सामने आई तस्वीरों में अर्शदीप सिंह झील किनारे लकड़ी के डेक पर घुटनों के बल बैठकर समरीन को प्रपोज करते नजर आ रहे हैं। वहीं समरीन अपनी सगाई की अंगूठी दिखाते हुए काफी खुश दिखाई दे रही हैं।
लेकिन सवाल यह है कि आखिर अर्शदीप और समरीन की प्रेम कहानी शुरू कैसे हुई?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की पहली मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए। अप्रैल 2026 में अर्शदीप की स्नैपचैट स्टोरी में एक लड़की का हाथ दिखाई दिया था। फैंस ने नेल आर्ट और टैटू के आधार पर उस लड़की की पहचान समरीन कौर के रूप में की।
इसके बाद आईपीएल 2026 के दौरान समरीन को पंजाब किंग्स के कई मैचों में देखा गया। वह अर्शदीप के साथ एयरपोर्ट और धर्मशाला में भी नजर आईं। 27 जुलाई 2026 को अर्शदीप ने समरीन के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें ‘माय पर्सन’ बताया था।
वहीं समरीन कौर मॉडल और अभिनेत्री हैं। वह फेमिना मिस इंडिया जम्मू-कश्मीर की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं। उन्होंने फिल्म ’83’, पंजाबी फिल्म ‘सरदार जी-2’ और वेब सीरीज ‘नेल पॉलिश’ में भी काम किया है।
11 नवंबर 2026 को दोनों ने अपनी सगाई की घोषणा की। अब इस खूबसूरत रिश्ते की खबर से क्रिकेट और मनोरंजन जगत में खुशी का माहौल है।
