लखनऊ में पत्नी को पिस्टल दिखाते समय चली गोली, युवक की मौत

Lucknow: लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। पत्नी को पिस्टल दिखाते समय अचानक गोली चलने से 29 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली युवक की कनपटी में लगी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान महिपाल खेड़ा, सरसवां निवासी यशार्थ शरण यादव के रूप में हुई है। वह प्राइवेट नौकरी करते थे। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात करीब 11 बजे यशार्थ एक अवैध पिस्टल लेकर घर…

Read More

कानपुर में बहू ने कराई करोड़पति ससुर की हत्या, नौकर को बेडरूम में छिपाकर फोन पर देती रही निर्देश

उत्तर प्रदेश: कानपुर में करोड़पति कारोबारी की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। जांच के मुताबिक, वारदात के पीछे मृतक की बहू की कथित भूमिका सामने आई है। आरोप है कि बहू ने ससुर की हत्या की साजिश रची और इसमें घर के एक नौकर को शामिल किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी नौकर को पहले बेडरूम में छिपाया गया था और सही समय आने पर उसने कारोबारी पर हमला किया। जांच में सामने आया कि वारदात के दौरान बहू कथित तौर पर फोन के जरिए नौकर…

Read More

10वीं की छात्रा ने मनचले को चप्पलों से पीटा, VIDEO वायरल; घर में घुसकर की थी गलत हरकत की कोशिश

उत्तर प्रदेश के जालौन में एक 16 वर्षीय छात्रा ने साहस दिखाते हुए उसका पीछा कर रहे युवक का सामना किया। आरोप है कि युवक छात्रा को करीब तीन महीने से परेशान कर रहा था और स्कूल आते-जाते उसका पीछा करता था। रविवार देर शाम छात्रा को घर में अकेला देखकर युवक कथित तौर पर घर में घुस गया और उसके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की। छात्रा ने विरोध करते हुए शोर मचा दिया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और आरोपी को पकड़ लिया।…

Read More

यूट्यूब से ताला तोड़ना सीखा, मंदिर में 15 लाख की चोरी; लखनऊ में आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ में मंदिर चोरी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। ऐशबाग स्थित जैन मंदिर चैत्यालय से अष्टधातु की भगवान अनंतनाथ की मूर्ति, चांदी का सिंहासन, छत्र और पंचमेरू समेत करीब 15 लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया गया। पुलिस ने मामले में सीतापुर निवासी संजय शुक्ला को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद कर लिया है। पुलिस के मुताबिक चोरी 20 और 21 अगस्त की रात आटा मिल परिसर, मिल रोड ऐशबाग स्थित जैन मंदिर में हुई थी। वारदात के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी…

Read More