लखनऊ: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद- यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरु हो रही है। इसी क्रम में प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी ने माध्यमिक शिक्षा निदेशालय लखनऊ में राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि इस बार हाईस्कूल और इंटर में करीब 53 लाख 37 हजार 778 परीक्षार्थी हिस्सा ले रहे है। प्रदेश भर में 8 हजार 33 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिसमें 222 अति संवेदनशील 183 संवेदनशील और 18 जिले संवेदनशील श्रेणी में चिन्हित किए गये…
Read MoreBlog
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा तैयारियों को दी रफ्तार
उत्तराखंड: प्रदेश सरकार ने आगामी चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। कपाट खुलने की तिथियां घोषित होने के बाद व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने की दिशा में लगातार उच्चस्तरीय बैठकें की जा रही हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट किया कि बीते वर्षों के अनुभवों का विश्लेषण कर व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार किए जा रहे हैं, ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए गए हैं।
Read Moreउत्तराखंड में बजट सत्र 9 मार्च से गैरसैण में होगा शुरू
देहरादून: उत्तराखंड का बजट सत्र 9 मार्च सोमवार से गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधान सभा में आयोजित किया जाएगा। सत्र 13 मार्च तक चलेगा। विधानसभा सचिवालय ने भराड़ीसैंण विधानसभा में सत्र को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। सत्र के लिए 500 से अधिक प्रश्न विधानसभा सचिवालय को प्राप्त हो चुके हैं। विधानसभा सचिव धनंजय की ओर से जारी पत्र में यह जानकारी दी गई है।
Read Moreएनएचएआई ने राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे मधुमक्खी गलियारे विकसित करने की घोषणा की
दिल्ली: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण -एनएचएआई ने राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे मधुमक्खी गलियारे विकसित करने की घोषणा की है। यह पहल सतत और पर्यावरण के अनुकूल अवसंरचना विकास के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने कहा है कि इस पहल के साथ, एनएचएआई मधुमक्खी-अनुकूल वनस्पतियों का निर्माण करके पारिस्थितिक पौधरोपण की ओर अग्रसर होगा। यह कदम परागणकों पर बढ़ते पारिस्थितिक तनाव के बीच उठाया गया है, जिसने परागण सेवाओं, कृषि और बागवानी उत्पादकता और समग्र पारिस्थितिक संतुलन पर प्रतिकूल असल डाला है। कृषि-जलवायु परिस्थितियों और…
Read Moreमौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की
दिल्ली: मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान में कल तेज हवा और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की चेतावनी जारी की है। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, पश्चिमी मध्य प्रदेश और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी कल ऐसा ही मौसम रहेगा। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छिटपुट बारिश या बर्फबारी हो सकती है। तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा के कुछ क्षेत्रों में बृहस्पतिवार तक घना कोहरा छाए रहने का भी अनुमान है। इस बीच, मौसम विभाग ने कहा कि अगले दो से तीन दिन तक भारत के…
Read Moreआंध्र प्रदेश: विशाखापत्तनम में इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू 2026 में शामिल होंगी राष्ट्र्रपति मुर्मु
आंध्र प्रदेश: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में आयोजित इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू-2026 में शामिल होंगी। सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर के रूप में राष्ट्रपति औपचारिक नौसैनिक बेड़े का निरीक्षण करेंगी और भारत की नौसैनिक शक्ति तथा समुद्री क्षमताओं का भव्य प्रदर्शन देखेंगी। इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू का आयोजन 15 से 25 फरवरी तक किया जा रहा है। इस समुद्री अभ्यास में 100 से अधिक देश भाग ले रहे हैं। विभिन्न देशों के युद्धपोत, पनडुब्बियां, विमान और प्रतिनिधिमंडल इसमें शामिल होकर वैश्विक नौसैनिक शक्ति और सहयोग का प्रदर्शन करेंगे।…
Read Moreप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि टेक्नोलॉजी इंसानियत की सेवा के लिए है, उसकी जगह लेने के लिए नहीं। उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी का आखिरी मकसद ‘सबका भला, सबकी खुशी’ होना चाहिए।
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि टेक्नोलॉजी इंसानियत की सेवा के लिए है, उसकी जगह लेने के लिए नहीं। उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी का आखिरी मकसद ‘सबका भला, सबकी खुशी’ होना चाहिए। एक न्यूज़ एजेंसी से साक्षात्कार में श्री मोदी ने कहा कि आज एआई सभ्यता बदलने के मोड़ पर है। उन्होंने कहा कि यह इंसानी काबिलियत को ऐसे तरीकों से बढ़ा सकता है जो पहले कभी नहीं हुए, लेकिन अगर इसे बिना मार्गदर्शन के छोड़ दिया जाए तो यह मौजूदा सामाजिक बुनियाद को भी नुकसान पहुंचा सकता…
Read Moreफ्रांस के साथ रणनीतिक साझेदारी से सहयोग के असीम अवसर: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि फ्रांस के साथ दीर्घकालिक रणनीतिक साझेदारी ने विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के असीमित अवसर सृजित किए हैं। रक्षामंत्री कर्नाटक के वेमागल में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और एयर बस के एच125 लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर असेंबली संयंत्र के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। रक्षा मंत्री ने बताया कि वेमागल के इस संयंत्र में एक हजार करोड़ रुपये का निवेश होगा, जिससे रोजगार के व्यापक अवसर सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि एच125 सिंगल इंजन हेलीकॉप्टर वैश्विक स्तर पर विश्वसनीय है और इसमें निर्यात की…
Read Moreकेरल में एलिन बनी सबसे कम उम्र की ऑर्गन डोनर
नई दिल्ली: केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने 10 महीने की नन्हीं एलिन शेरिन अब्राहम के माता-पिता द्वारा अंगदान का निर्णय लेने की सराहना की है। राज्यपाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा किए संदेश में अरुण अब्राहम और शेरिन जॉन के इस नेक कदम को अत्यंत प्रेरणादायक और मानवीय बताया और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की। एलिन अब्राहम के अंगदान के कारण पांच लोगों को नया जीवन मिला है। बच्ची का लिवर, दो किडनी, हार्ट वाल्व…
Read Moreसीहोर- 19 कंपनियों द्वारा 1366 पदों पर की जाएगी युवाओं की भर्ती
दिल्ली: मध्य प्रदेश में युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 19 फरवरी को सीहोर स्थित डॉ. अम्बेडकर शासकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में सुबह 11 बजे से युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले में रोजगार विभाग द्वारा स्थानीय, प्रदेश एवं अन्य राज्यों की कंपनियों को आमंत्रित कर युवाओं को रोजगार प्रदान किया जायेगा। रोजगार मेले में वर्धमान फेब्रिक्स, ट्रेइडेंट ग्रुप, आयशर कंपनी, एचडीएफसी बैंक, श्रीराम फाइनेंस, स्वरर्ना फर्टीलाइजर, एसबीआई लाइफ, पुष्पक एग्रोटेक, एमआरएफ लिमिटेड सहित 19 कंपनियों…
Read More