यूट्यूब से ताला तोड़ना सीखा, मंदिर में 15 लाख की चोरी; लखनऊ में आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ में मंदिर चोरी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। ऐशबाग स्थित जैन मंदिर चैत्यालय से अष्टधातु की भगवान अनंतनाथ की मूर्ति, चांदी का सिंहासन, छत्र और पंचमेरू समेत करीब 15 लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया गया। पुलिस ने मामले में सीतापुर निवासी संजय शुक्ला को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद कर लिया है। पुलिस के मुताबिक चोरी 20 और 21 अगस्त की रात आटा मिल परिसर, मिल रोड ऐशबाग स्थित जैन मंदिर में हुई थी। वारदात के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी…

Read More

खीर में नशे की गोलियां मिलाकर पति की हत्या, शव बोरे में भरकर सूखी नहर में फेंका

लखनऊ: गोसाईगंज में 35 वर्षीय श्रमिक रामतीरथ की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, पत्नी रामदुलारी ने पहले खीर में नशे की छह गोलियां मिलाकर पति को बेहोश किया। इसके बाद अपने भाई अवधेश और चचेरे भाई सरजीत के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस जांच के अनुसार, तीन जुलाई की रात रामतीरथ को खीर खिलाने के बाद अवधेश उसे सरजीत के घर ले गया। वहां तीनों ने कथित तौर पर ईंट से वार किया और कपड़े…

Read More

लखनऊ में बैंक अफसर पत्नी की हत्या, बहन को भी मारी गोली; फिर खुद को किया शूट

Lucknow: लखनऊ के गोमती नगर इलाके में गुरुवार को सनसनीखेज वारदात सामने आई। एक बैंक कर्मचारी ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के बाद अपनी बहन को भी गोली मार दी और फिर खुद को गोली मारकर जान दे दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है। जानकारी के मुताबिक, ICICI बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत दिव्या मिश्रा गुरुवार दोपहर अपने कार्यालय में थीं। इसी दौरान उनके पति मानस बाजपेई ने उन्हें फोन…

Read More

लखनऊ में कांवड़ियों के भेष में युवकों ने स्कूल वैन में की तोड़फोड़, सहमे मासूम बच्चे; CCTV और वीडियो से तलाश में जुटी पुलिस

Lucknow: लखनऊ के चौक इलाके में सोमवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब कांवड़ियों के भेष में आए कुछ युवकों ने एक स्कूल वैन में तोड़फोड़ कर दी। घटना चरक चौराहे की है, जहां वैन में सवार मासूम बच्चे अचानक हुए हमले से बुरी तरह डर गए और चीखते-चिल्लाते हुए इधर-उधर भागने लगे। लखनऊ से यह वीडियो एक मित्र ने भेजी है, मेडिकल कॉलेज के पास चरक चौराहे की घटना बताई जा रही है जहाँ स्कूली बच्चों की वैन पर पत्थर चलाया गया है। बताया जा रहा है कि…

Read More

लखनऊ में दरोगा की पत्नी की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाया जहर देकर हत्या का आरोप; पुलिस जांच में जुटी

Lucknow: लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में तैनात एक दरोगा की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका के मायके पक्ष ने पति समेत ससुराल के चार लोगों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका विनीता (35) अपने पति अवनीश कुमार, जो कैंट थाने में दरोगा हैं, और 13 वर्षीय बेटे कार्तिक के साथ बुद्धेश्वर चौराहा स्थित भक्तामऊ में किराए के मकान में रहती थीं। पुलिस के…

Read More

लखनऊ में दरोगा पर डेढ़ लाख की घूस मांगने का आरोप, वीडियो वायरल होते ही सस्पेंड

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। रहीमाबाद थाने में तैनात दरोगा गुड्डू प्रसाद पर एक बैंक धोखाधड़ी मामले की विवेचना के दौरान डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। आरोपों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दरोगा को निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि यह मामला बैंक ऑफ इंडिया के गोल्ड लोन धोखाधड़ी केस से जुड़ा है। शिकायतकर्ता विष्णु कुमार द्विवेदी का…

Read More

लखनऊ में तेज रफ्तार का कहर: फुटपाथ पर सो रहे परिवार को कार ने रौंदा, 4 घायल

लखनऊ: मोहनलालगंज में मंगलवार देर रात तेज रफ्तार का ऐसा कहर देखने को मिला, जिसने सड़क किनारे सो रहे एक गरीब मजदूर परिवार की जिंदगी पलभर में बदल दी। रात करीब दो बजे एक अनियंत्रित वेन्यू कार पहले सड़क किनारे बनी कई दुकानों के टीन शेड तोड़ती हुई आगे बढ़ी, फिर एक ऑटो और कई ठेलियों को टक्कर मारने के बाद घर के बाहर चारपाई पर सो रहे परिवार में जा घुसी। हादसे में हरिराम, उनकी पत्नी रामलली, दीपक समेत कुल पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल…

Read More

लखनऊ में सिक्योरिटी एजेंसी के सुपरवाइजर ने खुद को गोली मारी, शराब के नशे में लाइसेंसी रिवॉल्वर से की आत्महत्या

Lucknow: लखनऊ के विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक निजी सिक्योरिटी एजेंसी के सुपरवाइजर ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय वह कथित तौर पर शराब के नशे में थे। गंभीर हालत में परिजन उन्हें तत्काल केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान विकासनगर के सेक्टर-सी, सबोली निवासी 52 वर्षीय संदीप सिंह पुत्र जीत बहादुर सिंह के रूप में हुई है। वह श्रीराम सिक्योरिटी एजेंसी में…

Read More

दिल्ली में बड़ा आतंकी मॉड्यूल बेनकाब, ISI और अंडरवर्ल्ड नेटवर्क से जुड़े 9 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़े आतंकी हमले की साजिश को नाकाम करने का दावा किया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और दाऊद इब्राहिम के अंडरवर्ल्ड नेटवर्क से कथित रूप से जुड़े 9 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से हथियार, ग्रेनेड और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह समूह दिल्ली, मुंबई समेत देश के कई संवेदनशील इलाकों में बड़े हमलों की योजना बना…

Read More