नई दिल्ली:- ATS ने छत्तीसगढ़ में ISIS नेटवर्क की बड़ी साजिश नाकाम कर दी है। रायपुर ATS ने दो नाबालिगों की पहचान की है, जिनसे इंस्टाग्राम के जरिए पाकिस्तानी हेंडलर्स ने संपर्क साधा था।
इस मामले में सोमवार देर रात ATS ने क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1967 (UAPA) के तहत पहली FIR दर्ज की। जांच में खुलासा हुआ कि पाकिस्तान का ISIS मॉड्यूल भारत में अस्थिरता फैलाने की साजिश में है।
इसी के तहत फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए भारतीय युवाओं और किशोरों को निशाना बना रहा है। जिन 2 नाबालिगों की पहचान की गई है, उनमें एक रायपुर और दूसरा भिलाई का रहने वाला है। इनकी उम्र 16-17 साल है। खुफिया एजेंसी ने करीब डेढ़ साल से इन पर नजर बनाई हुई थी। जांच एजेंसियों को इनके मोबाइल में कट्टरपंथ को बढ़ावा देने वाले कई मैसेज और वीडियो संदेश मिले। ISIS इन नाबालिगों के जरिए अंदरूनी जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहा था। लगातार निगरानी से ATS ने इस बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया।
