KGMU डॉक्टर रमीज का नेटवर्क आगरा-एटा तक फैला! 100 से ज्यादा डॉक्टरों और मौलानाओं की भूमिका की जांच

LUCKNOW: लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी यानी KGMU से जुड़े डॉक्टर रमीजुद्दीन के मामले में जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। अब इस मामले के तार आगरा और एटा मेडिकल कॉलेज तक जुड़ने की बात सामने आ रही है। जांच एजेंसियां इस नेटवर्क से जुड़े लोगों की भूमिका खंगालने में जुटी हैं। बताया जा रहा है कि इस पूरे मामले में 100 से ज्यादा डॉक्टरों और मौलानाओं की भूमिका जांच के दायरे में है। जांच में जकात के नाम पर चंदा इकट्ठा करने और उसके इस्तेमाल को लेकर…

Read More

काशी में वायुसेना का दमदार एयर शो: गंगा को टच करता निकला चिनूक, राफेल-सुखोई की कलाबाजी; आसमान में बना तिरंगा

वाराणसी की पावन धरती पर गुरुवार को भारतीय वायुसेना ने अपने शौर्य और अद्भुत हवाई कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। काशी में आयोजित ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो के पहले दिन गंगा के ऊपर लड़ाकू विमानों और हेलिकॉप्टरों के हैरतअंगेज करतब देखने को मिले। नमो घाट से लेकर अस्सी घाट तक बड़ी संख्या में लोग इस ऐतिहासिक नजारे के गवाह बने। एयर शो के दौरान चिनूक हेलिकॉप्टर ने गंगा के पानी को टच करते हुए उड़ान भरी। इस रोमांचक दृश्य को देखकर घाटों पर मौजूद लोगों ने ‘भारत माता की…

Read More

मॉडल श्रद्धा दुबे को लखनऊ लाया गया, पुलिस 14 दिन की रिमांड की करेगी मांग

LUCKNOW: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मॉडल श्रद्धा दुबे को लखनऊ लाया गया है। थाने पहुंचने के दौरान श्रद्धा दुबे अपना चेहरा छिपाती नजर आईं। पुलिस के साथ थाने में दाखिल होते समय उन्होंने हाथ उठाया और इसके बाद अंदर चली गईं। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर अब लोगों की नजरें पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, श्रद्धा दुबे को लखनऊ लाए जाने के बाद पुलिस उनसे पूछताछ की तैयारी में जुटी है। बताया जा…

Read More

लखनऊ में राम मंदिर थीम पर सजा 110 फीट ऊंचा दुर्गा पूजा पंडाल, 18 फीट ऊंची मां दुर्गा की प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र

LUCKNOW:  लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दुर्गा पूजा के अवसर पर राम मंदिर की थीम पर तैयार किया गया भव्य पंडाल लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। करीब 110 फीट ऊंचे इस पंडाल को बेहद खूबसूरत तरीके से सजाया गया है। इसकी भव्यता और शानदार कलाकारी लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। पंडाल में स्थापित 18 फीट ऊंची मां दुर्गा की प्रतिमा श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इस भव्य पंडाल को तैयार करने के लिए पश्चिम बंगाल से आए…

Read More

लखनऊ में कारोबारी बेटे की मौत पर मां के गंभीर आरोप, मॉडल गर्लफ्रेंड पर प्रताड़ित करने का दावा

LUCKNOW: लखनऊ में एक कारोबारी युवक की फ्लैट से गिरकर हुई मौत का मामला एक बार फिर चर्चा में है। मृतक की मां ने अपने बेटे की कथित मॉडल गर्लफ्रेंड पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मां का दावा है कि युवती उनके बेटे के साथ मारपीट करती थी और उसे धमकाती भी थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि युवती के कई नेताओं से संपर्क थे। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और मामले में पुलिस की जांच से सामने आने वाले तथ्यों का इंतजार है। जानकारी के मुताबिक, यह मामला…

Read More

लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, दोनों की तलाश में जुटी SDRF; परिवारों में मचा हड़कंप

Lucknow: लखनऊ में गोमती नदी के घैला पुल पर एक युवक और युवती के नदी में छलांग लगाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद दोनों परिवारों में हड़कंप मच गया। पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें नदी में दोनों की तलाश में जुटी हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, युवक और युवती के बीच पारिवारिक रिश्ता था। मामला ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के घैला पुल का है। रिपोर्ट के अनुसार, 45 वर्षीय गौतम गुप्ता फैजुल्लागंज का रहने वाला है और बीकेटी इलाके में ढाबा चलाता है। उसकी शादी करीब 16 साल…

Read More

लखनऊ में लूडो में हारने पर दोस्त की हत्या, कैंची से हमला कर जान लेने का आरोप

LUCKNOW: लखनऊ में लूडो खेलने के दौरान हार-जीत को लेकर हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक की जान चली गई। आरोप है कि खेल में हारने से नाराज युवक ने अपने दोस्त पर कैंची से हमला कर दिया। हमले में युवक के पेट और सीने पर गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक, दोनों युवक आपस में दोस्त थे और साथ बैठकर लूडो खेल रहे थे।…

Read More

बाएं घुटने का होना था ऑपरेशन, डॉक्टर ने कर दिया दाहिने का! लखनऊ में 70 वर्षीय महिला के परिजनों का गंभीर आरोप

Lucknow: लखनऊ से चिकित्सा लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है। राजाजीपुरम निवासी 70 वर्षीय राजेश्वरी के परिजनों ने आरोप लगाया है कि जिस बाएं घुटने के ऑपरेशन के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, डॉक्टरों ने गलती से दाहिने घुटने का ऑपरेशन कर दिया। परिजनों के मुताबिक, राजेश्वरी को बाएं घुटने में काफी समय से परेशानी थी। उन्हें 8 सितंबर को आद्या हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। परिवार का आरोप है कि वहां से उन्हें हेल्थ सिटी हॉस्पिटल ले जाने की बात कही गई। 11 सितंबर…

Read More

रामलला के पुजारियों के लिए नई गाइडलाइन: तिलक और पीले वस्त्र अनिवार्य, गर्भगृह में मोबाइल पर रोक

लखनऊ:अयोध्या स्थित राम मंदिर में रामलला की सेवा करने वाले पुजारियों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है। मंदिर की धार्मिक समिति की 12 सितंबर को हुई बैठक के बाद इन नियमों को लागू करने की जानकारी दी गई है। नई व्यवस्था के तहत पुजारियों के पहनावे, व्यक्तिगत स्वच्छता, गर्भगृह में आचरण और श्रद्धालुओं के साथ व्यवहार को लेकर कई निर्देश दिए गए हैं। नई गाइडलाइन के अनुसार पुजारियों के लिए तिलक लगाना अनिवार्य होगा और उन्हें प्रतिदिन पीले रंग के वस्त्र पहनने होंगे। बाल, दाढ़ी और मूंछ को…

Read More

लखनऊ में चीनी मांझे का कहर: हाईकोर्ट के वकील की नाक कटी, ढाई इंच का घाव और 3 टांके

Lucknow: लखनऊ में चीनी मांझे ने एक बार फिर खतरनाक रूप दिखाया है। इस बार इसकी चपेट में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के एक वकील आ गए। चीनी मांझे से उनकी नाक पर करीब ढाई इंच लंबा घाव हो गया। डॉक्टरों ने इलाज के दौरान तीन टांके लगाए। घटना सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे की है। वकील राघवेंद्र द्विवेदी गणेश उत्सव में शामिल होने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहे थे। सिटी स्टेशन के पास अचानक उनके हेलमेट में मांझा फंस गया। इससे पहले कि वह…

Read More