रायपुर: होली त्यौहार के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने इस वर्ष होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने की योजना बनाई है। इसमे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से भी पंद्रह स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। इसी कड़ी में रेलवे ने गोंदिया और पटना के बीच एक फेरे के लिए होली फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह गाड़ी गोंदिया से दो मार्च को पटना के लिए रवाना होगी। वहीं, तीन मार्च को पटना से वापस गोंदिया आएगी। इस स्पेशल ट्रेन में कुल अट्ठारह कोच रहेंगे।
Read MoreDay: February 18, 2026
विश्व भर में ईसाई समुदाय मना रहा है ऐश वेडनेसडे
दिल्ली: आज विश्व भर में ईसाई समुदाय ऐश वेडनेसडे मना रहा है। यह अवसर ईसाई समुदाय में 40 दिनों के उपवास की शुरुआत का प्रतीक है। आज से प्रतिदिन चर्चों में विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित की जाएंगी, जो ईस्टर संडे तक चलेंगी। ईस्टर संडे के दिन प्रभु यीशु मसीह के पुनरुत्थान का उत्सव मनाया जाता है।
Read Moreमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- स्पष्ट नीतियों से बदली राज्य की तस्वीर
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार की ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के कारण राज्य की तस्वीर बदली है। लखनऊ में आयोजित एक निजी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अब तक 15 लाख करोड़ रुपए का निवेश धरातल पर उतर चुका है। CM ने कहा कि सरकार की स्पष्ट नीतियों और सुनियोजित कार्य प्रणाली के कारण समाज का हर वर्ग लाभांवित हो रहा है और हर सेक्टर का विकास हो रहा है। CM सरकार की स्पष्ट नीति, साफ नीयत, हर एक सेक्टर की…
Read Moreयूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू
लखनऊ: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद- यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरु हो रही है। इसी क्रम में प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी ने माध्यमिक शिक्षा निदेशालय लखनऊ में राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि इस बार हाईस्कूल और इंटर में करीब 53 लाख 37 हजार 778 परीक्षार्थी हिस्सा ले रहे है। प्रदेश भर में 8 हजार 33 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिसमें 222 अति संवेदनशील 183 संवेदनशील और 18 जिले संवेदनशील श्रेणी में चिन्हित किए गये…
Read Moreउत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा तैयारियों को दी रफ्तार
उत्तराखंड: प्रदेश सरकार ने आगामी चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। कपाट खुलने की तिथियां घोषित होने के बाद व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने की दिशा में लगातार उच्चस्तरीय बैठकें की जा रही हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट किया कि बीते वर्षों के अनुभवों का विश्लेषण कर व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार किए जा रहे हैं, ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए गए हैं।
Read Moreउत्तराखंड में बजट सत्र 9 मार्च से गैरसैण में होगा शुरू
देहरादून: उत्तराखंड का बजट सत्र 9 मार्च सोमवार से गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधान सभा में आयोजित किया जाएगा। सत्र 13 मार्च तक चलेगा। विधानसभा सचिवालय ने भराड़ीसैंण विधानसभा में सत्र को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। सत्र के लिए 500 से अधिक प्रश्न विधानसभा सचिवालय को प्राप्त हो चुके हैं। विधानसभा सचिव धनंजय की ओर से जारी पत्र में यह जानकारी दी गई है।
Read Moreएनएचएआई ने राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे मधुमक्खी गलियारे विकसित करने की घोषणा की
दिल्ली: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण -एनएचएआई ने राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे मधुमक्खी गलियारे विकसित करने की घोषणा की है। यह पहल सतत और पर्यावरण के अनुकूल अवसंरचना विकास के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने कहा है कि इस पहल के साथ, एनएचएआई मधुमक्खी-अनुकूल वनस्पतियों का निर्माण करके पारिस्थितिक पौधरोपण की ओर अग्रसर होगा। यह कदम परागणकों पर बढ़ते पारिस्थितिक तनाव के बीच उठाया गया है, जिसने परागण सेवाओं, कृषि और बागवानी उत्पादकता और समग्र पारिस्थितिक संतुलन पर प्रतिकूल असल डाला है। कृषि-जलवायु परिस्थितियों और…
Read Moreमौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की
दिल्ली: मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान में कल तेज हवा और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की चेतावनी जारी की है। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, पश्चिमी मध्य प्रदेश और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी कल ऐसा ही मौसम रहेगा। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छिटपुट बारिश या बर्फबारी हो सकती है। तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा के कुछ क्षेत्रों में बृहस्पतिवार तक घना कोहरा छाए रहने का भी अनुमान है। इस बीच, मौसम विभाग ने कहा कि अगले दो से तीन दिन तक भारत के…
Read Moreआंध्र प्रदेश: विशाखापत्तनम में इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू 2026 में शामिल होंगी राष्ट्र्रपति मुर्मु
आंध्र प्रदेश: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में आयोजित इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू-2026 में शामिल होंगी। सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर के रूप में राष्ट्रपति औपचारिक नौसैनिक बेड़े का निरीक्षण करेंगी और भारत की नौसैनिक शक्ति तथा समुद्री क्षमताओं का भव्य प्रदर्शन देखेंगी। इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू का आयोजन 15 से 25 फरवरी तक किया जा रहा है। इस समुद्री अभ्यास में 100 से अधिक देश भाग ले रहे हैं। विभिन्न देशों के युद्धपोत, पनडुब्बियां, विमान और प्रतिनिधिमंडल इसमें शामिल होकर वैश्विक नौसैनिक शक्ति और सहयोग का प्रदर्शन करेंगे।…
Read Moreप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि टेक्नोलॉजी इंसानियत की सेवा के लिए है, उसकी जगह लेने के लिए नहीं। उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी का आखिरी मकसद ‘सबका भला, सबकी खुशी’ होना चाहिए।
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि टेक्नोलॉजी इंसानियत की सेवा के लिए है, उसकी जगह लेने के लिए नहीं। उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी का आखिरी मकसद ‘सबका भला, सबकी खुशी’ होना चाहिए। एक न्यूज़ एजेंसी से साक्षात्कार में श्री मोदी ने कहा कि आज एआई सभ्यता बदलने के मोड़ पर है। उन्होंने कहा कि यह इंसानी काबिलियत को ऐसे तरीकों से बढ़ा सकता है जो पहले कभी नहीं हुए, लेकिन अगर इसे बिना मार्गदर्शन के छोड़ दिया जाए तो यह मौजूदा सामाजिक बुनियाद को भी नुकसान पहुंचा सकता…
Read More