लखनऊ में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की, 15 साल बड़ा था पति; पूछताछ में बताई वारदात की कहानी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि महिला का पति उससे करीब 15 साल बड़ा था। इस मामले में पुलिस की पूछताछ के दौरान महिला ने वारदात को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में महिला ने बताया कि उसने पति के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था, जबकि उसके प्रेमी ने पैरों से गला दबाया। इस…

Read More

अंबेडकरनगर में एनकाउंटर में मारा गया सुपारी किलर वाहिद अंसारी, SP बाल-बाल बचीं

Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में कथित सुपारी किलर वाहिद अंसारी मारा गया। जानकारी के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान वाहिद को चार गोलियां लगीं। वहीं, इस कार्रवाई के दौरान जिले की पुलिस अधीक्षक भी बाल-बाल बच गईं। घटना के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि वाहिद अंसारी पूर्वांचल में हथियारों की सप्लाई करने वाले प्रमुख लोगों में शामिल था। उस पर सुपारी लेकर हत्या करने और आपराधिक गतिविधियों…

Read More

लखनऊ में दिवाली की रात सिपाही ने की आत्महत्या, पत्नी को कमरे में किया बंद; शराब पीने को लेकर हुआ था विवाद

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दिवाली की रात एक दुखद घटना सामने आई। यहां एक पुलिसकर्मी ने पत्नी के साथ विवाद के बाद कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि घटना से पहले पति-पत्नी के बीच शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि सिपाही ने अपनी पत्नी को कमरे में बंद कर दिया और खुद दूसरे कमरे में चला गया। मिली जानकारी के मुताबिक, दिवाली की रात घर में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी…

Read More

लखनऊ में छेड़छाड़ से परेशान 11वीं की छात्रा ने दी जान, पिता लगाते रहे थाने के चक्कर; चौकी प्रभारी सस्पेंड

Lucknow: लखनऊ के मलिहाबाद से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है। यहां छेड़छाड़ और धमकियों से परेशान 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली 15 साल की छात्रा ने अपनी जान दे दी। परिजनों का आरोप है कि बेटी को लंबे समय से परेशान किया जा रहा था। पिता आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस थाने और चौकी के चक्कर लगाते रहे, लेकिन उनकी शिकायत पर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई। घटना सोमवार की है। बताया जा रहा है कि छात्रा के पिता मजदूरी करते हैं। सोमवार सुबह वह अपनी…

Read More

डार्क वेब से रमीजुद्दीन चलाता था नेटवर्क! महिलाओं को फंसाने के देता था टास्क, अब PGI तक पहुंचेगी जांच

LUCKNOW: लखनऊ में सामने आए रमीजुद्दीन से जुड़े मामले की जांच अब और आगे बढ़ने जा रही है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, आरोपी कथित तौर पर डार्क वेब के जरिए अपने साथियों को अलग-अलग टास्क देता था। इतना ही नहीं, महिलाओं को अपने जाल में फंसाने के तरीके भी बताए जाते थे। इस मामले में अब किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी यानी KGMU के बाद संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट यानी PGI तक जांच का दायरा बढ़ने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि जांच के दौरान रमीजुद्दीन…

Read More

लखनऊ ट्रिपल मर्डर: 5वें दिन पीड़ित परिवार से मिले DGP, चाचा-बहन पर 25-25 हजार का इनाम; घर की पैमाइश करने पहुंची LDA टीम

Lucknow: लखनऊ के सआदतगंज ट्रिपल मर्डर केस में पांचवें दिन पुलिस प्रशासन की कार्रवाई तेज होती नजर आ रही है। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के डीजीपी राजीव कृष्ण घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। बारिश के बीच डीजीपी ने परिवार की बातें सुनीं और न्याय दिलाने का भरोसा दिया। इस दौरान मृतक शिवाजी तिवारी की पत्नी उषा तिवारी ने आरोपी ऋषभ शुक्ला को फांसी की सजा देने की मांग की। साथ ही फरार चाचा और बहन के एनकाउंटर की भी मांग उठाई। परिवार ने…

Read More

लखनऊ में आतंकी साजिश का खुलासा, पाकिस्तान से मिले थे हमले के निर्देश; यूपी ATS ने 3 संदिग्धों को दबोचा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आतंकी साजिश का बड़ा खुलासा हुआ है। यूपी एटीएस ने पाकिस्तान में बैठे हैंडलर शहजाद भट्टी के नेटवर्क से जुड़े तीन संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके साथ एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, आरोपियों को सेना या पुलिस के जवान को निशाना बनाने का टारगेट दिया गया था। वारदात को अंजाम देने के बाद उसका वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजने की योजना थी। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश के मुताबिक, एटीएस को सूचना मिली…

Read More

गोंडा के व्यापारी की KGMU में मौत, मंत्री संजय निषाद धरने पर बैठे: बोले- हत्यारे पकड़े या एनकाउंटर करें

LUCKNOW: गोंडा के परसपुर में धारदार हथियारों से हुए हमले में घायल बर्तन व्यापारी विनोद कुमार साहनी की लखनऊ के KGMU में इलाज के दौरान मौत हो गई। गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे व्यापारी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही मंत्री संजय निषाद KGMU पहुंचे और पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर धरने पर बैठ गए। मंत्री संजय निषाद ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि पुलिस हत्यारों को पकड़े, नहीं तो उनका एनकाउंटर करे। उनके साथ बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश…

Read More

CJI सूर्यकांत की सख्त टिप्पणी: 14 साल की बच्ची से हिंसा गंभीर, आरोपी खुलेआम नहीं घूम सकते

DELHI: नई दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। सुप्रीम कोर्ट ने 14 साल की बच्ची से जुड़े हिंसा और कथित धमकी के मामले को गंभीरता से लिया है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि अगर बच्ची के खिलाफ हिंसा करने वाले लोग खुलेआम घूम रहे हैं और उसे डराने-धमकाने की कोशिश कर रहे हैं, तो यह बेहद गंभीर मामला है। मामला जंतर-मंतर पर हुए एक विरोध प्रदर्शन से जुड़ा है, जहां 14 साल की नाबालिग अपने पिता के साथ शामिल हुई…

Read More

लखनऊ में दरोगा पर BJP बूथ अध्यक्ष का सिर फोड़ने का आरोप: घर में घुसकर भाई- पत्नी से मारपीट, VIDEO वायरल

Lucknow: लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र से पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि जांच करने पहुंचे दरोगा ने भाजपा के बूथ अध्यक्ष और उनके परिवार के साथ मारपीट की। भाजपा बूथ अध्यक्ष का दावा है कि दरोगा ने पिस्टल की बट से उनके सिर पर हमला किया, जिससे उनका सिर फट गया। मामला खसरवारा गांव का है। बताया जा रहा है कि बुधवार रात दुकान लगाने को लेकर भाजपा बूथ अध्यक्ष अरविंद रावत का पड़ोसियों से विवाद हुआ था। दोनों…

Read More