प्रयागराज में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट: 5 की मौत, 25 घायल; कई लोग मलबे में फंसे, 7 मकान ढहे

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर सोमवार दोपहर पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट से इलाके में हड़कंप मच गया। हादसा कौशांबी के मोहम्मदपुर गांव में करीब साढ़े 12 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि यहां से मनौरी एयरफोर्स स्टेशन की दूरी करीब डेढ़ किलोमीटर है। विस्फोट इतना तेज था कि इसकी आवाज करीब 2 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। धमाके के बाद फैक्ट्री पूरी तरह जमींदोज हो गई और आसपास धुएं का गुबार छा गया। पटाखों की वजह से काफी देर तक छोटे-बड़े धमाके होते रहे,…

Read More

लखनऊ में विधायक निवास के बाहर टावर पर चढ़ा युवक: अयोध्या से पहुंचा था, बोला- मारपीट के बाद मेरे ही खिलाफ मुकदमा हुआ

लखनऊ के हजरतगंज इलाके में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब करीब 30 साल का एक युवक दारुलशफा स्थित विधायक निवास के बाहर टावर पर चढ़ गया। युवक ने आरोप लगाया कि उसके साथ मारपीट की गई, लेकिन कार्रवाई करने के बजाय उसके खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर दिया गया। न्याय नहीं मिलने से परेशान होकर वह टावर पर चढ़ा था। सूचना मिलते ही हजरतगंज पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। युवक काफी ऊंचाई पर था और नीचे आने को तैयार नहीं था। फायर फाइटर्स…

Read More

कर्नाटक की पत्थर खदान में बड़ा हादसा! 40 फीट ऊंची चट्टान गिरी, बिहार के 8 मजदूरों की मौत

दिल्ली: कर्नाटक के बेंगलुरु साउथ तालुक क्षेत्र से एक बेहद दुखद हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक पत्थर की खदान में लगभग 40 फीट ऊंचाई से विशाल चट्टान गिरने से बिहार के 8 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य मजदूर घायल हो गए हैं। हादसे के समय खदान में करीब 18 मजदूर काम कर रहे थे। घटना के तुरंत बाद पुलिस, दमकल और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। मलबा हटाने का काम जारी है। आशंका जताई जा रही है कि कुछ…

Read More