लखनऊ में बेकाबू थार ने 5 लोगों को रौंदा, बस से टक्कर के बाद मची अफरा-तफरी; चालक फरार, गुस्साई भीड़ ने तोड़ी गाड़ी

Lucknow: लखनऊ में बुधवार देर रात एक सड़क हादसे के बाद जमकर हंगामा हुआ। पारा थाना क्षेत्र में बस से टक्कर के बाद एक थार बेकाबू हो गई और उसने कई बाइक सवारों और पैदल जा रहे लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए। घटना के बाद थार चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। वहीं, गुस्साए लोगों ने ईंट और डंडों से थार में तोड़फोड़ कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, थार अवध चौराहे से बुद्धेश्वर की ओर जा रही थी। इसी दौरान…

Read More

लखनऊ एयरपोर्ट पर 70 लाख का सोना बरामद, अंडरवियर में छिपाकर शारजाह से लाया था यात्री

Lucknow: लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने सोने की तस्करी के एक मामले का खुलासा किया है। शारजाह से लखनऊ पहुंचे एक यात्री के पास से करीब 70 लाख 81 हजार रुपये कीमत का सोना बरामद किया गया है। आरोपी ने सोने को पेस्ट के रूप में प्लास्टिक के पैकेट में भरकर अपने अंडरवियर की कमरबंद में छिपा रखा था। जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह शारजाह से इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-1424 लखनऊ एयरपोर्ट पहुंची थी। इसके बाद कस्टम विभाग की टीम यात्रियों की जांच कर रही थी।…

Read More

प्रयागराज में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट: 5 की मौत, 25 घायल; कई लोग मलबे में फंसे, 7 मकान ढहे

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर सोमवार दोपहर पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट से इलाके में हड़कंप मच गया। हादसा कौशांबी के मोहम्मदपुर गांव में करीब साढ़े 12 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि यहां से मनौरी एयरफोर्स स्टेशन की दूरी करीब डेढ़ किलोमीटर है। विस्फोट इतना तेज था कि इसकी आवाज करीब 2 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। धमाके के बाद फैक्ट्री पूरी तरह जमींदोज हो गई और आसपास धुएं का गुबार छा गया। पटाखों की वजह से काफी देर तक छोटे-बड़े धमाके होते रहे,…

Read More

कॉमनवेल्थ गोल्ड जीतकर लौटीं दरोगा अस्मिता डे, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत; बोलीं- मेरा लक्ष्य सिर्फ गोल्ड था

उत्तर प्रदेश: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का नाम रोशन करने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस की दरोगा अस्मिता डे स्वदेश लौट आई हैं। मंगलवार देर रात जब वह स्कॉटलैंड के ग्लासगो से दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचीं, तो उनका जोरदार स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों की गूंज, फूलों और नोटों की मालाएं, और समर्थकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। एक प्रशंसक ने उन्हें खुशी में कंधे पर भी बैठा लिया, जिस पर अस्मिता मुस्कुराते हुए बोलीं, “उतार दो, नहीं तो गिर जाऊंगी।” मीडिया से बातचीत में अस्मिता…

Read More

बहराइच में दिल दहला देने वाला हादसा, मगरमच्छ ने 12 साल के मासूम को बनाया शिकार

उत्तर प्रदेश: बहराइच से एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया है। घाघरा नदी के किनारे एक 12 साल का मासूम, जो अपने चाचा के साथ धान की रोपाई करने गया था, देखते ही देखते मगरमच्छ का शिकार बन गया। यह घटना इतनी भयावह थी कि मौके पर मौजूद लोग चाहकर भी बच्चे की जान नहीं बचा सके। जानकारी के मुताबिक, धान की रोपाई का काम खत्म करने के बाद बच्चा नदी किनारे हाथ-पैर धो रहा था। तभी अचानक पानी से निकले…

Read More