11 अगस्त से उ.प्र. विधानमंडल का मानसूत्र सत्र होगा शुरु, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवीनीकृत गुंबद, सभा मंडप का लोकार्पण किया

Lucknow: उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र सोमवार से शुरू होगा, जिसमें 13 अगस्त को 24 घंटे लगातार सत्र चलेगा। सभी मंत्री प्रदेश के 2047 तक के विकास का विजन डॉक्यूमेंट पेश करेंगे, जिस पर सदन में चर्चा होगी। विधायकों के सुझावों के आधार पर प्रस्ताव तैयार कर केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। इस सत्र में बांके बिहारी न्यास अध्यादेश भी पेश किया जाएगा। 2019 में 36 घंटे का सत्र हुआ था, जब सतत विकास के लक्ष्य तय किए गए थे। विधानसभा सत्र की कार्यमंत्रणा समिति की बैठक विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में हुई, जिसमें सत्र संचालन का एजेंडा तय किया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक में भाग लिया और विधानसभा के प्रवेश द्वार पर नवीनीकृत  गुंबद, सभा मंडप का लोकार्पण किया। इसके साथ ही विधानसभा में कक्ष संख्या-15 का उद्घाटन भी किया गया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts