लखनऊ में होगा हाईटेक दशहरा, खुद चलकर मैदान में आएगा रावण का पुतला; तलवार लहराकर करेगा एंट्री

LUCKNOW: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इस बार दशहरा उत्सव को खास और आकर्षक बनाने की तैयारी की जा रही है। नई पीढ़ी यानी जेन-जी को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के लिए इस बार हाईटेक रावण दहन का अनोखा आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में रावण का पुतला आधुनिक तकनीक से लैस होगा, जो खुद चलकर मैदान में पहुंचेगा और तलवार लहराते हुए लोगों के सामने अपनी एंट्री करेगा। इस अनोखे अंदाज को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की उम्मीद है। आयोजकों का…

Read More

लखनऊ के शार्प ग्लोबल स्कूल की बस में धुआं, बच्चा झुलसा

LUCKNOW: लखनऊ के शार्प ग्लोबल स्कूल की बसों को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कूल में ऐसी बसें संचालित की जा रही हैं, जिनकी हालत बेहद खराब है। बताया जा रहा है कि एटा की एक खराब बस को राजधानी लखनऊ में बच्चों को लाने-ले जाने के लिए चलाया जा रहा था। इसी दौरान बस के इंजन से अचानक धुआं उठने लगा, जिससे बच्चों और स्टाफ में अफरा-तफरी मच गई। घटना में एक बच्चा झुलस गया। घटना के बाद स्कूल बसों की सुरक्षा और उनके…

Read More

शादी का झांसा देकर 10 लाख ऐंठने का आरोप, जेंडर-अफर्मिंग सर्जरी के बाद प्रेमी के मुकरने का दावा

आगरा में एक 20 वर्षीय ट्रांसजेंडर महिला ने अपने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर करीब 10 लाख रुपये ऐंठने, अपनी वैवाहिक स्थिति छिपाने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक, प्रेमी ने शादी का भरोसा देकर उसे जेंडर-अफर्मिंग सर्जरी कराने के लिए भी तैयार किया। इसके बाद उसने करीब 3 लाख रुपये खर्च कर तीन सर्जरी कराईं और कई महीनों तक शारीरिक पीड़ा झेली। पीड़िता का दावा है कि करीब डेढ़ साल पहले उसकी मुलाकात सिकंदरा क्षेत्र के त्रिवेंद्र से हुई थी। दोनों के बीच नजदीकियां…

Read More

छात्राओं ने रिपोर्टर बनकर दिखाई बदहाल सड़क, छाते को बनाया माइक; वायरल वीडियो के बाद विधायक ने भरवाए गड्ढे

देश  : महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में स्कूली छात्राओं का एक अनोखा अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। खराब सड़क और जगह-जगह बने गड्ढों की समस्या को सामने लाने के लिए छात्राओं ने खुद रिपोर्टर का रूप धारण कर लिया। उन्होंने सड़क पर उतरकर एक-दूसरे से सवाल-जवाब किए और आसपास की बदहाल स्थिति को कैमरे में रिकॉर्ड किया। खास बात यह रही कि छात्राओं ने छाते को ही माइक बनाकर सड़क की समस्या को लोगों तक पहुंचाने की कोशिश की। वायरल वीडियो में छात्राएं सड़क पर…

Read More

रूस के मिसाइल हमले में देवरिया के इकलौते बेटे की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के एक परिवार पर ऐसा दुख टूटा है, जिसकी भरपाई शायद कभी नहीं हो सकेगी। यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह पर हुए रूसी मिसाइल हमले में देवरिया के 22 वर्षीय सीमैन अभिषेक निषाद की मौत हो गई। इस खबर के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है। अभिषेक अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही पिता कौशल निषाद बेसुध हो गए, जबकि मां अनीता देवी बार-बार यही कह रही हैं, “कोई मेरा बेटा वापस ला दो।” दोनों बहनों…

Read More

पुरी जगन्नाथ रथयात्रा में 1 की मौत, 5 लोग बीमार, सरकार ने भगदड़ से किया इनकार

देश : पुरी की विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान गुरुवार को एक दुखद घटना सामने आई, जहां भारी भीड़ के बीच एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोगों की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस साल भी रथयात्रा में लाखों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा और तेज बारिश के बावजूद लोगों की आस्था में कोई कमी नहीं दिखी। प्रशासन के अनुसार करीब 12 लाख से अधिक श्रद्धालु यात्रा मार्ग पर मौजूद थे। शाम करीब पांच बजे पहांडी रस्म के दौरान भगवान…

Read More

दिव्यांगों पर टिप्पणी मामले में समय रैना समेत 5 कॉमेडियन्स पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन, 3 लाख का जुर्माना

देश  : दिव्यांगों पर की गई विवादित टिप्पणियों से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने स्टैंड-अप कॉमेडियन और यूट्यूबर समय रैना समेत छह लोगों पर सख्त रुख अपनाया है। मंगलवार को सुनवाई के दौरान कोर्ट ने समय रैना, रणवीर अलाहाबादिया, विपुल गोयल, बलराज परमजीत सिंह घई, सोनाली ठक्कर और निशांत जगदीश तंवर पर तीन-तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया। कोर्ट ने कहा कि पहले आरोपियों को सुधार का मौका दिया गया था, लेकिन अदालत के निर्देशों का सही तरीके से पालन नहीं किया गया। चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची…

Read More

मुंबई-मुहर्रम जुलूस में दर्द की दवा बताकर बांटे जहरीले कैप्सूल: 14,900 कैप्सूल के साथ आरोपी गिरफ्तार, चूहे मारने वाला जहर भरा था

देश: मुंबई में मुहर्रम के जुलूस के दौरान लोगों को दर्द की दवा बताकर जहरीले कैप्सूल बांटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मुंबई पुलिस ने इस मामले में फैयाज प्रेमजी नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने लोगों को राहत की दवा बताकर ऐसे कैप्सूल दिए जिनमें जिंक फॉस्फाइड नाम का जहरीला केमिकल भरा हुआ था। पुलिस के मुताबिक यह वही रसायन है जिसका इस्तेमाल चूहे मारने वाली दवा बनाने में किया जाता है। यह पूरा मामला मुंबई के जेजे और भायखला इलाके का…

Read More

प्रयागराज: हिंदू युवती की मौत के 35 दिन बाद कब्र से निकाला गया शव, पहचान छिपाकर शादी का आरोप

उत्तर प्रदेश: प्रयागराज से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 20 वर्षीय युवती की मौत के 35 दिन बाद उसका शव कब्र से निकालकर पोस्टमॉर्टम कराया गया। हालांकि, शव काफी सड़-गल चुका था, इसलिए डॉक्टर मौत की स्पष्ट वजह का पता नहीं लगा सके। अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। मामला मध्य प्रदेश के रीवा जिले की रहने वाली गोल्डी साकेत का है। परिजनों का आरोप है कि प्रयागराज के रहने वाले साहिल खान ने अपनी पहचान छिपाकर खुद को “प्रिंस” बताया और इंस्टाग्राम के…

Read More

हेलिकॉप्टर क्रैश में सिंगर ओलिवर ट्री की मौत, ब्राजील में दो हेलिकॉप्टर टकराए, यूट्यूबर गैस्पी समेत 6 लोगों की गई जान

मनोरंजन: ब्राजील से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां हेलिकॉप्टर हादसे में मशहूर अमेरिकी सिंगर और सॉन्गराइटर ओलिवर ट्री की मौत हो गई। 32 साल के ओलिवर ट्री उन छह लोगों में शामिल थे, जिनकी रविवार को रियो डी जेनेरियो में हुए एक भयानक हादसे में जान चली गई। बताया जा रहा है कि दो हेलिकॉप्टर हवा में आपस में टकरा गए, जिसके बाद दोनों एयरक्राफ्ट क्रैश हो गए और मौके पर आग लग गई। इस हादसे में ओलिवर ट्री के अलावा अर्जेंटीना के फेमस यूट्यूबर गैस्पर प्रिम, जिन्हें…

Read More