उत्तर प्रदेश: (Lucknow)लखनऊ में आंधी के बाद 12 घंटे से ज्यादा देर तक रिमझिम बारिश हुई। इससे बुधवार सुबह अधिकतम तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा की गिरावट हुई। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।
दिन में धूप निकलने पर अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। हालांकि, मौसम विभाग ने 24 से 48 घंटे तक आंधी-पानी का असर बना रहने की संभावना जताया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.5 और न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया था।
मंगलवार को हुआ मौसम में बदलाव-
मंगलवार शाम करीब 6 बजे धूल भरी आंधी चली। उसके बाद रातभर रिमझिम बारिश हुई। बुधवार तड़के से ही रुक-रुककर बारिश हुई। गोमती नगर स्थित लोहिया पार्क पावर हाउस के सामने आंधी से एक पेड़ उखड़ कर कार पर गिर गया। घटना के समय गाड़ी में कोई सवारी बैठी नहीं होने से बड़ा हादसा टल गया।
