PM मोदी बोले- दुनिया को भारत पर भरोसा, सस्ती दवाओं से टैलेंट तक में निभाई अहम भूमिका

#WATCH | Delhi | PM Narendra Modi says, "The government has authority, but its purpose should not be to make its citizens dependent on the system. Rather, its purpose should be to strengthen and empower its citizens, and India is on this path. Following this path, India has lifted 250 million people out of poverty in the last ten years – more than the population of many countries in the world…" (Source: DD) — ANI (@ANI) October 13, 2026 नई दिल्ली: भारत पहली बार ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम की मेजबानी…

Read More

पीएम मोदी के जन्मदिन पर 3 लाख दीयों से जगमगाया राष्ट्र प्रेरणा स्थल, सीएम योगी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

Lucknow: लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर राष्ट्र प्रेरणा स्थल भव्य दीपोत्सव का साक्षी बना। 17 सितंबर की शाम यहां करीब 3 लाख दीये जलाए गए। हजारों दीपों की रोशनी से पूरा राष्ट्र प्रेरणा स्थल जगमगा उठा। ड्रोन कैमरे से सामने आया नजारा बेहद भव्य दिखाई दिया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहला दीप जलाकर की। इस दीप को ‘आशीर्वाद का दीया’ नाम दिया गया। मुख्यमंत्री ने राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर स्थापित महान विभूतियों की प्रतिमाओं के सामने भी दीप प्रज्वलित किए। दीपोत्सव को…

Read More

भारत आ सकते हैं शी जिनपिंग, 7 साल बाद संभावित दौरा; मोदी से सीमा और व्यापार पर होगी बात

 नई दिल्ली में 12-13 सितंबर को होने वाले 18वें BRICS सम्मेलन को लेकर बड़ी कूटनीतिक हलचल है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भारत आने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, चीन की ओर से उनके दौरे की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अगर जिनपिंग भारत आते हैं तो करीब सात साल बाद उनका यह पहला भारत दौरा होगा। इससे पहले वे अक्टूबर 2019 में महाबलीपुरम आए थे। विदेश मंत्रालय से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, जिनपिंग के संभावित दौरे को लेकर दोनों देशों की एडवांस टीमें तैयारियों में…

Read More

मोदी-ताकाइची की अहम बैठक! निवेश, रक्षा और सेमीकंडक्टर पर बड़ी रणनीति, भारत-जापान रिश्तों को मिलेगी नई रफ्तार

दिल्ली: भारत और जापान के बीच रणनीतिक साझेदारी को नई मजबूती देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची के बीच नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में अहम द्विपक्षीय बैठक शुरू हो गई है। यह बैठक 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन का हिस्सा है। बैठक में दोनों देशों के बीच निवेश, रक्षा सहयोग, सेमीकंडक्टर, क्रिटिकल मिनरल्स, सप्लाई चेन, समुद्री सुरक्षा और हिंद-प्रशांत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हो रही है। प्रधानमंत्री बनने के बाद साने ताकाइची की यह पहली भारत यात्रा है। राष्ट्रपति भवन…

Read More

70 की उम्र में 50 जैसा दिखने का मंत्र! कोलकाता में PM मोदी ने किया योग, दिया हेल्दी एजिंग का संदेश

दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता के ऐतिहासिक रेड रोड पर हजारों लोगों के साथ योगाभ्यास किया और देश-दुनिया को स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। इस दौरान करीब 35 हजार लोगों ने सामूहिक योग सत्र में हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी कोशिश सिर्फ लंबी उम्र जीने की नहीं, बल्कि स्वस्थ और ऊर्जावान जीवन जीने की होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 40 साल की उम्र में 20 साल जैसी लचक, 50 साल की उम्र में 30 साल जैसी ऊर्जा और 70 साल की…

Read More

PM मोदी पेरिस पहुंचे: भारतीय समुदाय ने किया भव्य स्वागत, G7 Summit में ट्रम्प का बड़ा बयान

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी छह दिवसीय विदेश यात्रा के अंतिम चरण में बुधवार देर रात (भारतीय समयानुसार) पेरिस पहुंच गए। होटल के बाहर बड़ी संख्या में मौजूद भारतीय मूल के लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से हाथ मिलाया, बच्चों को दुलार किया और सभी का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान भारतीय समुदाय में खासा उत्साह देखने को मिला। पेरिस पहुंचने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस के एवियन शहर में आयोजित 52वें G7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया। सम्मेलन के दौरान उनकी अमेरिकी…

Read More

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर PMO सख्त! 7 करोड़ की कथित चोरी के आरोपों पर ट्रस्ट से मांगी रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश: अयोध्या के भव्य राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी को लेकर देश की राजनीति गरमा गई है। अब इस मामले में प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के हस्तक्षेप की खबर सामने आने के बाद विवाद और भी गहरा गया है। सूत्रों के मुताबिक, पीएमओ ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से पूरे मामले पर विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। विवाद की शुरुआत तब हुई जब समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने दावा किया कि राम मंदिर के चढ़ावे में 5 से 7 करोड़ रुपये तक…

Read More

आज पीएम मोदी से मिलेंगे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों

नई दिल्ली: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुंबई में मुलाकात करेंगे। दोनों नेता मुंबई के लोक भवन में द्विपक्षीय बैठकों में भाग लेंगे। इन बैठकों के दौरान, वे भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी में हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे। उनकी चर्चा रणनीतिक साझेदारी को मजबूत बनाने और इसे नए तथा उभरते क्षेत्रों में और विस्तारित करने पर केंद्रित होगी। प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के मुद्दों पर भी विचार साझा करेंगे। दोनों नेता भारत–फ्रांस नवाचार वर्ष 2026 का उद्घाटन करेंगे और दोनों देशों…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आंध्र प्रदेश में ₹13,430 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज आंध्र प्रदेश के कुरनूल में 13,430 करोड़ रूपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्‍यास करेंगे। ये परियोजनाएं उद्योग, विद्युत वितरण, सड़क, रेल, रक्षा विनिर्माण, पेट्रोलियम तथा प्राकृतिक गैस क्षेत्र की हैं। इन परियोजनाओं का उद्देश्य राज्‍य में समावेशी सामाजिक-आर्थिक विकास, बुनियादी ढांचे और औद्योगीकरण को बढ़ावा देना है। प्रधानमंत्री एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। श्री मोदी नंदयाल जिले के श्रीशैलम में, श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुनस्‍वामी वर्ला देवस्‍थानम में पूजा-अर्चना करेंगे और शिवाजी स्फूर्ति केन्‍द्र भी जाएंगे।

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुंबई में प्रमुख विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मुंबई में प्रमुख विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। भारत को वैश्विक विमानन केंद्र में बदलने के दृष्टिकोण के अनुरूप, प्रधानमंत्री 19 हजार 650 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित, भारत के सबसे बड़े ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे, नए नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। य‍ह विश्‍व के सबसे दक्ष हवाई अड्डों में से एक होगा। यह हर साल 9 करोड़ यात्रियों और 32 लाख 50 हजार मीट्रिक टन माल की आवाजाही को संभालेगा। प्रधानमंत्री मोदी मुंबई मेट्रो लाइन-3 के फेस 2…

Read More