भारतीय पायलट स्मित मच्छर को UAE का सर्वोच्च सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाकर किया सम्मानित

दिल्ली: भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी को संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE ने सलाम किया है। फ्लाईदुबई की फ्लाइट को बड़े हादसे से बचाने वाले कैप्टन स्मित को UAE के प्रतिष्ठित ‘जायद II फर्स्ट क्लास’ सम्मान से नवाजा गया। इस खास मौके पर UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने उन्हें गले लगाकर सम्मानित किया। वहीं, दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान ने कैप्टन स्मित को UAE की पहचान बताया। यह सम्मान उस असाधारण साहस के लिए दिया गया, जिसने 180 लोगों की जिंदगी बचाने…

Read More

शीर्षक: चक्रवात ‘अर्नब’ का कहर: आंध्र प्रदेश में तबाही, 13 राज्यों में मौसम का अलर्ट; यूपी-बिहार में भारी बारिश की चेतावनी

दिल्ली: बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ ने आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भारी तबाही मचाई है। तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, तूफान के दौरान हवा की रफ्तार 125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंची। कई इलाकों में पेड़ उखड़ गए, बिजली के खंभे गिर गए और सड़कों पर पानी भरने से यातायात प्रभावित हुआ है। विशाखापट्टनम में करीब 18 घंटे के दौरान 200 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई। वहीं, काकीनाडा और अमलापुरम…

Read More

लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस: गोल्ड मेडलिस्ट शूटर बताया जा रहा आरोपी ऋषभ शुक्ला, हथियारों के साथ तस्वीरें वायरल

Lucknow: लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में आरोपी ऋषभ शुक्ला को लेकर कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋषभ शूटिंग में गोल्ड मेडल जीत चुका है और उसे हथियार चलाने का अनुभव भी बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर उसकी हथियारों के साथ तस्वीरें और पार्टी करते हुए फोटो चर्चा में हैं। आखिर कौन है ऋषभ शुक्ला और इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद क्या-क्या जानकारी सामने आई है? देखिए यह रिपोर्ट। लखनऊ के सआदतगंज इलाके में 26 अक्टूबर को हुए ट्रिपल मर्डर ने पूरे शहर…

Read More

29 अक्टूबर 2026, गुरुवार का राशिफल: करवा चौथ स्पेशल, जानें 12 राशियों का भविष्यफल, पूजा मुहूर्त और चांद निकलने का समय

Karwa Chauth 2026 Horoscope: 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ का पावन पर्व मनाया जाएगा। यह त्योहार सुहाग, प्रेम, विश्वास और दांपत्य जीवन में सुख-समृद्धि की कामना से जुड़ा है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ व्रत रखती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश और चंद्रदेव की पूजा का विशेष महत्व है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार आज का दिन कुछ राशियों के लिए रिश्तों में मधुरता, करियर में नए अवसर और आर्थिक योजनाओं…

Read More

लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस: सात मांगों पर सहमति के बाद हुआ अंतिम संस्कार

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। सआदतगंज इलाके में एक ही परिवार के तीन लोगों की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतकों में सेवानिवृत्त कर्मचारी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व पदाधिकारी शिवाजी तिवारी, उनके बेटे सुयश तिवारी और भाई शिवेंद्र तिवारी उर्फ शंभू शामिल हैं। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है, वहीं स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई, आर्थिक…

Read More

“डबल इंजन सरकार में यूपी इन्वेस्टमेंट हब के तौर पर उभर रहा है”: सीएम योगी आदित्यनाथ

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)  : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि राज्य इन्वेस्टमेंट, इनोवेशन और इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी जगह बनकर उभरा है। उन्होंने इस बदलाव का क्रेडिट बेहतर कानून-व्यवस्था, ट्रांसपेरेंट पॉलिसी और इन्वेस्टमेंट-फ्रेंडली माहौल को दिया।X पर एक पोस्ट में, मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में ग्लोबल इन्वेस्टमेंट को अट्रैक्ट करने के लिए एक क्लियर विजन और ठोस एक्शन प्लान की कमी थी, लेकिन PM मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार ने स्थिति बदल दी।उन्होंने कहा, “2017 से पहले,…

Read More

गैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

गैरसैंण। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में चमोली जिले के विकास को गति देते हुए 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें 197.87 करोड़ रुपये की 6 योजनाओं का शिलान्यास और 34.04 करोड़ रुपये की 6 योजनाओं का लोकार्पण शामिल है। इन योजनाओं के तहत पेयजल आपूर्ति, सड़क संपर्क, शिक्षा, स्वास्थ्य, भू-धंसाव से सुरक्षा और पुलिस एवं अग्निशमन सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा। रामगंगा नदी पर बनेगा बांध, पेयजल समस्या से मिलेगी राहत मुख्यमंत्री ने गैरसैंण शहर और आसपास के…

Read More