Lucknow: लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में तैनात एक दरोगा की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका के मायके पक्ष ने पति समेत ससुराल के चार लोगों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका विनीता (35) अपने पति अवनीश कुमार, जो कैंट थाने में दरोगा हैं, और 13 वर्षीय बेटे कार्तिक के साथ बुद्धेश्वर चौराहा स्थित भक्तामऊ में किराए के मकान में रहती थीं। पुलिस के…
Read MoreTag: UP Crime News
दीवार फांदकर घर में घुसे चोर, 7 लाख के जेवर और नकदी लेकर फरार; अलमारी खेत में मिली
लखनऊ: काकोरी थाना क्षेत्र के सकरा गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात, नकदी और मोबाइल फोन पर हाथ साफ कर दिया। शुक्रवार रात हुई इस वारदात ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। चोर इतने बेखौफ थे कि वे घर की दीवार फांदकर अंदर दाखिल हुए, पूरे घर को खंगाला और फिर अलमारी तक उठाकर अपने साथ ले गए। पीड़ित परिवार के मुताबिक, घटना के समय घर के लोग सो रहे थे जबकि बच्चे एक शादी समारोह में गए…
Read Moreलखनऊ में सिक्योरिटी एजेंसी के सुपरवाइजर ने खुद को गोली मारी, शराब के नशे में लाइसेंसी रिवॉल्वर से की आत्महत्या
Lucknow: लखनऊ के विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक निजी सिक्योरिटी एजेंसी के सुपरवाइजर ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय वह कथित तौर पर शराब के नशे में थे। गंभीर हालत में परिजन उन्हें तत्काल केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान विकासनगर के सेक्टर-सी, सबोली निवासी 52 वर्षीय संदीप सिंह पुत्र जीत बहादुर सिंह के रूप में हुई है। वह श्रीराम सिक्योरिटी एजेंसी में…
Read Moreप्रयागराज में करोड़पति परिवार के 4 लोगों की निर्मम हत्या, घर के अंदर मिलीं लाशें; गत्ते पर लिखा मिला- ‘बंटी, बबली और बहू ने मारा’
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक सनसनीखेज सामूहिक हत्याकांड सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। शहर के साउथ मलाका स्थित हीवेट रोड इलाके में एक करोड़पति कारोबारी परिवार के चार सदस्यों की हत्या कर दी गई। मृतकों में व्यापारी वीरेंद्र कुमार वैश्य, उनकी पत्नी अनीता वैश्य, बेटी मीनाक्षी और बेटा अभिषेक शामिल हैं। मामले का खुलासा मंगलवार दोपहर उस समय हुआ, जब पड़ोसियों को मकान से तेज दुर्गंध आने लगी। कई बार दरवाजा खटखटाने और आवाज लगाने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला तो पुलिस…
Read More