रदेशभर के छात्र-छात्राओं से संवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ पोर्टल का शुभारंभ भी किया।पोर्टल के लॉन्च के साथ ही स्कूली छात्रों के लिए ‘मेरे सपनों का उत्तराखण्ड: एक विकसित राज्य हेतु मेरा दृष्टिकोण’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रदेश के 140 विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।इन 140 मेधावी विद्यार्थियों की…
Read Moreदेहरादून में ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ, सीएम धामी बोले- जनजागरूकता का सशक्त माध्यम बनेगा रेडियो
उत्तराखंड: राजधानी देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रेडियो आज भी समाज को जोड़ने, जनजागरूकता बढ़ाने और सकारात्मक संवाद स्थापित करने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने विश्वास जताया कि ओहो रेडियो प्रदेश के लोगों तक उपयोगी जानकारी पहुंचाने के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों को भी मजबूती देगा। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि रेडियो शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, सरकारी अभियानों और महत्वपूर्ण सूचनाओं को आम नागरिकों तक सरल और प्रभावी तरीके से पहुंचाने में अहम भूमिका निभाता…
Read More