Lucknow: लखनऊ के दुबग्गा इलाके में गुरुवार सुबह एक किराने की दुकान और गोदाम में भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में दो मंजिला मकान में बने दुकान और गोदाम के दोनों हिस्से इसकी चपेट में आ गए। हादसे में करीब 15 से 20 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। पूरा मामला दुबग्गा के यादव बाजार स्थित इटौली…
Read MoreTag: Breaking News
लखनऊ में दिवाली की रात सिपाही ने की आत्महत्या, पत्नी को कमरे में किया बंद; शराब पीने को लेकर हुआ था विवाद
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दिवाली की रात एक दुखद घटना सामने आई। यहां एक पुलिसकर्मी ने पत्नी के साथ विवाद के बाद कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि घटना से पहले पति-पत्नी के बीच शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि सिपाही ने अपनी पत्नी को कमरे में बंद कर दिया और खुद दूसरे कमरे में चला गया। मिली जानकारी के मुताबिक, दिवाली की रात घर में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी…
Read Moreधीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ लखनऊ में सपा यूथ ब्रिगेड ने दी तहरीर, श्रीकृष्ण पर टिप्पणी से धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप
Lucknow: लखनऊ में कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ता हजरतगंज थाने पहुंचे और धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ लिखित शिकायत देकर FIR दर्ज करने की मांग की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि धीरेंद्र शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण को लेकर विवादित टिप्पणी की है, जिससे करोड़ों श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव प्रवेश यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में…
Read More5 लोगों की हत्या का आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर, मुठभेड़ में SI भी घाय
गुवाहाटी: असम के में होटल के अंदर पांच लोगों की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी घनकांत गोगोई की पुलिस फायरिंग में मौत हो गई है। बुधवार को शिवसागर जिले में पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान वह घायल हुआ था। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक, घनकांत गोगोई को एक पुराने बैंक फ्रॉड केस की जांच के सिलसिले में गुवाहाटी से शिवसागर ले जाया जा रहा था। रास्ते में फूलपनिचिगा इलाके में उसने शौच जाने की बात कही। जैसे ही पुलिस वाहन…
Read Moreअमूल ने बढ़ाए घी-बटर के दाम, अब 1 किलो घी के लिए देने होंगे ₹680
Desh: देश की प्रमुख डेयरी कंपनी अमूल ने आम उपभोक्ताओं को महंगाई का एक और झटका दिया है। कंपनी ने घी और बटर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। नई कीमतों के मुताबिक अब अमूल का एक किलो घी खरीदने के लिए ग्राहकों को 50 रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे। पहले जहां एक किलो घी की कीमत 630 रुपये थी, वहीं अब इसकी कीमत बढ़कर 680 रुपये हो गई है। इसके अलावा 100 ग्राम बटर की कीमत भी 66 रुपये बताई जा रही है। कीमतों में इस बढ़ोतरी के बाद…
Read MoreKGMU डॉक्टर रमीज का नेटवर्क आगरा-एटा तक फैला! 100 से ज्यादा डॉक्टरों और मौलानाओं की भूमिका की जांच
LUCKNOW: लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी यानी KGMU से जुड़े डॉक्टर रमीजुद्दीन के मामले में जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। अब इस मामले के तार आगरा और एटा मेडिकल कॉलेज तक जुड़ने की बात सामने आ रही है। जांच एजेंसियां इस नेटवर्क से जुड़े लोगों की भूमिका खंगालने में जुटी हैं। बताया जा रहा है कि इस पूरे मामले में 100 से ज्यादा डॉक्टरों और मौलानाओं की भूमिका जांच के दायरे में है। जांच में जकात के नाम पर चंदा इकट्ठा करने और उसके इस्तेमाल को लेकर…
Read Moreत्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला, 3 जवान घायल; हथियार छीनने की कोशिश, 8 आरोपी गिरफ्तार
Delhi: त्रिपुरा से सीमा सुरक्षा बल यानी BSF के जवानों पर हमले की बड़ी खबर सामने आई है। यहां तस्करों के एक समूह ने BSF के जवानों को घेरकर हमला कर दिया। हमले में तीन जवान घायल हो गए। इतना ही नहीं, हमलावरों ने जवानों के हथियार छीनने की कोशिश की और उनकी गाड़ी में भी जमकर तोड़फोड़ की। पुलिस ने इस मामले में अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार को त्रिपुरा के आशाबाड़ी बॉर्डर आउटपोस्ट के पास कुछ लोग कथित तौर पर अवैध…
Read Moreलखनऊ में छेड़छाड़ से परेशान 11वीं की छात्रा ने दी जान, पिता लगाते रहे थाने के चक्कर; चौकी प्रभारी सस्पेंड
Lucknow: लखनऊ के मलिहाबाद से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है। यहां छेड़छाड़ और धमकियों से परेशान 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली 15 साल की छात्रा ने अपनी जान दे दी। परिजनों का आरोप है कि बेटी को लंबे समय से परेशान किया जा रहा था। पिता आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस थाने और चौकी के चक्कर लगाते रहे, लेकिन उनकी शिकायत पर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई। घटना सोमवार की है। बताया जा रहा है कि छात्रा के पिता मजदूरी करते हैं। सोमवार सुबह वह अपनी…
Read Moreधर्मांतरण का कथित नेटवर्क बेनकाब! डार्क वेब से रमीजुद्दीन देता था टास्क, KGMU के बाद अब PGI पर STF की नजर
Lucknow: लखनऊ के केजीएमयू महिला डॉक्टर मामले में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नए खुलासे सामने आ रहे हैं। अब इस मामले में डार्क वेब के जरिए देशभर में नेटवर्क चलाने और साथियों को टास्क देने की बात सामने आई है। एसटीएफ की जांच में आरोपी रमीजुद्दीन के लैपटॉप से कई अहम डिजिटल सुराग मिलने की उम्मीद है। जांच के मुताबिक, रमीजुद्दीन कथित तौर पर डार्क वेब के जरिए अलग-अलग शहरों में मौजूद अपने साथियों के संपर्क में रहता था। वह उन्हें टास्क देता था और महिलाओं को…
Read Moreडार्क वेब से रमीजुद्दीन चलाता था नेटवर्क! महिलाओं को फंसाने के देता था टास्क, अब PGI तक पहुंचेगी जांच
LUCKNOW: लखनऊ में सामने आए रमीजुद्दीन से जुड़े मामले की जांच अब और आगे बढ़ने जा रही है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, आरोपी कथित तौर पर डार्क वेब के जरिए अपने साथियों को अलग-अलग टास्क देता था। इतना ही नहीं, महिलाओं को अपने जाल में फंसाने के तरीके भी बताए जाते थे। इस मामले में अब किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी यानी KGMU के बाद संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट यानी PGI तक जांच का दायरा बढ़ने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि जांच के दौरान रमीजुद्दीन…
Read More