दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले की प्राचीर से दिवाली तक वस्तु और सेवाकर यानी जीएसटी में सुधार की घोषणा की थी। लेकिन, इस महीने की 3 तारीख़ को ही जीएसटी परिषद् ने दरों को युक्तिसंगत बनाने को मंजूरी दे दी है। यह फैसला आम आदमी को ध्यान में रखकर लिया गया है। इन सुधारों के बाद अब अप्रत्यक्ष कर प्रणाली में केवल 5 और 18 प्रतिशत के दो स्लैब रह गए हैं।
40% का एक अन्य स्लैब तंबाकू और विलासिता संबंधी वस्तुओं पर लागू किया गया है।
ये दरें इस महीने की 22 तारीख से प्रभावी होंगी। इन सुधारों से कई क्षेत्रों में कर की दरें कम हुई हैं और नागरिकों के लिए जीवन आसान हुआ है
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

