दहेज में कार नहीं मिली तो पत्नी को तीन तलाक देकर चौराहे पर छोड़ा, दूसरी शादी का आरोप; पति समेत 5 पर FIR

एटा। दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर पत्नी को कथित तौर पर प्रताड़ित करने और तीन तलाक देकर चौराहे पर छोड़ने का मामला सामने आया है। एटा की रहने वाली 28 वर्षीय महिला ने अपने पति और ससुरालवालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि शादी के कुछ ही समय बाद कार की मांग को लेकर उसे परेशान किया जाने लगा। मामले में पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। पीड़िता मंतशा के मुताबिक, उसकी शादी 3 दिसंबर 2025…

Read More

योगी बोले- 50 हजार बेटियों को जल्द मिलेगी स्कूटी, 4.60 लाख छात्रों को छात्रवृत्ति

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छात्र-छात्राओं के लिए सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश की 50 हजार बेटियों को जल्द ही स्कूटी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य बेटियों को शिक्षा के साथ-साथ आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाना है। मुख्यमंत्री ने यह बात छात्रवृत्ति वितरण से जुड़े कार्यक्रम के दौरान कही। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने करीब 4.60 लाख छात्रों को छात्रवृत्ति वितरित किए जाने का उल्लेख किया। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि सरकार की ओर से मिलने वाली आर्थिक सहायता…

Read More

वृंदावन में 16 साल का किशोर 3 महीने से लापता: परिवार का दावा- प्रेमानंद महाराज से दीक्षा के बाद नहीं लौटा घर, आश्रम के बाहर धरना

उत्तर प्रदेश: मथुरा के वृंदावन में 16 साल के किशोर के तीन महीने से लापता होने का मामला सामने आया है। हाथरस के बारामई खेड़ा गांव का रहने वाला अनुज चौधरी कथित तौर पर संत प्रेमानंद महाराज से दीक्षा लेने के बाद घर नहीं लौटा। शुक्रवार को उसके माता-पिता, दादी, चार बहनें, चाचा और गांव के कई लोग वृंदावन स्थित केलीकुंज आश्रम के बाहर धरने पर बैठ गए। परिजनों का कहना है कि अनुज पढ़ाई करता था और इस साल इंटर की पढ़ाई कर रहा था। वह परिवार का इकलौता…

Read More

आगरा में कंटेनर-डंपर की भीषण टक्कर, 2 जिंदा जले: सीट से चिपके मिले शव; दोनों वाहन जलकर राख

उत्तर प्रदेश: आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर शनिवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। खंदौली थाना क्षेत्र में कंटेनर और डंपर की जोरदार टक्कर के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। हादसे में डंपर चालक और क्लीनर की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग इतनी भीषण थी कि दोनों के शव सीट से चिपके मिले और शरीर का अधिकांश हिस्सा जल चुका था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 5:45 बजे हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि जोरदार धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। कुछ ही सेकंड में दोनों वाहनों से आग…

Read More

यूपी में अजय राय की गई कुर्सी ,खुद को बताया राहुल का हनुमान

वाराणसी: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अजय राय ने शनिवार को खुद को कांग्रेस नेता राहुल गांधी का “हनुमान” बताया। उन्होंने कहा कि चाहे उनका पद कोई भी हो, वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ पार्टी की लड़ाई जारी रखेंगे।पत्रकारों से बात करते हुए राय ने ज़ोर देकर कहा कि वे राष्ट्रीय नेतृत्व के फैसले का पालन करते हैं।उन्होंने कहा, “राष्ट्रीय नेतृत्व जो भी फैसला ले। उन्होंने मुझसे मोदी से लड़ने के लिए कहा, और मैंने पूरी ताकत से खुलकर लड़ाई लड़ी, और आगे भी लड़ता रहूंगा। इसलिए…

Read More

लखनऊ में बढ़ा गोमती का जलस्तर, गोमती रिवर फ्रंट बंद: पाथ-वे पर भरा पानी, पर्यटकों की एंट्री रोकी गई

Lucknow: लखनऊ में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद गोमती रिवर फ्रंट को एहतियातन बंद कर दिया गया है। नदी का पानी बढ़ने से रिवर फ्रंट के दोनों तरफ बने पाथ-वे और आसपास के कुछ हिस्सों में जलभराव हो गया है। प्रशासन ने फिलहाल पर्यटकों और आम लोगों की एंट्री पर पूरी तरह रोक लगा दी है। जानकारी के मुताबिक, पिछले चार दिनों में गोमती नदी के गऊ घाट पर जलस्तर करीब 61 सेंटीमीटर बढ़ा है। हालांकि, फिलहाल नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है। लखनऊ में…

Read More

नोएडा एक्सपो में योगी-शाह की मौजूदगी, एक ही गाड़ी में किया ट्रेड शो का दौरा

Uttar Pradesh : नोएडा में आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक साथ नजर आए। दोनों नेताओं ने एक ही गाड़ी में बैठकर एक्सपो का दौरा किया और अलग-अलग स्टॉल पर पहुंचकर प्रदर्शित उत्पादों और कारोबार से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी ली। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों और आयोजकों में भी खास उत्साह देखने को मिला। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आयोजन उत्तर प्रदेश में निवेश, उद्योग और व्यापार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया…

Read More

बाएं घुटने का होना था ऑपरेशन, डॉक्टर ने कर दिया दाहिने का! लखनऊ में 70 वर्षीय महिला के परिजनों का गंभीर आरोप

Lucknow: लखनऊ से चिकित्सा लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है। राजाजीपुरम निवासी 70 वर्षीय राजेश्वरी के परिजनों ने आरोप लगाया है कि जिस बाएं घुटने के ऑपरेशन के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, डॉक्टरों ने गलती से दाहिने घुटने का ऑपरेशन कर दिया। परिजनों के मुताबिक, राजेश्वरी को बाएं घुटने में काफी समय से परेशानी थी। उन्हें 8 सितंबर को आद्या हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। परिवार का आरोप है कि वहां से उन्हें हेल्थ सिटी हॉस्पिटल ले जाने की बात कही गई। 11 सितंबर…

Read More

यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्रियों की मौत; 35 थे सवार

Uttar Pradesh: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात एक स्लीपर बस में अचानक भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में 9 यात्रियों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य यात्री घायल बताए जा रहे हैं। घटना के वक्त बस में करीब 35 यात्री सवार थे। आग लगते ही बस में अफरा-तफरी मच गई और कई यात्रियों ने खिड़कियों तथा दरवाजे से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि बस ग्रेटर नोएडा से आगरा की ओर जा रही थी और…

Read More

बेटी रोई तो पिता ने पुलिस से चॉकलेट मंगवाई, कमरे में 7 घंटे बंधक बनाकर रखा

Uttar Pradesh: एक पिता ने अपनी ही बेटी को कमरे में बंधक बनाकर करीब सात घंटे तक पुलिस को चुनौती दी। मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि बेटी के रोने पर आरोपी पिता ने पुलिस से उसके लिए चॉकलेट मंगवाने की मांग की। इस दौरान पुलिस ने उसे समझाने और बच्ची को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश की। घटना के दौरान आरोपी ने कमरे के अंदर से पुलिस को धमकी देते हुए कहा कि अगर कोई उसके पास आने की कोशिश करेगा…

Read More