हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में आयोजित ‘संविधान हत्या दिवस’ कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए 25 जून 1975 को लगाए गए आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला दौर बताया। उन्होंने कहा कि उस समय कांग्रेस सरकार ने सत्ता के अहंकार में संविधान, लोकतांत्रिक संस्थाओं और नागरिकों के मौलिक अधिकारों को कुचलने का प्रयास किया था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आपातकाल के दौरान देश में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर प्रतिबंध लगाया गया, विपक्षी नेताओं को जेलों में बंद किया गया…
Read MoreTag: Latest Haryana News
कुरुक्षेत्र में योग सम्मेलन में पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के भव्य आयोजन का किया आह्वान
कुरुक्षेत्र: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर आयोजित योग सम्मेलन में सहभागिता करते हुए योग के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन ऋषि परंपरा की अमूल्य धरोहर है, जो न केवल शरीर को स्वस्थ रखती है बल्कि मन और जीवन में संतुलन स्थापित करने का भी माध्यम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि योग आज पूरी दुनिया में भारत की पहचान बन चुका है और करोड़ों लोग इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बना रहे हैं।…
Read Moreमोरनी में सीएम नायब सिंह सैनी का जन संवाद, अधिकारियों को दिए समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश
पंचकूला: हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने पंचकूला जिले के मोरनी क्षेत्र में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, शिकायतों और सुझावों को सुना। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने भाग लेकर विभिन्न जनहित से जुड़े मुद्दे मुख्यमंत्री के समक्ष रखे। मुख्यमंत्री ने जन संवाद के दौरान प्राप्त शिकायतों और मांगों पर तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया…
Read Moreमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल को दी श्रद्धांजलि, कहा- आधुनिक हरियाणा के निर्माण में रहा अमूल्य योगदान
हरियाणा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हिसार पहुंचकर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और हरियाणा के विकास तथा जनसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि चौधरी भजनलाल का नाम हरियाणा की राजनीति और विकास यात्रा में हमेशा सम्मान के साथ लिया जाएगा। उन्होंने प्रदेश को नई दिशा देने, बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास…
Read More