चिराग पासवान आज खगड़िया-बेगूसराय में करेंगे जनसभाएं

नई दिल्ली:  लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान बिहार में चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतर गए हैं। वे आज खगड़िया और बेगूसराय जिलों में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान खगड़िया के चौथम स्थित दुर्गा मैदान में पहली जनसभा करेंगे, जहां वे बेलदौर विधानसभा से जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के प्रत्याशी पन्ना लाल के समर्थन में प्रचार करेंगे।

इसके बाद वे बेगूसराय के खुदावनपुर में प्रखण्ड कार्यालय मैदान में दूसरी जनसभा को संबोधित करेंगे, जहां वे जेडीयू प्रत्याशी विवेक कुमार के पक्ष में प्रचार करेंगे।

 

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts