ब्यूरो रिपोर्ट, ट्रुथ वॉच इंडिया: लखनऊ के अलीगंज इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में 15 लोगों की दर्दनाक मौत के बाद प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। हादसे के बाद लखनऊ विकास प्राधिकरण यानी LDA ने सबसे पहले आग लगने वाली बिल्डिंग पर नोटिस चस्पा कर दिया है। इसके साथ ही पूरे शहर में विशेष जांच अभियान चलाने का फैसला लिया गया है। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर सभी जोनों में विशेष टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें कोचिंग सेंटर, लाइब्रेरी, होटल, नर्सिंग…
Read MoreTag: Lucknow Latest News
अलीगंज की मौत की इमारत: धुएं और लपटों में बुझ गईं 15 जिंदगियां
लखनऊ: 22 जून 2026, सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे लखनऊ के अलीगंज (पुरनिया) इलाके में एक तीन मंजिला बिल्डिंग में अचानक आग भड़क उठी। एनिमेशन कोचिंग, लाइब्रेरी, गेमिंग जोन और दुकानों से भरी इस इमारत में पढ़ रहे युवा छात्र-छात्राएं धुएं और लपटों के बीच फंस गए। महज कुछ घंटों में 15 जिंदगियां खत्म हो गईं। कई छात्र पहली मंजिल से कूदकर बच निकले, लेकिन गंभीर चोटों के साथ। घायलों का KGMU में इलाज चल रहा है। आग की शुरुआत शॉर्ट सर्किट से बताई जा रही है, लेकिन असली वजह…
Read Moreलखनऊ में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा अभियान: फूहड़ गाने बजाने वाला ऑटो सीज, 125 ऑटो-ई-रिक्शा जब्त
उत्तर प्रदेश: राजधानी लखनऊ में ट्रैफिक पुलिस ने ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के सत्यापन को लेकर सख्त अभियान चलाया। इस दौरान डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी ने खुद हजरतगंज चौराहे पर चेकिंग की कमान संभाली। अभियान के दौरान एक ऑटो में तेज आवाज में फूहड़ और अश्लील गाने बजते मिले, जिससे महिला यात्री असहज महसूस कर रही थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीसीपी ने तत्काल वाहन को सीज करने के निर्देश दिए। जांच में कई ऑटो और ई-रिक्शा बिना ‘सेफ राइड’ रजिस्ट्रेशन और क्यूआर कोड के संचालित होते पाए…
Read Moreलखनऊ में इबोला को लेकर अलर्ट, एयरपोर्ट पर बढ़ी निगरानी; लोकबंधु अस्पताल में 6 बेड रिजर्व
लखनऊ: कोरोना महामारी के बाद अब इबोला वायरस ने दुनिया भर में स्वास्थ्य एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। अफ्रीकी देशों डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो और युगांडा में संक्रमण के मामलों की खबरों के बीच उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। संभावित खतरे को देखते हुए प्रशासन ने एहतियाती तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि इबोला संक्रमण की आशंका को देखते हुए चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर विशेष स्वास्थ्य टीम तैनात की गई…
Read Moreलखनऊ में सिक्योरिटी एजेंसी के सुपरवाइजर ने खुद को गोली मारी, शराब के नशे में लाइसेंसी रिवॉल्वर से की आत्महत्या
Lucknow: लखनऊ के विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक निजी सिक्योरिटी एजेंसी के सुपरवाइजर ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय वह कथित तौर पर शराब के नशे में थे। गंभीर हालत में परिजन उन्हें तत्काल केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान विकासनगर के सेक्टर-सी, सबोली निवासी 52 वर्षीय संदीप सिंह पुत्र जीत बहादुर सिंह के रूप में हुई है। वह श्रीराम सिक्योरिटी एजेंसी में…
Read Moreलखनऊ: चलती कार बनी आग का गोला, धू-धू कर जली गाड़ी; बाल-बाल बचा सवार
लखनऊ: रहीमाबाद के दौलतपुर गांव के पास एक चलती कार में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरी कार जलकर राख हो गई। कार चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। माल के मसीढा हमीर निवासी शशिकेंद्र दीक्षित, जो कौशल विकास मिशन में कार्यरत हैं, मंगलवार शाम अपनी स्विफ्ट डिजार कार से औरास क्षेत्र के जवन करौंदी गांव से लौट रहे थे। दौलतपुर में बेहता नदी का पुल पार करते ही उनकी कार के बोनेट से धुआं निकलने लगा। शशिकेंद्र ने जैसे ही कार का…
Read More