मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए भीषण आतंकी हमले की 18वीं बरसी पर देश ने शहीदों और हमले में जान गंवाने वाले निर्दोष नागरिकों को याद किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आतंकवाद के खिलाफ देश की एकजुटता और सुरक्षा बलों के अदम्य साहस को नमन किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने संदेश में हमले में मारे गए निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने आतंकवादियों का मुकाबला करते हुए सर्वोच्च बलिदान…
Read MoreDay: November 26, 2026
लखनऊ आदर्श जेल में कैदी ने की आत्महत्या: बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, पत्नी की हत्या में काट रहा था उम्रकैद; दो जेलकर्मी सस्पेंड
Lucknow: लखनऊ के आदर्श कारागार से एक कैदी की आत्महत्या का मामला सामने आया है। पत्नी की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे 32 वर्षीय कैदी का शव बुधवार सुबह जेल परिसर में बैरक के पीछे बने बाथरूम में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले में लापरवाही सामने आने पर दो जेलकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि एक अन्य वार्डर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है। मृतक की पहचान राजू उर्फ अब्बास उर्फ असलम के…
Read Moreधामी का बड़ा ऐलान: अभियोजन विभाग को मिलेंगे 25 लाख
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संविधान एवं विधि दिवस के अवसर पर न्याय व्यवस्था को मजबूत बनाने और अभियोजन विभाग की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए तीन महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। गुरुवार को पुलिस लाइन, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने नए आपराधिक कानूनों के प्रशिक्षण और जनजागरूकता के लिए अभियोजन विभाग को 25 लाख रुपये की अतिरिक्त धनराशि देने की घोषणा की। साथ ही अभियोजन कार्यालयों के आधुनिकीकरण और प्रदेश के सभी जनपदों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान दिवस…
Read More