रिटायर्ड फौजी ने कुत्ते को लाठी से पीटा: पहले वार में सिर फटा फिर बेहोस हुआ कुत्ता :लखनऊ के इंदिरानगर का हैं यह मामला ।

उत्तर प्रदेश:(Lucknow) लखनऊ के इंदिरानगर क्षेत्र में एक कुत्ते को रिटायर्ड फौजी ने लाठी से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। रिटायर्ड फौजी ने कुत्ते के सिर पर जोर से वार किया जिससे उसका सिर फट गया। कुत्ता लगभग 5 मिनट तक तड़प तड़प कर बेहोश हो गया। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, यह घटना 6 अप्रैल की सुबह करीब 9 बजे की है। वीडियो सामने आने के बाद “आसरा द हेल्पिंग हैंड” एनजीओ की संचालिका तुरंत मौके पर पहुंचीं और घायल कुत्ते का इलाज करवाया। उन्होंने इंदिरा नगर थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

CCTV में कैद हुई घटना –

वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक कुत्ता आराम से बैठा हुआ है। तभी पीछे से एक रिटायर्ड फौजी हाथ में लाठी लेकर धीरे-धीरे उसके पास आता है और अचानक उसके सिर पर जोरदार वार कर देता है। एक ही वार में कुत्ता दर्द से तड़पने लगता है। इस दौरान वहां कई लोग आते जाते रहे लेकिन किसी ने कुत्ते को नहीं बचाया ।

एनजीओ की संचालिका ने दी थाने में तहरीर –

एनजीओ संचालिका चारु खरे ने इंदिरानगर के थाने में में फौजी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की ।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts