लखनऊ: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने अपने बचपन की दोस्त वंशिका सिंह से शादी कर ली है। आज लखनऊ के लग्जरी फाइव-स्टार होटल द सेंट्रम में ग्रैंड रिसेप्शन है। शाही रिसेप्शन में ICC चेयरमैन जय शाह, टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर, महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली समेत 900 से ज्यादा मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है।
VVIP मेहमानों के लिए 4 चार्टर्ड प्लेन का इंतजाम किया गया है। राजनीति, उद्योग और मनोरंजन जगत की कई बड़ी हस्तियां भी रिसेप्शन में शामिल हो सकती हैं। कुलदीप ने वंशिका के साथ 14 मार्च को उत्तराखंड के मसूरी में परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में सात फेरे लिए थे।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...

