रूस-यूक्रेन वार्ता में कैदियों की बड़ी अदला-बदली पर सहमति

Delhi:- अमरीका की मध्यस्थता में रूस और यूक्रेन के बीच कल दूसरे दौर की वार्ता में दोनों पक्ष बड़े पैमाने पर कैदियों की अदला-बदली पर सहमत हुए। हालांकि, वार्ता में क्षेत्रीय व्यवस्था और युद्धविराम पर कोई ठोस प्रगति नहीं हो सकी।

अमरीकी राष्ट्रपति के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने कहा कि तीनों देशों के प्रतिनिधियों ने कैदियों की अदला-बदली पर सहमति व्यक्त की। उन्होंने कहा कि संघर्ष के व्यापक समाधान के लिए और अधिक प्रयासों की आवश्यकता है।

 

वार्ता में, यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडल ने गरिमापूर्ण और स्थायी शांति की मांग की। अगले दौर की वार्ता के लिए कोई समय-सारणी या व्यवस्था फिलहाल घोषित नहीं की गई है। वार्ता के बाद, रूस और यूक्रेन ने 157 बंदियों की अदला-बदली की । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि रिहा किए गए लोगों में सैन्यकर्मी और नागरिक शामिल थे।

Related posts