नई दिल्ली: जम्मू में स्थित माता वैष्णो देवी यात्रा अस्थायी रूप से रोक दी गई है। मार्ग पर भूस्खलन, पुल ढहने और भारी बारिश के कारण यह फैसला लिया गया है। वहीं, तवी नदी में बढ़ता जलस्तर और तेज बहाव भी परेशानी का कारण बना हुआ है। प्रशासन के अनुसार, यह कदम लोगों की सुरक्षा के लिए उठाया गया है। वहीं माता वैष्णो देवी की यात्रा पर आए श्रद्धालु चिंतित और दर्शन न कर पाने से पाने से मायूस है। वहीं जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, “मुख्यमंत्री ने…
Read MoreAuthor: TRUTH WATCH INDIA
बिहार पुलिस का बड़ा अलर्ट, नेपाल के रास्ते घुसे तीन आतंकी
नई दिल्ली: बिहार पुलिस मुख्यालय ने आतंकवादियों से संबंधित एक बड़ा अलर्ट जारी किया है। पुलिस के अनुसार पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी नेपाल के रास्ते बिहार में घुसे हैं। पुलिस ने तीनों आतंकियों के नाम और तस्वीरें सार्वजनिक कर दी हैं। इन आतंकवादियों में हसनैन अली रावलपिंडी, आदिल हुसैन उमरकोट और मोहम्मद उस्मान बहावलपुर का रहने वाला है। इनके पासपोर्ट से जुड़ी जानकारी भी साझा की गई है। बताया जा रहा है कि ये आतंकी अगस्त के दूसरे हफ्ते में काठमांडू पहुंचे और तीसरे हफ्ते में नेपाल…
Read Moreसेना प्रमुख ने अल्जीरिया के सैन्य प्रशिक्षण प्रमुख से मुलाकात की
नई दिल्ली: अपनी आधिकारिक अल्जीरिया यात्रा के दौरान थल सेनाध्यक्ष (सीओएएस) जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने वहां के सैन्य प्रशिक्षण प्रमुख मेजर जनरल औमारी के साथ बातचीत की। दोनों के बीच प्रशिक्षण पद्धतियों, व्यावसायिक सैन्य शिक्षा, सर्वोत्तम प्रथाओं के आदान-प्रदान और अधिकारियों एवं कैडेटों के लिए संभावित आदान-प्रदान कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने अल्जीरिया के सैन्य उद्योगों के प्रतिनिधियों के साथ भी बातचीत की। इस बातचीत का केंद्र भारत और अल्जीरिया के बीच रक्षा उत्पादन, प्रौद्योगिकी और नवाचार में सहयोग के अवसरों पर रहा। दोनों देशों के बीच…
Read Moreराष्ट्रपति ने लोकपर्व नूऑंखाइ पर देशवासियों को दी बधाई
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ओडिशा और छत्तीसगढ़ के लोकपर्व नूऑंखाइ पर देशवासियों को बधाई दी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर बधाई संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा- कृषि आधारित लोकपर्व नूऑंखाइ के अवसर पर मेरी ओर से समस्त देशवासियों, विशेषकर ओडिशावासियों को हार्दिक बधाई। राष्ट्रपति ने अपने पोस्ट में आगे लिखा- यह त्योहार कृषि के प्रति सम्मान और किसानों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पावन अवसर है। यह सद्भाव और आत्मीयता का प्रतीक है। मेरी शुभकामना है कि नूऑंखाइ सभी…
Read Moreदिल्ली: बढ़ रहा यमुना नदी का जलस्तर, खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। आज सुबह 7 बजे यमुना का जलस्तर 205.46 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान से ऊपर है। दिल्ली में यमुना नदी में खतरे का निशान 205.33 मीटर है। हथिनी कुंड बैराज से 36,577 क्यूसेक, वज़ीराबाद बैराज से 58,290 क्यूसेक और ओखला बैराज से 42,006 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जलस्तर बढ़ने के साथ ही दिल्ली सरकार ने निचले इलाकों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सतर्क…
Read Moreउत्तरी कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो आतंकी ढेर
नई दिल्ली: उत्तरी कश्मीर के गुरेज सेक्टर में सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए दो आतंकवादियों को मार गिराया है। नौशहरा नरद के पास नियंत्रण रेखा पर सेना ने इन घुसपैठियों को ढेर कर दिया। इलाके में तलाशी अभियान जारी है। भारतीय सेना के चिनार कोर ने बताया कि दो आतंकवादी मारे गए, अभियान जारी है। भारतीय सेना के चिनार कोर ने सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट कर जानकारी दी है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा- जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा संभावित घुसपैठ की कोशिश के…
Read Moreमुंबई में गणेश चतुर्थी का भव्य उत्सव, 12,000 से अधिक सार्वजनिक प्रतिमाएं स्थापित
मुंबई: देश भर में गणेश चतुर्थी का उत्सव धार्मिक श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। मुंबई में, चिंचपोकलीचा चिंतामणि और लालबागचा राजा जैसै प्रसिद्ध पंडालों के साथ-साथ लगभग बारह हजार सार्वजनिक गणेश प्रतिमाएँ स्थापित की गईं हैं। महाराष्ट्र राजभवन में, राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने कल नासिक सेंट्रल जेल के कैदियों द्वारा बनाई गई पर्यावरण-अनुकूल मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई में भगवान गणेश का पूजन किया।
Read More1 से 30 सितंबर तक चलेगा ‘नो हेलमेट, नो फ्यूल’ विशेष अभियान
Lucknow: योगी सरकार के 25 अगस्त के निर्देशों के अनुरूप पूरे प्रदेश में 1 से 30 सितम्बर तक ‘नो हेलमेट, नो फ्यूल’ विशेष सड़क सुरक्षा अभियान संचालित किया जाएगा। यह अभियान जिलाधिकारी के नेतृत्व तथा जिला सड़क सुरक्षा समिति (DRSC) के समन्वय से चलाया जाएगा, ताकि जनपद स्तर पर सभी संबंधित विभाग एक साथ नागरिक सुरक्षा के इस उद्देश्यमूलक प्रयास को आगे बढ़ाएं। इस अवधि में पुलिस, राजस्व/जिला प्रशासन तथा परिवहन विभाग के अधिकारी प्रवर्तन की मुख्य जिम्मेदारी निभाएँगे। योगी सरकार ने आमजन से अपील की है कि वे इन…
Read Moreयोगी सरकार में देश के दिग्गज निवेशकों को भाया गोरखपुर
Lucknow: दशकों तक जिस गोरखपुर में स्थानीय पूंजीपति भी औद्योगिक निवेश करने से घबराते थे, योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद सरकार की प्रोत्साहनपरक नीतियों, कारोबारी सुगमता और शानदार कनेक्टिविटी से अब वहां नामी कंपनियों के आने की होड़ सी दिखती है। निवेशकों की डिमांड के अनुरूप गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) ने न केवल लैंड बैंक समृद्ध किया है बल्कि साल दर साल औद्योगिक भूखंडों का आवंटन भी तेज हुआ है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में तो गीडा ने अब तक 54 नई यूनिट्स के लिए रिकार्ड 182 एकड़…
Read Moreरोजगार महाकुंभ 2025 के दूसरे दिन “इंडस्ट्री नीड्स बनाम स्किल इकोसिस्टम – ब्रिजिंग द गैप सत्र का हुआ आयोजन
Lucknow: रोजगार महाकुंभ 2025 के दूसरे दिन आईजीपी, गोमती नगर, लखनऊ में आयोजित उद्घाटन सत्र “इंडस्ट्री नीड्स बनाम स्किल इकोसिस्टम – ब्रिजिंग द गैप” में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन निदेशक पुलकित खरे ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन और व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल के निर्देशानुसार पहली बार प्रदेश के सभी जनपदों में उपलब्ध शीर्ष 5 औद्योगिक इकाइयों को इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग पार्टनर बनाया जा रहा है। इस कदम का उद्देश्य युवाओं को स्थानीय रोजगार की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षित कर…
Read More