लखनऊ में अखिलेश यादव के खिलाफ लगे बॉयकॉट सपा के बैनर, स्वामी प्रसाद मौर्य के मुद्दे पर मौर्य समाज में नाराजगी

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ विरोध के बैनर लगाए गए हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों में लगे इन बैनरों पर ‘बॉयकॉट अखिलेश यादव’ और ‘बॉयकॉट समाजवादी पार्टी’ जैसे नारे लिखे गए हैं। इस विरोध के बाद प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर पिछड़े समाज के सम्मान और राजनीतिक भागीदारी का मुद्दा चर्चा में आ गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह नाराजगी स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर अखिलेश यादव के कथित बयानों और सपा कार्यकर्ताओं की अभद्र टिप्पणियों…

Read More

अमेरिका में अमीरों के बीच 3 बच्चे पैदा करने का ट्रेंड बढ़ा, तीसरा बच्चा बना स्टेटस सिंबल; परवरिश पर खर्च हो रहे करोड़ों रुपये

दिल्ली: अमेरिका में अमीर परिवारों के बीच तीन या उससे ज्यादा बच्चे पैदा करने का चलन तेजी से चर्चा में है। दिलचस्प बात यह है कि जहां महंगाई और बच्चों की परवरिश का बढ़ता खर्च आम परिवारों को छोटे परिवार रखने के लिए मजबूर कर रहा है, वहीं देश के सबसे अमीर परिवार बड़े परिवारों को रुतबे की निशानी मान रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका के सबसे अमीर एक प्रतिशत परिवारों में करीब आधे परिवारों के तीन या उससे ज्यादा बच्चे हैं। वहीं कम आय वाले परिवारों में…

Read More

5 लोगों की हत्या का आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर, मुठभेड़ में SI भी घाय

गुवाहाटी: असम के में होटल के अंदर पांच लोगों की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी घनकांत गोगोई की पुलिस फायरिंग में मौत हो गई है। बुधवार को शिवसागर जिले में पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान वह घायल हुआ था। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक, घनकांत गोगोई को एक पुराने बैंक फ्रॉड केस की जांच के सिलसिले में गुवाहाटी से शिवसागर ले जाया जा रहा था। रास्ते में फूलपनिचिगा इलाके में उसने शौच जाने की बात कही। जैसे ही पुलिस वाहन…

Read More

मेरठ सांपकांड: पति की हत्या में पत्नी और प्रेमी को फांसी, तीन बच्चों की देखरेख की जिम्मेदारी DM को

ब्यूरो: मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। अदालत ने इस मामले को गंभीर और सुनियोजित अपराध मानते हुए कहा कि केवल उम्रकैद देना पर्याप्त नहीं होगा। हालांकि, यह निचली अदालत का फैसला है और आगे की कानूनी प्रक्रिया के तहत इसे चुनौती दी जा सकती है।   मामला अमित कश्यप की हत्या से जुड़ा है। अभियोजन पक्ष के अनुसार, रविता ने अपने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर पति अमित की हत्या…

Read More

मेरठ में आवारा कुत्तों का आतंक: गन्ने के खेत में किसान की मौत, पोते ने देखी खौफनाक घटना

मेरठ: आवारा कुत्तों के झुंड के हमले में 58 वर्षीय किसान लख्मी सैनी की मौत का मामला सामने आया है। घटना जानी थाना क्षेत्र के किठौली गांव की है। मंगलवार को किसान सुबह करीब 6 बजे गन्ने के खेत में काम के लिए गए थे, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटे। परिवार की चिंता बढ़ी तो उनका पोता ईशांत उन्हें तलाशने खेत पहुंचा। ईशांत के मुताबिक, गन्ने के पास पहुंचने पर उसने देखा कि कुत्तों का झुंड उसके बाबा पर हमला कर रहा था। उसने कुत्तों को भगाने की…

Read More

कॉमनवेल्थ गोल्ड जीतकर लौटीं दरोगा अस्मिता डे, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत; बोलीं- मेरा लक्ष्य सिर्फ गोल्ड था

उत्तर प्रदेश: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का नाम रोशन करने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस की दरोगा अस्मिता डे स्वदेश लौट आई हैं। मंगलवार देर रात जब वह स्कॉटलैंड के ग्लासगो से दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचीं, तो उनका जोरदार स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों की गूंज, फूलों और नोटों की मालाएं, और समर्थकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। एक प्रशंसक ने उन्हें खुशी में कंधे पर भी बैठा लिया, जिस पर अस्मिता मुस्कुराते हुए बोलीं, “उतार दो, नहीं तो गिर जाऊंगी।” मीडिया से बातचीत में अस्मिता…

Read More

लखनऊ में कांवड़ियों के भेष में युवकों ने स्कूल वैन में की तोड़फोड़, सहमे मासूम बच्चे; CCTV और वीडियो से तलाश में जुटी पुलिस

Lucknow: लखनऊ के चौक इलाके में सोमवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब कांवड़ियों के भेष में आए कुछ युवकों ने एक स्कूल वैन में तोड़फोड़ कर दी। घटना चरक चौराहे की है, जहां वैन में सवार मासूम बच्चे अचानक हुए हमले से बुरी तरह डर गए और चीखते-चिल्लाते हुए इधर-उधर भागने लगे। लखनऊ से यह वीडियो एक मित्र ने भेजी है, मेडिकल कॉलेज के पास चरक चौराहे की घटना बताई जा रही है जहाँ स्कूली बच्चों की वैन पर पत्थर चलाया गया है। बताया जा रहा है कि…

Read More

बहराइच में दिल दहला देने वाला हादसा, मगरमच्छ ने 12 साल के मासूम को बनाया शिकार

उत्तर प्रदेश: बहराइच से एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया है। घाघरा नदी के किनारे एक 12 साल का मासूम, जो अपने चाचा के साथ धान की रोपाई करने गया था, देखते ही देखते मगरमच्छ का शिकार बन गया। यह घटना इतनी भयावह थी कि मौके पर मौजूद लोग चाहकर भी बच्चे की जान नहीं बचा सके। जानकारी के मुताबिक, धान की रोपाई का काम खत्म करने के बाद बच्चा नदी किनारे हाथ-पैर धो रहा था। तभी अचानक पानी से निकले…

Read More

क्या सोनम वांगचुक का अनशन एक राजनीतिक स्क्रिप्ट है?

देश: दिल्ली का जंतर-मंतर एक बार फिर राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र बना हुआ है। बाहर से इसे छात्रों और शिक्षा सुधार की लड़ाई बताया जा रहा है, लेकिन मंच पर दिखाई दे रही तस्वीरें और वहां से दिए जा रहे बयान एक बिल्कुल अलग कहानी कहते नज़र आ रहे हैं। सवाल यह है कि क्या यह वास्तव में एक सामाजिक आंदोलन है, या फिर सरकार के खिलाफ एक सुनियोजित राजनीतिक अभियान? सोनम वांगचुक खुद को एक सामाजिक कार्यकर्ता बताते हैं। उनके समर्थक भी दावा करते हैं कि उनका आंदोलन पूरी…

Read More

पुणे मंगेतर मर्डर केस: ‘अगर मेरी बेटी दोषी है तो उसे भी उसी खाई में फेंक दो’ – सिया की मां का बड़ा बयान

दिल्ली: पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस में हर दिन नए खुलासे सामने आ रहे हैं। अब इस मामले में मुख्य आरोपी सिया गोयल की मां पूजा गोयल का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि यदि जांच में उनकी बेटी दोषी पाई जाती है तो उसे भी सबसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए। यहां तक कि उन्होंने कहा कि अगर सिया दोषी है तो उसे भी उसी खाई में फेंक देना चाहिए, जहां से केतन को धक्का दिया गया था। इस बीच लोहगढ़ किले के गार्ड धीरज जाधव…

Read More