देश: अयोध्या में राममंदिर से जुड़ी व्यवस्थाओं और भविष्य की योजनाओं को लेकर कल ट्रस्ट की अहम बैठक होने जा रही है। बैठक में मंदिर की प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने के साथ कई महत्वपूर्ण फैसलों पर चर्चा होने की संभावना है। इसी बीच सबसे ज्यादा चर्चा राममंदिर के नए CEO की नियुक्ति को लेकर है। सूत्रों के मुताबिक, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के तौर पर पहचान बना चुके पूर्व IPS अधिकारी का नाम इस पद के लिए चर्चा में है। हालांकि, नियुक्ति को लेकर अंतिम फैसला ट्रस्ट की बैठक में ही…
Read MoreTag: Up news
प्रयागराज में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट: 5 की मौत, 25 घायल; कई लोग मलबे में फंसे, 7 मकान ढहे
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर सोमवार दोपहर पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट से इलाके में हड़कंप मच गया। हादसा कौशांबी के मोहम्मदपुर गांव में करीब साढ़े 12 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि यहां से मनौरी एयरफोर्स स्टेशन की दूरी करीब डेढ़ किलोमीटर है। विस्फोट इतना तेज था कि इसकी आवाज करीब 2 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। धमाके के बाद फैक्ट्री पूरी तरह जमींदोज हो गई और आसपास धुएं का गुबार छा गया। पटाखों की वजह से काफी देर तक छोटे-बड़े धमाके होते रहे,…
Read Moreलखनऊ में विधायक निवास के बाहर टावर पर चढ़ा युवक: अयोध्या से पहुंचा था, बोला- मारपीट के बाद मेरे ही खिलाफ मुकदमा हुआ
लखनऊ के हजरतगंज इलाके में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब करीब 30 साल का एक युवक दारुलशफा स्थित विधायक निवास के बाहर टावर पर चढ़ गया। युवक ने आरोप लगाया कि उसके साथ मारपीट की गई, लेकिन कार्रवाई करने के बजाय उसके खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर दिया गया। न्याय नहीं मिलने से परेशान होकर वह टावर पर चढ़ा था। सूचना मिलते ही हजरतगंज पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। युवक काफी ऊंचाई पर था और नीचे आने को तैयार नहीं था। फायर फाइटर्स…
Read MoreIIT-IIM से पढ़ीं, लंदन की नौकरी छोड़ी और बनीं IAS; 13 साल बाद दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा
उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश कैडर की चर्चित आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने करीब 13 साल की प्रशासनिक सेवा के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। 2013 बैच की आईएएस दिव्या मित्तल इस समय उत्तर प्रदेश के राजस्व विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट के जरिए अपनी 13 साल की सेवा यात्रा को विराम देने की जानकारी दी। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका इस्तीफा अभी स्वीकार नहीं हुआ है और इसे लेकर अंतिम स्थिति आगे स्पष्ट होगी। दिव्या मित्तल…
Read Moreलखनऊ में स्वाइन फ्लू के 2 नए मरीज, सरकार अलर्ट; 75 जिलों में निगरानी के निर्देश
लखनऊ: लखनऊ में स्वाइन फ्लू के दो नए मरीज सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट कर दिया है। संक्रमण को लेकर प्रदेश के सभी 75 जिलों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग को संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और इलाज की व्यवस्था पर विशेष नजर रखने को कहा गया है। सरकार का फोकस संक्रमण को शुरुआती स्तर पर ही रोकने और संभावित मामलों की समय पर पहचान करने पर है। डिप्टी सीएम ने स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि स्वाइन…
Read Moreहत्या की साजिश के आरोपी 24 घंटे में छूटे, जेल के बाहर निकला काफिला; माला पहनाकर बनाई REEL
लखनऊ: लखनऊ में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां हत्या की साजिश रचने के आरोप में जेल भेजे गए आरोपी महज 24 घंटे के भीतर बाहर आ गए। जेल से रिहा होते ही आरोपियों के समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। जेल के बाहर कई गाड़ियों का काफिला निकाला गया, आरोपियों को फूल-मालाएं पहनाई गईं और इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। वायरल वीडियो में आरोपी जेल से बाहर निकलने के बाद समर्थकों से घिरे नजर आ रहे हैं। उनके साथ…
Read Moreदिल्ली-NCR में बारिश का कहर, गुरुग्राम में वर्क-फ्रॉम-होम; यूपी में 4 मौतें
देश : दिल्ली-NCR में लगातार दूसरे दिन तेज बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। राजधानी दिल्ली और आसपास के नोएडा, गुरुग्राम तथा अन्य इलाकों में कई जगह सड़कों पर जलभराव हो गया, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई और लोगों को घंटों जाम का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने भी कई इलाकों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। सबसे ज्यादा असर गुरुग्राम में देखने को मिला, जहां भारी बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए दफ्तरों के कर्मचारियों के लिए वर्क-फ्रॉम-होम की व्यवस्था…
Read Moreपति भी चाहिए और प्रेमी भी! सीतापुर में रिश्तों को लेकर थाने पहुंचा मामला
उत्तर प्रदेश: सीतापुर जिले के महमूदाबाद में पति-पत्नी और एक युवक के बीच रिश्तों को लेकर ऐसा विवाद सामने आया, जिसने पुलिस को भी बातचीत के जरिए समाधान की कोशिश करने पर मजबूर कर दिया। मामला तब थाने पहुंचा, जब पत्नी ने अपने पति के साथ-साथ अपने प्रेमी के साथ भी रहने की इच्छा जताई। जानकारी के मुताबिक, महमूदाबाद के शुभम वर्मा अपनी पत्नी अंजू और नितिन विश्वकर्मा नाम के युवक के साथ थाने पहुंचे। तीनों के बीच साथ रहने को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस ने पहले पति-पत्नी…
Read Moreलखनऊ में बैंक अफसर पत्नी की हत्या, बहन को भी मारी गोली; फिर खुद को किया शूट
Lucknow: लखनऊ के गोमती नगर इलाके में गुरुवार को सनसनीखेज वारदात सामने आई। एक बैंक कर्मचारी ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के बाद अपनी बहन को भी गोली मार दी और फिर खुद को गोली मारकर जान दे दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है। जानकारी के मुताबिक, ICICI बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत दिव्या मिश्रा गुरुवार दोपहर अपने कार्यालय में थीं। इसी दौरान उनके पति मानस बाजपेई ने उन्हें फोन…
Read Moreयूपी में ‘जीरो पावर्टी’ अभियान का बड़ा असर, अति गरीब परिवारों को मिलेगा पक्का घर
(उत्तर प्रदेश ) : उत्तर प्रदेश में गरीबी उन्मूलन को लेकर चलाए जा रहे ‘जीरो पावर्टी’ अभियान का असर अब जमीन पर दिखाई देने लगा है। सरकार की योजना के तहत प्रदेश के अति गरीब परिवारों को चिन्हित कर उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में ऐसे परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराने की दिशा में भी प्राथमिकता देने की तैयारी है। मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पात्र अति गरीब परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर आवास का लाभ मिलने की…
Read More