Lucknow: लखनऊ में चीनी मांझे ने एक बार फिर खतरनाक रूप दिखाया है। इस बार इसकी चपेट में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के एक वकील आ गए। चीनी मांझे से उनकी नाक पर करीब ढाई इंच लंबा घाव हो गया। डॉक्टरों ने इलाज के दौरान तीन टांके लगाए। घटना सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे की है। वकील राघवेंद्र द्विवेदी गणेश उत्सव में शामिल होने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहे थे। सिटी स्टेशन के पास अचानक उनके हेलमेट में मांझा फंस गया। इससे पहले कि वह…
Read MoreTag: Crime News
लखनऊ में मोबाइल की किस्त के लिए युवक का खून निकलवाने का आरोप
Lucknow: लखनऊ से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि मोबाइल की किस्त के पैसे नहीं देने पर एक युवक को जबरन घर से उठाया गया, पांच दिन तक बंधक बनाकर रखा गया और उससे मजदूरी कराई गई। इतना ही नहीं, युवक का एक यूनिट खून निकलवाने का भी आरोप है। मामला निगोहां थाना क्षेत्र के राजारामखेड़ा गांव का बताया जा रहा है। पीड़ित के बड़े भाई राजकुमार के मुताबिक, करीब एक साल पहले निगोहां कस्बे की एक मोबाइल दुकान से 21 हजार 500 रुपए का…
Read Moreगोंडा के व्यापारी की KGMU में मौत, मंत्री संजय निषाद धरने पर बैठे: बोले- हत्यारे पकड़े या एनकाउंटर करें
LUCKNOW: गोंडा के परसपुर में धारदार हथियारों से हुए हमले में घायल बर्तन व्यापारी विनोद कुमार साहनी की लखनऊ के KGMU में इलाज के दौरान मौत हो गई। गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे व्यापारी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही मंत्री संजय निषाद KGMU पहुंचे और पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर धरने पर बैठ गए। मंत्री संजय निषाद ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि पुलिस हत्यारों को पकड़े, नहीं तो उनका एनकाउंटर करे। उनके साथ बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश…
Read Moreलखनऊ में दो युवकों को नंगा करके पीटा: चोरी के शक में डंडों से बेरहमी, VIDEO वायरल होने पर पुलिस एक्शन
Lucknow: लखनऊ के सआदतगंज क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। अंबरगंज में चोरी के शक में दो युवकों को कथित तौर पर नंगा करके डंडों से पीटा गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात करीब तीन बजे दो युवक अंबरगंज स्थित एक निर्माणाधीन इमारत में पहुंचे थे। आरोप है कि वहां से मोटर, एक मजदूर का मोबाइल और करीब दस हजार रुपये चोरी किए गए।…
Read Moreलखनऊ प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में बड़ा खुलासा, ड्राइवर ने खोले साजिशकर्ता और शूटरों के राज
लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में एनजीओ संचालक और प्रॉपर्टी डीलर धीरेंद्र प्रताप सिंह की अपहरण के बाद हुई हत्या के मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। मुख्य आरोपी और धीरेंद्र के ड्राइवर रवि किशन से पुलिस ने करीब 12 घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान पुलिस के मुताबिक, रवि ने हत्या की साजिश के सूत्रधार, शूटरों और असलहा उपलब्ध कराने वाले लोगों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मंगलवार सुबह करीब 10 बजे रवि किशन को 24 घंटे की…
Read Moreकानपुर में बहू ने कराई करोड़पति ससुर की हत्या, नौकर को बेडरूम में छिपाकर फोन पर देती रही निर्देश
उत्तर प्रदेश: कानपुर में करोड़पति कारोबारी की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। जांच के मुताबिक, वारदात के पीछे मृतक की बहू की कथित भूमिका सामने आई है। आरोप है कि बहू ने ससुर की हत्या की साजिश रची और इसमें घर के एक नौकर को शामिल किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी नौकर को पहले बेडरूम में छिपाया गया था और सही समय आने पर उसने कारोबारी पर हमला किया। जांच में सामने आया कि वारदात के दौरान बहू कथित तौर पर फोन के जरिए नौकर…
Read More16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए, ट्रॉली बैग में भरकर ट्रेन से भेजा; पति-पत्नी मणिपुर से गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: आगरा में एक महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। आरोप है कि महिला के 16 साल छोटे प्रेमी ने उसकी हत्या कर शव के 18 टुकड़े कर दिए और उन्हें ट्रॉली बैग में भरकर ट्रेन के जरिए ठिकाने लगाने की कोशिश की। मामले में पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को मणिपुर से गिरफ्तार कर आगरा लाया है। पुलिस के मुताबिक, वारदात के पीछे महिला और आरोपी के बीच चल रहे संबंध को वजह माना जा रहा है। जांच में सामने आया कि हत्या…
Read Moreहत्या की साजिश के आरोपी 24 घंटे में छूटे, जेल के बाहर निकला काफिला; माला पहनाकर बनाई REEL
लखनऊ: लखनऊ में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां हत्या की साजिश रचने के आरोप में जेल भेजे गए आरोपी महज 24 घंटे के भीतर बाहर आ गए। जेल से रिहा होते ही आरोपियों के समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। जेल के बाहर कई गाड़ियों का काफिला निकाला गया, आरोपियों को फूल-मालाएं पहनाई गईं और इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। वायरल वीडियो में आरोपी जेल से बाहर निकलने के बाद समर्थकों से घिरे नजर आ रहे हैं। उनके साथ…
Read Moreदिल्ली मॉडल मर्डर केस में आरोपी का एनकाउंटर, पैर में 3 गोलियां मारकर गिरफ्तार
देश: दिल्ली में 21 वर्षीय मॉडल की घर में घुसकर हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। हत्या के आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पुलिस से बचने की कोशिश की, जिसके बाद मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में तीन गोलियां लगीं। घायल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर आरोप है कि उसने मॉडल के घर में घुसकर उस पर चाकू से हमला किया था।…
Read More10वीं की छात्रा ने मनचले को चप्पलों से पीटा, VIDEO वायरल; घर में घुसकर की थी गलत हरकत की कोशिश
उत्तर प्रदेश के जालौन में एक 16 वर्षीय छात्रा ने साहस दिखाते हुए उसका पीछा कर रहे युवक का सामना किया। आरोप है कि युवक छात्रा को करीब तीन महीने से परेशान कर रहा था और स्कूल आते-जाते उसका पीछा करता था। रविवार देर शाम छात्रा को घर में अकेला देखकर युवक कथित तौर पर घर में घुस गया और उसके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की। छात्रा ने विरोध करते हुए शोर मचा दिया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और आरोपी को पकड़ लिया।…
Read More