विद्या निकेतन में आपदा प्रबंधन कार्यक्रम आयोजित

गोला गोकर्णनाथ:- दिनांक 21/11/2026 दिन शनिवार को आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन योजना के अंतर्गत वि०कुं०स्मा० सरस्वती विद्या निकेतन इण्टर कॉलेज, गोला गोकर्णनाथ में जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण द्वारा एक व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका उद्देश्य विद्यालय स्तर पर आपदा के समय होने वाली संभावित परिस्थितियों से निपटने की जानकारी देना, छात्रों और शिक्षकों में जागरूकता बढ़ाना, तथा उन्हें प्राथमिक उपचार और राहत कार्यों के लिए सक्षम बनाना रहा।

डॉ० अनिल कुमार, जीव विज्ञान प्रवक्ता, कृषक समाज इण्टर कॉलेज ने मानवीकृत आपदा प्रबंधन के बारे में बताते हुए कहा कि हर वर्ष 5 लाख लोग देश में कार्डिक अटैक से मौत हो जाती है। अचानक घटना होने पर मरीज को तुरन्त नजदीकी अस्पताल जाने को कहा तथा विद्यार्थियों को जीवनरक्षक उपाय बताये ।


तथा जिला को-ऑर्डिनेटर श्री बी०डी० वर्मा ने प्राकृतिक एवं मानवीकृत आपदाओं के बारे में बताते हुये कहा कि भूकम्प के समय विधार्थियों को जर्जर पुरानी इमारती से दूर रहने की सलाह दी तथा अग्निकाण्ड के समय ज्वलनशील पदार्थों को हटाने तथा पशुओं को सुरक्षित स्थान पर ले जाने का आग्रह किया तथा आपदा विभाग के टोल फ्री न० 1070 पर सूचना देने की बात कही । उन्होंने सांप काटने पर अस्पताल से पूर्व उपचार से बचाव के उपाय भी बताये ।

कार्यक्रम के मुख्य प्रशिक्षक नीरज कुमार, प्रशिक्षक- अंकित कुमार एवं स्काउट गाइड प्रशिक्षिका रागिनी वर्मा द्वारा प्रस्तुत किया गया संदेश – “आपदा से तैयारी… है समझदारी” – ने उपस्थित सभी विद्यार्थियों को सजग और सतर्क रहने की प्रेरणा दी ।

बालिका विभाग की प्राचार्या मधु त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने एवं वाहन चलाते समय मोबाइल का फोन का प्रयोग न करने की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम के अंत विद्यालय के प्राचार्य महेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने सभी प्रशिक्षकों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related posts