Lucknow: लखनऊ में कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ता हजरतगंज थाने पहुंचे और धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ लिखित शिकायत देकर FIR दर्ज करने की मांग की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि धीरेंद्र शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण को लेकर विवादित टिप्पणी की है, जिससे करोड़ों श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव प्रवेश यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में…
Read MoreTag: UP Politics
लखनऊ में अखिलेश यादव के खिलाफ लगे बॉयकॉट सपा के बैनर, स्वामी प्रसाद मौर्य के मुद्दे पर मौर्य समाज में नाराजगी
Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ विरोध के बैनर लगाए गए हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों में लगे इन बैनरों पर ‘बॉयकॉट अखिलेश यादव’ और ‘बॉयकॉट समाजवादी पार्टी’ जैसे नारे लिखे गए हैं। इस विरोध के बाद प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर पिछड़े समाज के सम्मान और राजनीतिक भागीदारी का मुद्दा चर्चा में आ गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह नाराजगी स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर अखिलेश यादव के कथित बयानों और सपा कार्यकर्ताओं की अभद्र टिप्पणियों…
Read Moreअमित शाह अयोध्या दीपोत्सव में नहीं होंगे शामिल, अखिलेश के बयान पर ओमप्रकाश राजभर का तंज
LUCKNOW: अयोध्या के दीपोत्सव को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। खबरों के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस बार अयोध्या के दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। वहीं, दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश की राजनीति में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के एक बयान को लेकर सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है। अखिलेश यादव के ‘मैं सीधे मुख्यमंत्री बनूंगा’ वाले बयान पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने तंज कसा है। राजभर ने अखिलेश यादव के बयान…
Read Moreओवैसी की योगी और अखिलेश को चुनौती! बोले- ‘आ जाओ संभल, जाओ गोरखपुर’, गांधी-नेहरू पर भी दिया बड़ा बयान
उत्तर प्रदेश की सियासत में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के एक बयान ने राजनीतिक चर्चा तेज कर दी है। आजमगढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को लेकर तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि जनता दोनों नेताओं को चुनाव में हराएगी। रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार शाम दीदारगंज विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा में ओवैसी पहुंचे थे। उन्होंने मंच से कहा कि बाबा अखिलेश यादव से अयोध्या आने की बात कह रहे हैं, जबकि वह योगी आदित्यनाथ को संभल…
Read Moreमायावती का बड़ा फैसला: आकाश आनंद को फिर पार्टी से निकाला, बसपा में परिवार और संगठन के बीच बढ़ी दूरी
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राजनीति में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। पार्टी प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से बाहर कर दिया है। खास बात यह है कि यह फैसला उस समय लिया गया, जब आकाश की पार्टी में वापसी की उम्मीद जताई जा रही थी। इससे पहले मायावती ने आकाश से पार्टी की बड़ी जिम्मेदारियां छीनी थीं और उनके ससुर अशोक सिद्धार्थ से राजनीति से संन्यास लेने की शर्त रखी थी। अशोक सिद्धार्थ ने मायावती की शर्त मानते हुए राजनीति से…
Read Moreपूर्व मंत्री नानकदीन भुर्जी की मौत पर नया मोड़, भाई ने लगाया हत्या का आरोप
लखनऊ: मंगलवार को दारुलशफा स्थित नए विधायक निवास की सातवीं मंजिल से गिरने के बाद नानकदीन भुर्जी की मौत हो गई थी। पुलिस के मुताबिक, दोपहर करीब दो बजे वे बलिया के बेल्थरा रोड से भाजपा विधायक हंसूराम के सरकारी आवास पहुंचे थे। उस समय विधायक मौजूद नहीं थे। बताया गया कि उन्होंने वहां मौजूद हेल्पर से कॉफी मंगाई और कमरे में बैठ गए। लेकिन जब हेल्पर कॉफी लेकर लौटा तो कमरा खाली था। इसी बीच बाहर लोगों का शोर सुनाई दिया और नीचे जाकर देखा गया तो नानकदीन भुर्जी…
Read Moreअखिलेश यादव की बेटी पर आपत्तिजनक पोस्ट से सियासत गरम, 4 लोगों पर FIR दर्ज
उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की बड़ी बेटी अदिति यादव को लेकर सोशल मीडिया पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है। मामले में कानपुर और प्रतापगढ़ में कुल चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि सोशल मीडिया पर अदिति यादव के संबंध में आपत्तिजनक और भ्रामक पोस्ट साझा कर उनकी तथा उनके परिवार की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया। कानपुर में अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव प्रवीण यादव की शिकायत…
Read Moreतीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, अपर्णा यादव के आवास जाकर व्यक्त की शोक संवेदना
लखनऊ। केंद्रीय रक्षामंत्री और लखनऊ लोकसभा सांसद राजनाथ सिंह शुक्रवार को तीन दिवसीय दौरे पर राजधानी पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और लखनऊ महापौर सुषमा खर्कवाल ने काफिले सहित उन्हें रिसीव किया। एयरपोर्ट से सीधे राजनाथ सिंह विभिन्न शोक संतप्त परिवारों से मिलने पहुंचे। सबसे महत्वपूर्ण मुलाकात उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के आवास पर हुई। यहां उन्होंने अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। राजनाथ सिंह लगभग 30…
Read More