Lucknow: लखनऊ के काकोरी से एक बड़ी लूट का मामला सामने आया है, जहां पुरैना गांव स्थित भारत गैस गोदाम से 409 खाली गैस सिलेंडर और मजदूरों की मजदूरी के 22 हजार रुपये लूटने का आरोप लगा है। इतना ही नहीं, बदमाशों पर गोदाम में मौजूद मजदूरों के साथ मारपीट करने और एक मजदूर को अपने साथ ले जाने का भी आरोप है। मामला काकोरी थाना क्षेत्र का है। गैस एजेंसी के मालिक इस्लाम अहमद अब्बासी ने मोहम्मद यूसुफ समेत पांच लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।…
Read MoreTag: UP Crime News
मेरठ हत्याकांड: मुस्कान और साहिल को मौत की सजा, फैसला सुनाने के बाद जज ने पेन फेंका
उत्तर प्रदेश के मेरठ में चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। जिला अदालत ने सौरभ की हत्या के मामले में मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। इस फैसले के बाद अदालत परिसर में काफी हलचल देखने को मिली। वहीं, सौरभ के परिवार ने फैसले पर संतोष जताया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार को जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा की अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जेल से मुस्कान और साहिल को जोड़ा गया। सजा सुनाए जाने से पहले…
Read Moreवाराणसी कैंट स्टेशन पर दुर्लभ कछुओं की तस्करी का खुलासा, 24 कछुए बरामद; एक आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: वाराणसी: रेलवे स्टेशन पर वन्यजीव तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जीआरपी ने कुंभ एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे से 24 दुर्लभ कछुए बरामद किए हैं। मामले में अमेठी निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। शुरुआती पूछताछ में कछुओं को पश्चिम बंगाल ले जाने की बात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हावड़ा की ओर जाने वाली कुंभ एक्सप्रेस में कछुओं की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार…
Read Moreलखनऊ के होटल की 10वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत, साथ आया युवक फरार; पुलिस जांच में जुटी
Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक होटल की 10वीं मंजिल से गिरकर 24 वर्षीय युवती की मौत का मामला सामने आया है। घटना सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र स्थित होटल सेलेस्टियल मैन्योर की है। पुलिस के मुताबिक, युवती सोमवार दोपहर एक युवक के साथ होटल में पहुंची थी। शाम करीब छह बजे वह बालकनी से नीचे गिर गई। घटना के बाद उसके साथ आया युवक मौके से फरार हो गया। मृतका की पहचान समरीन के रूप में हुई है, जो लखनऊ की रहने वाली थी। बताया जा रहा…
Read MoreUP में पहलवान की बेरहमी से हत्या: आंखों में मिर्च झोंकी, गिरते ही लाठी-डंडों से हमला
संतकबीर नगर: उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर में एक पहलवान की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 35 वर्षीय पहलवान ब्रह्मानंद को कथित तौर पर बाइक से जाते समय रास्ते में घेर लिया गया। आरोप है कि हमलावरों ने पहले उनकी आंखों में लाल मिर्च पाउडर झोंका और जैसे ही पहलवान बाइक से नीचे गिरे, उन पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। घटना मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे खलीलाबाद के भगठान गोसाईपुर गांव में हुई। बताया जा रहा है कि पहलवान ब्रह्मानंद अपने घर से महज…
Read Moreलखनऊ में 70 साल की महिला की चाकू से हत्या, शव से 5 फीट दूर मिला हथियार; तकिए के नीचे भी मिला दूसरा चाकू
Lucknow: लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र के खुर्रमपुर गांव में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। महिला की पहचान छेदना के रूप में हुई है। वह अपने घर में अकेली रहती थीं। वारदात के बाद पुलिस ने घटनास्थल को सील कर जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे गांव की महिला आशा छेदना को दूध देने उनके घर पहुंचीं। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। आवाज देने के बाद…
Read Moreलखनऊ में मोबाइल की किस्त के लिए युवक का खून निकलवाने का आरोप
Lucknow: लखनऊ से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि मोबाइल की किस्त के पैसे नहीं देने पर एक युवक को जबरन घर से उठाया गया, पांच दिन तक बंधक बनाकर रखा गया और उससे मजदूरी कराई गई। इतना ही नहीं, युवक का एक यूनिट खून निकलवाने का भी आरोप है। मामला निगोहां थाना क्षेत्र के राजारामखेड़ा गांव का बताया जा रहा है। पीड़ित के बड़े भाई राजकुमार के मुताबिक, करीब एक साल पहले निगोहां कस्बे की एक मोबाइल दुकान से 21 हजार 500 रुपए का…
Read Moreलखनऊ में दरोगा पर BJP बूथ अध्यक्ष का सिर फोड़ने का आरोप: घर में घुसकर भाई- पत्नी से मारपीट, VIDEO वायरल
Lucknow: लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र से पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि जांच करने पहुंचे दरोगा ने भाजपा के बूथ अध्यक्ष और उनके परिवार के साथ मारपीट की। भाजपा बूथ अध्यक्ष का दावा है कि दरोगा ने पिस्टल की बट से उनके सिर पर हमला किया, जिससे उनका सिर फट गया। मामला खसरवारा गांव का है। बताया जा रहा है कि बुधवार रात दुकान लगाने को लेकर भाजपा बूथ अध्यक्ष अरविंद रावत का पड़ोसियों से विवाद हुआ था। दोनों…
Read Moreलखनऊ में दो युवकों को नंगा करके पीटा: चोरी के शक में डंडों से बेरहमी, VIDEO वायरल होने पर पुलिस एक्शन
Lucknow: लखनऊ के सआदतगंज क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। अंबरगंज में चोरी के शक में दो युवकों को कथित तौर पर नंगा करके डंडों से पीटा गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात करीब तीन बजे दो युवक अंबरगंज स्थित एक निर्माणाधीन इमारत में पहुंचे थे। आरोप है कि वहां से मोटर, एक मजदूर का मोबाइल और करीब दस हजार रुपये चोरी किए गए।…
Read Moreलखनऊ में प्रॉपर्टी डीलर धीरेंद्र प्रताप की हत्या: 10 साल पुराने ड्राइवर ने किया कत्ल, नहर में फेंका शव
लखनऊ | 31 अगस्त 2026 लखनऊ में प्रॉपर्टी और ट्रांसपोर्ट कारोबारी तथा महाराणा प्रताप चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह की हत्या के मामले में पुलिस जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। शुरुआती जांच में उनके करीब 10 साल पुराने ड्राइवर रवि तिवारी की भूमिका सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, हत्या के पीछे उन्नाव की जमीन से जुड़ा विवाद और साजिश में संपत्ति व नकद रकम का लालच प्रमुख कड़ियां हैं। पुलिस के अनुसार धीरेंद्र प्रताप सिंह शनिवार को लखनऊ से लापता हुए थे। उनकी पत्नी ममता…
Read More