चमोली में बादल फटा, 2 शव बरामद, रेस्क्यू जारी

नई दिल्ली: उत्तराखंड के चमोली जनपद के नंदानगर विकासखंड में बीते दिन बादल फटने की घटना ने भारी तबाही मचाई है। घटना के बाद से राहत एवं बचाव कार्य लगातार युद्धस्तर पर जारी है। अभी तक कुल 10 लापता लोगो में से 2 के शव बरामद किये गये हैं। लापता लोगों की तलाश के लिए SDRF, NDRF, सेना और ITBP की टीमें लगातार अभियान चला रही हैं।

शासन प्रसाशन के द्वारा नंदानगर के मार्ग को सुचारू करने का लगातार युद्वस्तर पर प्रयास जारी है। शासन व प्रशासन,स्वास्थ्य विभाग के अलावा जनपद के सभी अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। जिला प्रसाशन की प्राथमिकताओं में सबसे पहले आपदा प्रभावित लोगों को वापस पटरी पर लाना है।

वहीं 10 घायलों को हेली के माध्यम से रेफर किया गया है जबकि 2 घायलों का स्थानीय स्तर पर इलाज चल रहा है। कुंतरी से बचाव टीम द्वारा कुंवर सिंह को सुरक्षित बचा लिया गया है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts