चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ में अपने निर्वाचन क्षेत्र धुरी नगर परिषद के नवनिर्वाचित उम्मीदवारों के साथ एक विशेष बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी विजयी प्रतिनिधियों को बधाई दी और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की असली ताकत जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझने और उनका समाधान करने में है। उन्होंने नए प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे हमेशा लोगों से जुड़े रहें…
Read MoreTag: Political News
देहरादून में भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक, संगठन मजबूती और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार पर जोर
उत्तराखंड: देहरादून में भारतीय जनता पार्टी की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बी.एल. संतोष, सांसदों, विधायकों और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सहभागिता की। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को और अधिक मजबूत बनाना तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने की रणनीति तैयार करना रहा। बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों को संगठन की मजबूती को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा…
Read More