एटा। दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर पत्नी को कथित तौर पर प्रताड़ित करने और तीन तलाक देकर चौराहे पर छोड़ने का मामला सामने आया है। एटा की रहने वाली 28 वर्षीय महिला ने अपने पति और ससुरालवालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि शादी के कुछ ही समय बाद कार की मांग को लेकर उसे परेशान किया जाने लगा। मामले में पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। पीड़िता मंतशा के मुताबिक, उसकी शादी 3 दिसंबर 2025…
Read MoreTag: Crime News
लखनऊ में लूडो में हारने पर दोस्त की हत्या, कैंची से हमला कर जान लेने का आरोप
LUCKNOW: लखनऊ में लूडो खेलने के दौरान हार-जीत को लेकर हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक की जान चली गई। आरोप है कि खेल में हारने से नाराज युवक ने अपने दोस्त पर कैंची से हमला कर दिया। हमले में युवक के पेट और सीने पर गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक, दोनों युवक आपस में दोस्त थे और साथ बैठकर लूडो खेल रहे थे।…
Read Moreबेटी रोई तो पिता ने पुलिस से चॉकलेट मंगवाई, कमरे में 7 घंटे बंधक बनाकर रखा
Uttar Pradesh: एक पिता ने अपनी ही बेटी को कमरे में बंधक बनाकर करीब सात घंटे तक पुलिस को चुनौती दी। मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि बेटी के रोने पर आरोपी पिता ने पुलिस से उसके लिए चॉकलेट मंगवाने की मांग की। इस दौरान पुलिस ने उसे समझाने और बच्ची को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश की। घटना के दौरान आरोपी ने कमरे के अंदर से पुलिस को धमकी देते हुए कहा कि अगर कोई उसके पास आने की कोशिश करेगा…
Read Moreलखनऊ में 70 साल की महिला की चाकू से हत्या, शव से 5 फीट दूर मिला हथियार; तकिए के नीचे भी मिला दूसरा चाकू
Lucknow: लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र के खुर्रमपुर गांव में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। महिला की पहचान छेदना के रूप में हुई है। वह अपने घर में अकेली रहती थीं। वारदात के बाद पुलिस ने घटनास्थल को सील कर जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे गांव की महिला आशा छेदना को दूध देने उनके घर पहुंचीं। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। आवाज देने के बाद…
Read Moreलखनऊ में पत्नी को पिस्टल दिखाते समय चली गोली, युवक की मौत
Lucknow: लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। पत्नी को पिस्टल दिखाते समय अचानक गोली चलने से 29 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली युवक की कनपटी में लगी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान महिपाल खेड़ा, सरसवां निवासी यशार्थ शरण यादव के रूप में हुई है। वह प्राइवेट नौकरी करते थे। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात करीब 11 बजे यशार्थ एक अवैध पिस्टल लेकर घर…
Read Moreलखनऊ में चीनी मांझे का कहर: हाईकोर्ट के वकील की नाक कटी, ढाई इंच का घाव और 3 टांके
Lucknow: लखनऊ में चीनी मांझे ने एक बार फिर खतरनाक रूप दिखाया है। इस बार इसकी चपेट में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के एक वकील आ गए। चीनी मांझे से उनकी नाक पर करीब ढाई इंच लंबा घाव हो गया। डॉक्टरों ने इलाज के दौरान तीन टांके लगाए। घटना सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे की है। वकील राघवेंद्र द्विवेदी गणेश उत्सव में शामिल होने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहे थे। सिटी स्टेशन के पास अचानक उनके हेलमेट में मांझा फंस गया। इससे पहले कि वह…
Read Moreलखनऊ में मोबाइल की किस्त के लिए युवक का खून निकलवाने का आरोप
Lucknow: लखनऊ से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि मोबाइल की किस्त के पैसे नहीं देने पर एक युवक को जबरन घर से उठाया गया, पांच दिन तक बंधक बनाकर रखा गया और उससे मजदूरी कराई गई। इतना ही नहीं, युवक का एक यूनिट खून निकलवाने का भी आरोप है। मामला निगोहां थाना क्षेत्र के राजारामखेड़ा गांव का बताया जा रहा है। पीड़ित के बड़े भाई राजकुमार के मुताबिक, करीब एक साल पहले निगोहां कस्बे की एक मोबाइल दुकान से 21 हजार 500 रुपए का…
Read Moreगोंडा के व्यापारी की KGMU में मौत, मंत्री संजय निषाद धरने पर बैठे: बोले- हत्यारे पकड़े या एनकाउंटर करें
LUCKNOW: गोंडा के परसपुर में धारदार हथियारों से हुए हमले में घायल बर्तन व्यापारी विनोद कुमार साहनी की लखनऊ के KGMU में इलाज के दौरान मौत हो गई। गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे व्यापारी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही मंत्री संजय निषाद KGMU पहुंचे और पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर धरने पर बैठ गए। मंत्री संजय निषाद ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि पुलिस हत्यारों को पकड़े, नहीं तो उनका एनकाउंटर करे। उनके साथ बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश…
Read Moreलखनऊ में दो युवकों को नंगा करके पीटा: चोरी के शक में डंडों से बेरहमी, VIDEO वायरल होने पर पुलिस एक्शन
Lucknow: लखनऊ के सआदतगंज क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। अंबरगंज में चोरी के शक में दो युवकों को कथित तौर पर नंगा करके डंडों से पीटा गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात करीब तीन बजे दो युवक अंबरगंज स्थित एक निर्माणाधीन इमारत में पहुंचे थे। आरोप है कि वहां से मोटर, एक मजदूर का मोबाइल और करीब दस हजार रुपये चोरी किए गए।…
Read Moreलखनऊ प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में बड़ा खुलासा, ड्राइवर ने खोले साजिशकर्ता और शूटरों के राज
लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में एनजीओ संचालक और प्रॉपर्टी डीलर धीरेंद्र प्रताप सिंह की अपहरण के बाद हुई हत्या के मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। मुख्य आरोपी और धीरेंद्र के ड्राइवर रवि किशन से पुलिस ने करीब 12 घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान पुलिस के मुताबिक, रवि ने हत्या की साजिश के सूत्रधार, शूटरों और असलहा उपलब्ध कराने वाले लोगों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मंगलवार सुबह करीब 10 बजे रवि किशन को 24 घंटे की…
Read More