भाजपा IT सेल में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय की छुट्टी; नितिन नवीन की टीम में राम माधव की एंट्री

देश : भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक स्तर पर बड़ा बदलाव सामने आया है। पार्टी ने अपनी नई टीम में कई अहम जिम्मेदारियों में फेरबदल किया है। भाजपा के IT सेल के प्रभारी अमित मालवीय को इस जिम्मेदारी से हटा दिया गया है। वहीं, पार्टी की नई टीम में वरिष्ठ नेता राम माधव को शामिल किया गया है। संगठन में किए गए इन बदलावों को आगामी राजनीतिक रणनीति और पार्टी के विस्तार की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा के नए संगठनात्मक ढांचे में नितिन नवीन को अहम…

Read More

पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका! सर्बजोत सिंह साबी समेत कई जनप्रतिनिधि AAP में शामिल

पंजाब की राजनीति में आज एक और बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला। मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी में मुकेरियां से वरिष्ठ नेता सर्बजोत सिंह साबी सहित कई वर्तमान सरपंच, जिला परिषद सदस्य, पार्षद और अन्य पदाधिकारियों ने कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी का परिवार लगातार मजबूत हो रहा है और जनता का भरोसा सरकार की नीतियों पर बढ़ता जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा…

Read More

संविधान हत्या दिवस पर नायब सिंह सैनी का कांग्रेस पर हमला, बोले- आपातकाल लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में आयोजित ‘संविधान हत्या दिवस’ कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए 25 जून 1975 को लगाए गए आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला दौर बताया। उन्होंने कहा कि उस समय कांग्रेस सरकार ने सत्ता के अहंकार में संविधान, लोकतांत्रिक संस्थाओं और नागरिकों के मौलिक अधिकारों को कुचलने का प्रयास किया था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आपातकाल के दौरान देश में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर प्रतिबंध लगाया गया, विपक्षी नेताओं को जेलों में बंद किया गया…

Read More

PM मोदी पेरिस पहुंचे: भारतीय समुदाय ने किया भव्य स्वागत, G7 Summit में ट्रम्प का बड़ा बयान

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी छह दिवसीय विदेश यात्रा के अंतिम चरण में बुधवार देर रात (भारतीय समयानुसार) पेरिस पहुंच गए। होटल के बाहर बड़ी संख्या में मौजूद भारतीय मूल के लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से हाथ मिलाया, बच्चों को दुलार किया और सभी का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान भारतीय समुदाय में खासा उत्साह देखने को मिला। पेरिस पहुंचने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस के एवियन शहर में आयोजित 52वें G7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया। सम्मेलन के दौरान उनकी अमेरिकी…

Read More

अखिलेश यादव की बेटी पर आपत्तिजनक पोस्ट से सियासत गरम, 4 लोगों पर FIR दर्ज

उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की बड़ी बेटी अदिति यादव को लेकर सोशल मीडिया पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है। मामले में कानपुर और प्रतापगढ़ में कुल चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि सोशल मीडिया पर अदिति यादव के संबंध में आपत्तिजनक और भ्रामक पोस्ट साझा कर उनकी तथा उनके परिवार की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया। कानपुर में अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव प्रवीण यादव की शिकायत…

Read More

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के सम्मान में आयोजित रात्रिभोज में शामिल हुए CM नायब सिंह सैनी, लोकतांत्रिक मूल्यों पर दिया जोर

दिल्ली: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और देश के विभिन्न राज्यों से आए कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन (CPA) के प्रतिनिधियों के सम्मान में आयोजित विशेष रात्रिभोज कार्यक्रम में सहभागिता की। यह आयोजन न केवल जनप्रतिनिधियों के बीच संवाद का मंच बना, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का भी महत्वपूर्ण अवसर साबित हुआ। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस अवसर पर विभिन्न राज्यों से आए सांसदों, विधायकों और जनप्रतिनिधियों से आत्मीय मुलाकात की तथा कई महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा…

Read More

VIDEO: पंजाब की बदली तस्वीर: कर्ज से विकास की राह तक- CM भगवंत मान

Read More

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर PMO सख्त! 7 करोड़ की कथित चोरी के आरोपों पर ट्रस्ट से मांगी रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश: अयोध्या के भव्य राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी को लेकर देश की राजनीति गरमा गई है। अब इस मामले में प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के हस्तक्षेप की खबर सामने आने के बाद विवाद और भी गहरा गया है। सूत्रों के मुताबिक, पीएमओ ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से पूरे मामले पर विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। विवाद की शुरुआत तब हुई जब समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने दावा किया कि राम मंदिर के चढ़ावे में 5 से 7 करोड़ रुपये तक…

Read More

गांगुली ने यूसुफ पठान को लेकर दावों का किया खंडन, बोले- राजनीति से मेरा कोई लेना-देना नहीं

न्यू दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उन खबरों का सख्त खंडन किया है, जिनमें दावा किया गया था कि उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का संदेश टीएमसी सांसद यूसुफ पठान तक पहुंचाया था। रिपोर्ट्स में कहा गया था कि ममता बनर्जी बहरामपुर लोकसभा सीट से उपचुनाव लड़ना चाहती हैं और इसके लिए यूसुफ पठान से इस्तीफा दिलाने की कोशिश की जा रही थी। हालांकि गांगुली ने एक आधिकारिक पत्र जारी कर इन सभी दावों को पूरी तरह निराधार बताया है। गांगुली ने…

Read More

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल को दी श्रद्धांजलि, कहा- आधुनिक हरियाणा के निर्माण में रहा अमूल्य योगदान

हरियाणा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हिसार पहुंचकर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और हरियाणा के विकास तथा जनसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि चौधरी भजनलाल का नाम हरियाणा की राजनीति और विकास यात्रा में हमेशा सम्मान के साथ लिया जाएगा। उन्होंने प्रदेश को नई दिशा देने, बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास…

Read More