LDA दफ्तर में 3.50 लाख की घूस लेते दलाल को पकड़ा, 532 वर्गफीट प्लॉट दिलाने का दिया था झांसा

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण यानी एलडीए के दफ्तर में प्लॉट दिलाने के नाम पर ठगी और रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है। ट्रांसपोर्टनगर में 532 वर्गफीट का प्लॉट दिलाने का झांसा देकर साढ़े 3 लाख रुपये मांगने वाले एक कथित दलाल को सोमवार को एलडीए कार्यालय में पकड़ लिया गया। आरोपी खुद को एलडीए कर्मचारी और जोनल अधिकारी के बाबू के तौर पर पेश करता था। पीड़ित वीर सिंह के मुताबिक, पिछले साल मनोज नाम का एक व्यक्ति उनके पास आया था। उसने खुद को एलडीए के जोनल अधिकारी मान…

Read More

लखनऊ में KGMU के नर्सिंग अफसर और दोस्त की हत्या, 50 लाख की फिरौती के लिए बनाया था बंधक; चलती थार से घाघरा में फेंके शव

Lucknow: लखनऊ में KGMU के सहायक नर्सिंग अधीक्षक पवन कुमार गर्ग और उनके दोस्त सचिन विश्वकर्मा की हत्या की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दोनों 27 सितंबर की रात से लापता थे। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने प्रॉपर्टी दिखाने के बहाने दोनों को बुलाया और 50 लाख रुपये की फिरौती के लिए बंधक बना लिया। रकम नहीं मिलने पर दोनों की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी नितिन मिश्रा को पवन पहले से जानते थे। पवन ने जमीन में…

Read More

लखनऊ में 70 साल की महिला की चाकू से हत्या, शव से 5 फीट दूर मिला हथियार; तकिए के नीचे भी मिला दूसरा चाकू

Lucknow: लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र के खुर्रमपुर गांव में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। महिला की पहचान छेदना के रूप में हुई है। वह अपने घर में अकेली रहती थीं। वारदात के बाद पुलिस ने घटनास्थल को सील कर जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे गांव की महिला आशा छेदना को दूध देने उनके घर पहुंचीं। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। आवाज देने के बाद…

Read More

लखनऊ में दरोगा पर BJP बूथ अध्यक्ष का सिर फोड़ने का आरोप: घर में घुसकर भाई- पत्नी से मारपीट, VIDEO वायरल

Lucknow: लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र से पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि जांच करने पहुंचे दरोगा ने भाजपा के बूथ अध्यक्ष और उनके परिवार के साथ मारपीट की। भाजपा बूथ अध्यक्ष का दावा है कि दरोगा ने पिस्टल की बट से उनके सिर पर हमला किया, जिससे उनका सिर फट गया। मामला खसरवारा गांव का है। बताया जा रहा है कि बुधवार रात दुकान लगाने को लेकर भाजपा बूथ अध्यक्ष अरविंद रावत का पड़ोसियों से विवाद हुआ था। दोनों…

Read More

लखनऊ में दो युवकों को नंगा करके पीटा: चोरी के शक में डंडों से बेरहमी, VIDEO वायरल होने पर पुलिस एक्शन

Lucknow: लखनऊ के सआदतगंज क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। अंबरगंज में चोरी के शक में दो युवकों को कथित तौर पर नंगा करके डंडों से पीटा गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात करीब तीन बजे दो युवक अंबरगंज स्थित एक निर्माणाधीन इमारत में पहुंचे थे। आरोप है कि वहां से मोटर, एक मजदूर का मोबाइल और करीब दस हजार रुपये चोरी किए गए।…

Read More

लखनऊ प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में बड़ा खुलासा, ड्राइवर ने खोले साजिशकर्ता और शूटरों के राज

लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में एनजीओ संचालक और प्रॉपर्टी डीलर धीरेंद्र प्रताप सिंह की अपहरण के बाद हुई हत्या के मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। मुख्य आरोपी और धीरेंद्र के ड्राइवर रवि किशन से पुलिस ने करीब 12 घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान पुलिस के मुताबिक, रवि ने हत्या की साजिश के सूत्रधार, शूटरों और असलहा उपलब्ध कराने वाले लोगों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मंगलवार सुबह करीब 10 बजे रवि किशन को 24 घंटे की…

Read More

यूट्यूब से ताला तोड़ना सीखा, मंदिर में 15 लाख की चोरी; लखनऊ में आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ में मंदिर चोरी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। ऐशबाग स्थित जैन मंदिर चैत्यालय से अष्टधातु की भगवान अनंतनाथ की मूर्ति, चांदी का सिंहासन, छत्र और पंचमेरू समेत करीब 15 लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया गया। पुलिस ने मामले में सीतापुर निवासी संजय शुक्ला को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद कर लिया है। पुलिस के मुताबिक चोरी 20 और 21 अगस्त की रात आटा मिल परिसर, मिल रोड ऐशबाग स्थित जैन मंदिर में हुई थी। वारदात के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी…

Read More

अंडरवियर में ब्लूटूथ छिपाकर UPSSSC परीक्षा देने पहुंचा युवक, STF ने दबोचा

लखनऊ: UPSSSC की ग्रेजुएट लेवल परीक्षा के दौरान नकल की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एसटीएफ ने एक अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए नकल करने की तैयारी करते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी ने डिवाइस को छिपाने के लिए विशेष जेब वाली बनियान बनवाई थी और उसे अंडरवियर में छिपाकर परीक्षा केंद्र पहुंचा था। एसटीएफ को सूचना मिली थी कि रविवार को होने वाली परीक्षा में साल्वर गैंग सक्रिय है और कुछ अभ्यर्थियों को इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के जरिए नकल कराने की तैयारी है। इसी…

Read More

खीर में नशे की गोलियां मिलाकर पति की हत्या, शव बोरे में भरकर सूखी नहर में फेंका

लखनऊ: गोसाईगंज में 35 वर्षीय श्रमिक रामतीरथ की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, पत्नी रामदुलारी ने पहले खीर में नशे की छह गोलियां मिलाकर पति को बेहोश किया। इसके बाद अपने भाई अवधेश और चचेरे भाई सरजीत के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस जांच के अनुसार, तीन जुलाई की रात रामतीरथ को खीर खिलाने के बाद अवधेश उसे सरजीत के घर ले गया। वहां तीनों ने कथित तौर पर ईंट से वार किया और कपड़े…

Read More

लखनऊ में बैंक अफसर पत्नी की हत्या, बहन को भी मारी गोली; फिर खुद को किया शूट

Lucknow: लखनऊ के गोमती नगर इलाके में गुरुवार को सनसनीखेज वारदात सामने आई। एक बैंक कर्मचारी ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के बाद अपनी बहन को भी गोली मार दी और फिर खुद को गोली मारकर जान दे दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है। जानकारी के मुताबिक, ICICI बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत दिव्या मिश्रा गुरुवार दोपहर अपने कार्यालय में थीं। इसी दौरान उनके पति मानस बाजपेई ने उन्हें फोन…

Read More