यूपी विधानसभा सत्र का आज दूसरा दिन, पेश होंगी CAG रिपोर्ट्स

Uttar Pradesh: यूपी विधानसभा का आज दूसरा दिन है। कल सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का लंबा दौर चला। विपक्ष ने सदन के अंदर और बाहर कई विषयों पर सरकार को घेरते हुए हंगामा किया। गोरखपुर के विरासत गलियारे के कार्य को लेकर नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध और बदसलूकी का मामला सदन में उठाया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उन्होंने सभी व्यापारियों से बात की है और किसी को कोई आपत्ति नहीं मिली। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि अध्यक्ष जी,…

Read More

अमरोहा में गंगा का जलस्तर खतरे के करीब, 140 गांव बाढ़ से प्रभावित, प्रशासन अलर्ट पर

Uttar Pradesh: अमरोहा में मूसलाधार बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों से आ रहे पानी के कारण गंगा का जलस्तर तेजी से खतरे के निशान की ओर बढ़ रहा है। गंगाधाम तिगरी के घाट जलमग्न हो चुके हैं, जिससे शवों का अंतिम संस्कार सड़कों पर करना पड़ रहा है। धनौरा और हसनपुर तहसीलों के 40 से अधिक गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है, जबकि 100 से अधिक गांवों की फसलें पूरी तरह से डूब चुकी हैं। सुरक्षा के मद्देनज़र 17 गांवों की बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद कर दी…

Read More

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर परिसर में जनता दर्शन के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनता को न्याय के लिए भटकना न पड़े। नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें…

Read More

11 अगस्त से उ.प्र. विधानमंडल का मानसूत्र सत्र होगा शुरु, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवीनीकृत गुंबद, सभा मंडप का लोकार्पण किया

Lucknow: उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र सोमवार से शुरू होगा, जिसमें 13 अगस्त को 24 घंटे लगातार सत्र चलेगा। सभी मंत्री प्रदेश के 2047 तक के विकास का विजन डॉक्यूमेंट पेश करेंगे, जिस पर सदन में चर्चा होगी। विधायकों के सुझावों के आधार पर प्रस्ताव तैयार कर केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। इस सत्र में बांके बिहारी न्यास अध्यादेश भी पेश किया जाएगा। 2019 में 36 घंटे का सत्र हुआ था, जब सतत विकास के लक्ष्य तय किए गए थे। विधानसभा सत्र की कार्यमंत्रणा समिति की बैठक विधानसभा अध्यक्ष…

Read More

चंदौली में कच्चा मकान ढहने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश: चंदौली के बबुरी थाना क्षेत्र के बुधवार गांव में शनिवार को भारी बारिश के कारण एक कच्चा मकान ढह गया। मकान के मलबे में दबकर पिता और पुत्र की दर्दनाक मौत हो गयी।ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मलबे से शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं अचानक हुए इस हादसे से अन्य ग्रामीण सहम गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार जनपद के बबुरी थाना क्षेत्र के बुधवार गांव निवासी 65 वर्षीय शिवमूरत और 35 वर्षीय जय…

Read More

लखनऊ में वासुदेव फाउंडेशन ने पुलिसकर्मियों एवं आम जनमानस के साथ मनाया रक्षाबंधन का पर्व

लखनऊ। वासुदेव फाउंडेशन के संस्थापक आनंद आजाद एवं उनकी टीम ने रक्षाबंधन का पर्व लखनऊ में पुलिसकर्मियों एवं आम जनमानस के साथ मनाया। आनंद आजाद ने कहा की रक्षाबंधन का पर्व हमने उन पुलिसकर्मियों/ सुरक्षा कर्मियों एवं आम जनमानस के साथ मनाया है, जिनकी वजह से हम ये त्यौहार शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से मना पा रहे हैं। ये पुलिस के जवान त्योहारों पर घर न जाकर आम जनमानस की सुरक्षा में ड्यूटी पर तैनात है। आनंद आजाद ने कहा ऐसे में हमारा फर्ज बनता है कि हमें उनके साथ…

Read More

मुक्ति फाउंडेशन ने ‘एसिड अटैक सर्वाइवर्स’ के साथ मनाया रक्षाबंधन का पर्व

Lucknow:- राजधानी लखनऊ में मुक्ति फाउंडेशन के मुक्तिवीरों ने “शिरोज़ हैंगआउट कैफे” गोमती नगर में एसिड अटैक सर्वाइवर्स के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। संस्था के अध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था ने उन बहनों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया, जिन्होंने अपनी ज़िंदगी में दर्द और अंधकार का सामना किया, पर साहस, मुस्कान और उम्मीद के साथ जीवन की नई राह चुनी। ये बहनें एसिड अटैक सर्वाइवर्स हैं – जो केवल चेहरा नहीं, बल्कि समाज की सोच बदलने का हौसला रखती हैं। राखी के…

Read More

लखनऊ में 17 अगस्त से ‘UP T20 League-Season-3’ का आयोजन, UPCA के निदेशक डॉ. देवेन्द्र सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री से मुलाक़ात की

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आगामी 17 अगस्त, 2025 से प्रारम्भ हो रही ‘UP T20 League-Season-3’ के सफल आयोजन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आज जनपद लखनऊ में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) के निदेशक डॉ. देवेन्द्र सिंह चौहान ने मुलाक़ात की। 6 सितंबर, 2025 तक होने वाली Cricket League के माध्यम से प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त होगा। इस खेल प्रतिस्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पहुंचने का मार्ग भी प्रशस्त होगा। मुख्यमंत्री के…

Read More

मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन पर्व पर प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी किये गये बधाई सन्देश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पारस्परिक प्रेम, स्नेह व विश्वास का त्योहार है। यह पर्व कर्तव्य, आत्मीयता, त्याग, सामाजिक एकता व सद्भाव की भावना का प्रतीक है। रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक पर्व तो है ही, यह भारत की गुरु-शिष्य परम्परा का त्योहार भी है। रक्षाबंधन का त्योहार श्रावण पूर्णिमा के दिन मनाया जाता…

Read More

बाराबंकी में रोडवेज बस पर पेड़ गिरने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत, मृतकों के परिजनों को 5 लाख की मदद का ऐलान

Lucknow: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, चलती रोडवेज बस पर पेड़ गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे में मृतकों की पहचान बाराबंकी निवासी शिक्षा मल्होत्रा ( शिक्षिका), मीना श्रीवास्तव ( एडीओ), जूही सक्सेना (एडीओ), रकीबुल निशा और बस चालक संतोष सोनी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना सुबह 11 बजे की है। यात्रियों से भरी बस बाराबंकी से हैदरगढ़ जा रही थी। अचानक से बस के…

Read More