नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली के बाबा खड़क सिंह मार्ग पर संसद सदस्यों के लिए नवनिर्मित 184 टाइप-VII बहुमंजिला फ्लैटों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर, प्रधानमंत्री ने आवास परिसर में सिंदूर का एक पौधा लगाया। उन्होंने इस अवसर पर श्रमजीवियों से संवाद किया। सांसदों के आवास की कमी को देखते हुए बनाए गए इस आधुनिक परिसर में सभी आवश्यक सुविधाएं, हरित तकनीक और दिव्यांगजन-हितैषी प्रावधान हैं। परियोजना जीआरआईएचए 3-स्टार रेटिंग और राष्ट्रीय भवन संहिता 2016 के मानकों के अनुरूप है। इसमें ऊर्जा संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन और…
Read MoreAuthor: TRUTH WATCH INDIA
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज 30 लाख से अधिक किसानों को फसल बीमा राशि वितरित करेंगे
Delhi: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज राजस्थान के झुंझुनू में 30 लाख से अधिक किसानों को 3 हजार 200 करोड़ रुपये से अधिक के फसल बीमा दावों का वितरण करेंगे। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने बताया कि इन दावों का भुगतान प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के जरिए किसानों के बैंक खातों में डिजिटल रूप से किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान, मध्य प्रदेश के किसानों को एक हजार 156 करोड़ रुपये, राजस्थान के किसानों को एक हजार 121 करोड़ रुपये, छत्तीसगढ़ के किसानों को 150 करोड़ रुपये और अन्य…
Read Moreलोकसभा में 3 विधेयक होंगे चर्चा और पारित के लिए पेश
नई दिल्ली: आज से संसद के मॉनसून सत्र के चौथे सप्ताह की शुरुआत हो रही है। दोनों ही सदनों की कार्यसूची में कई अहम विधेयक सूचीबद्ध है। लोकसभा में आज तीन विधेयक विचार और पारित किए जाने के लिए पेश होंगे। इन तीन विधेयकों में से दो विधेयक खेलों से संबंधित हैं। ये विधेयक हैं राष्ट्रीय खेल शासन विधेयक, 2025 और राष्ट्रीय डोपिंग रोधी संशोधन विधेयक, 2025। राष्ट्रीय खेल शासन विधेयक, 2025 का उद्देश्य राष्ट्रीय खेल निकायों को मान्यता प्रदान करना और उनके कामकाज को रेगुलेट करना है। इस विधेयक…
Read Moreकर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मतदाता धोखाधड़ी के आरोपों से जुड़े दस्तावेज़ मांगे
दिल्ली: कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को नोटिस जारी कर 2024 के लोकसभा चुनावों में मतदाता धोखाधड़ी के उनके आरोपों के संदर्भ में दस्तावेज़ मांगे हैं। राहुल गांधी से उन सबूतों को पेश करने को कहा गया है जिनके आधार पर उन्होंने यह दावा किया था कि शकुन रानी नाम की एक मतदाता या किसी अन्य ने दो बार मतदान किया था। कर्नाटक के मुख्य चुनाव अधिकारी, सीईओ वी अंबुकुमार की ओर से कल जारी किए गए नोटिस में कहा गया है कि सीईओ कार्यालय…
Read Moreअमरोहा में गंगा का जलस्तर खतरे के करीब, 140 गांव बाढ़ से प्रभावित, प्रशासन अलर्ट पर
Uttar Pradesh: अमरोहा में मूसलाधार बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों से आ रहे पानी के कारण गंगा का जलस्तर तेजी से खतरे के निशान की ओर बढ़ रहा है। गंगाधाम तिगरी के घाट जलमग्न हो चुके हैं, जिससे शवों का अंतिम संस्कार सड़कों पर करना पड़ रहा है। धनौरा और हसनपुर तहसीलों के 40 से अधिक गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है, जबकि 100 से अधिक गांवों की फसलें पूरी तरह से डूब चुकी हैं। सुरक्षा के मद्देनज़र 17 गांवों की बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद कर दी…
Read Moreप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रखी बैंगलोर मेट्रो चरण-3 परियोजना की आधारशिला
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 15,610 करोड़ रुपये से अधिक की लागत की बैंगलोर मेट्रो चरण-3 परियोजना की आधारशिला रखी। इस परियोजना की कुल लंबाई 44 किलोमीटर से अधिक होगी और इसमें 31 एलिवेटेड स्टेशन होंगे। यह बुनियादी ढांचा परियोजना शहर की बढ़ती परिवहन आवश्यकताओं को पूरा करेगी और आवासीय, औद्योगिक, वाणिज्यिक तथा शैक्षणिक क्षेत्रों की ज़रूरतों को पूरा करेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश आज जिस गति से बढ़ रहा है उसके पीछे आर्थिक स्थिति बड़ा कारण है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती…
Read Moreप्रधानमंत्री ने बैंगलोर मेट्रो चरण-2 की येलो लाइन का किया उद्घाटन
बेंगलुरु: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बैंगलोर मेट्रो चरण-2 परियोजना के तहत आरवी रोड (रागीगुड्डा) से बोम्मासंद्रा तक येलो लाइन का उद्घाटन किया। इस लाइन की लंबाई 19 किलोमीटर से अधिक है और इसमें 16 स्टेशन हैं। इस येलो लाइन पर लगभग 7,160 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इस येलो लाइन के खुलने से, बेंगलुरु में मेट्रो का परिचालन नेटवर्क 96 किलोमीटर से अधिक हो जाएगा और इस क्षेत्र की बड़ी जनसंख्या को सेवा प्रदान करेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आरवी रोड (रागीगुड्डा) से इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो की…
Read Moreप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल नई दिल्ली में सांसदों के लिए नवनिर्मित बहुमंजिला फ्लैटों का उद्घाटन करेंगे
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल नई दिल्ली में बाबा खड़क सिंह मार्ग पर सांसदों के लिए नवनिर्मित 184 टाइप-7 बहुमंजिला फ्लैटों का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवासीय परिसर में सिंदूर का एक पौधा भी लगाएंगे,श्रमजीवियों से बातचीत करेंगे और उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि प्रत्येक आवासीय इकाई में लगभग पांच हज़ार वर्ग फुट क्षेत्र है, जो आवासीय और आधिकारिक दोनों प्रकार के कार्यों के लिए पर्याप्त जगह प्रदान करता है। कार्यालयों, कर्मचारियों के आवास और एक सामुदायिक केंद्र के लिए…
Read Moreगोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में लोगों की सुनीं समस्याएं
गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर परिसर में जनता दर्शन के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनता को न्याय के लिए भटकना न पड़े।
Read More11 अगस्त से उ.प्र. विधानमंडल का मानसूत्र सत्र होगा शुरु, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवीनीकृत गुंबद, सभा मंडप का लोकार्पण किया
Lucknow: उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र सोमवार से शुरू होगा, जिसमें 13 अगस्त को 24 घंटे लगातार सत्र चलेगा। सभी मंत्री प्रदेश के 2047 तक के विकास का विजन डॉक्यूमेंट पेश करेंगे, जिस पर सदन में चर्चा होगी। विधायकों के सुझावों के आधार पर प्रस्ताव तैयार कर केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। इस सत्र में बांके बिहारी न्यास अध्यादेश भी पेश किया जाएगा। 2019 में 36 घंटे का सत्र हुआ था, जब सतत विकास के लक्ष्य तय किए गए थे। विधानसभा सत्र की कार्यमंत्रणा समिति की बैठक विधानसभा अध्यक्ष…
Read More