ठाकुरगंज स्थित टीबी सह संयुक्त चिकित्सालय ने चिकित्सा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल में पहली बार मुख कैंसर के एक मरीज की सफल सर्जरी कर उसे नई जिंदगी दी गई है। अस्पताल प्रशासन ने इसे सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है। लखनऊ: राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज स्थित टीबी सह संयुक्त चिकित्सालय में मुख कैंसर की सफल सर्जरी कर चिकित्सकों ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। ठाकुरगंज निवासी 40 वर्षीय एक मरीज लंबे समय से जीभ के किनारे बने ऐसे घाव से…
Read MoreTag: लखनऊ समाचार
लखनऊ में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा अभियान: फूहड़ गाने बजाने वाला ऑटो सीज, 125 ऑटो-ई-रिक्शा जब्त
उत्तर प्रदेश: राजधानी लखनऊ में ट्रैफिक पुलिस ने ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के सत्यापन को लेकर सख्त अभियान चलाया। इस दौरान डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी ने खुद हजरतगंज चौराहे पर चेकिंग की कमान संभाली। अभियान के दौरान एक ऑटो में तेज आवाज में फूहड़ और अश्लील गाने बजते मिले, जिससे महिला यात्री असहज महसूस कर रही थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीसीपी ने तत्काल वाहन को सीज करने के निर्देश दिए। जांच में कई ऑटो और ई-रिक्शा बिना ‘सेफ राइड’ रजिस्ट्रेशन और क्यूआर कोड के संचालित होते पाए…
Read Moreलखनऊ पहुंचे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, महापौर सुषमा खर्कवाल ने की मुलाकात
लखनऊ। राजधानी के दौरे पर आए भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से महापौर सुषमा खर्कवाल ने गुरुवार को होटल ताज में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों के बीच विभिन्न समसामयिक एवं जनहित से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि केंद्रीय मंत्री श्री पीयूष गोयल जी के अनुभव, मार्गदर्शन और दूरदर्शी सोच से प्रेरणा प्राप्त होती है, जो जनसेवा के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायक है। महापौर ने कहा कि पीयूष गोयल का स्नेह, मार्गदर्शन एवं…
Read Moreलखनऊ में आंधी-बारिश का कहर: विशाल पेड़ गिरा, घंटों जाम
लखनऊ: काकोरी थाना क्षेत्र के पानखेड़ा इलाके में रविवार को तेज आंधी और बारिश के दौरान मुख्य मोहन रोड पर एक विशाल पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से लखनऊ-मोहन मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्थानीय लोगों के अनुसार तेज हवाओं के चलते पेड़ अचानक सड़क पर आ गिरा। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही प्रशासन और वन…
Read Moreअयोध्या का हिस्ट्रीशीटर लखनऊ में गिरफ्तार, पुलिस पीछा करती रही और नाले में पलटी स्कॉर्पियो
लखनऊ: अयोध्या में हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे हिस्ट्रीशीटर रोहन सिंह को आखिरकार पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी से पहले आरोपी ने पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश की, लेकिन उसका यह प्रयास नाकाम साबित हुआ। पुलिस के पीछा करने के दौरान उसकी स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में पलट गई, जिसके बाद वह वाहन से निकलकर भागने लगा। हालांकि पुलिस टीम ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार रोहन सिंह के खिलाफ कुमारगंज थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास…
Read More2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, योगी कैबिनेट विस्तार से बदले सियासी समीकरण
Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजनीति में रविवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री Yogi Adityanath की सरकार ने मंत्रिमंडल का दूसरा विस्तार किया। लखनऊ स्थित Raj Bhavan में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में छह नए मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली, जबकि दो राज्य मंत्रियों को प्रमोशन देकर स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया। इस विस्तार के साथ योगी मंत्रिमंडल की संख्या बढ़कर 60 हो गई है। राजनीतिक विश्लेषकों की नजर में यह केवल मंत्रियों का विस्तार नहीं, बल्कि 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीतिक तैयारी का अहम हिस्सा…
Read Moreआलमबाग पुलिस की शातिर लुटेरे के साथ हुई मुठभेड़, लुटेरे के बाएं पैर में लगी गोली, लूटी हुई चैन बरामद
Lucknow News:– शुक्रवार देर रात शातिर लुटेरे सतेंद्र उर्फ कालिया और आलमबाग पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में सतेंद्र उर्फ कालिया के बाएं पैर में गोली लगी। उसको अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 3 जुलाई को मीरा कटियार नामक महिला से एक बाइक सवार लुटेरे ने चेन लूटी थी। पुलिस को जांच के दौरान घटना से जुड़ी सीसीटीवी फुटेज मिली थी। पुलिस की टीमें लगातार शातिर लुटेरे सतेंद्र उर्फ कालिया की तलाश में जुटी थी। पुलिस को शुक्रवार देर…
Read More