कुरुक्षेत्र में योग सम्मेलन में पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के भव्य आयोजन का किया आह्वान

कुरुक्षेत्र: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर आयोजित योग सम्मेलन में सहभागिता करते हुए योग के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन ऋषि परंपरा की अमूल्य धरोहर है, जो न केवल शरीर को स्वस्थ रखती है बल्कि मन और जीवन में संतुलन स्थापित करने का भी माध्यम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि योग आज पूरी दुनिया में भारत की पहचान बन चुका है और करोड़ों लोग इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बना रहे हैं।…

Read More