Delhi:- भारत सरकार ने कहा है कि देश की एक अरब चालीस करोड़ जनता की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कल नई दिल्ली में कहा कि देश के ऊर्जा स्रोतों में विविधता लाना सरकार की प्राथमिकता है।
जायसवाल ने कहा कि वेनेजुएला व्यापार और निवेश सहित ऊर्जा क्षेत्र में भारत का दीर्घकालिक साझेदार रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019-20 तक वेनेजुएला कच्चे तेल के भारत के प्रमुख स्रोतों में से एक था। प्रवक्ता ने कहा कि देश की सरकारी कंपनियों की वेनेजुएला की राष्ट्रीय तेल कंपनी के साथ साझेदारी है और वे वर्ष 2008 से वेनेजुएला में अपनी उपस्थिति बनाए हुए हैं। प्रवक्ता ने कहा कि भारत वेनेजुएला सहित किसी भी नए कच्चे तेल आपूर्ति विकल्प के वाणिज्यिक लाभों का पता लगाने के लिए तैयार है।
प्रवक्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत के बाद आपसी शुल्क में कमी के लिए राष्ट्रपति ट्रंप को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि अब भारतीय उत्पादों का केवल 18 प्रतिशत के शुल्क पर अमरीका को निर्यात किया जा सकेगा। श्री जायसवाल ने कहा कि इस समझौते से भारत के निर्यात, श्रम प्रधान उद्योगों, रोजगार सृजन और विकास को बढ़ावा मिलेगा।