भारत-चीन के स्थिर और रचनात्मक संबंध शांति और समृद्धि के लिए ज़रूरीः प्रधानमंत्री

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि भारत और चीन के बीच स्थिर और रचनात्‍मक संबंध से क्षेत्रीय और वैश्विक स्‍तर पर शांति और समृद्धि को बढ़ावा मिलेगा। उन्‍होंने भारत-चीन सीमा पर शांति और सद्भाव बनाए रखने और सीमा विवाद के परस्पर स्वीकार्य समाधान पर बल दिया है। प्रधानमंत्री ने कल चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ नई दिल्‍ली में बैठक की।

चीन के विदेशमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को चीन के राष्‍ट्रपति षी चिनफिंग का संदेश और तियानचिन में प्रस्तावित शंघाई शिखर सम्‍मेलन के लिए निमंत्रण सौंपा।

प्रधानमंत्री मोदी ने कज़ान में पिछले वर्ष राष्‍ट्रपति शी चिनफिंग के साथ हुई बैठक के बाद से कैलाश मानसरोवर यात्रा की बहाली सहित आपसी संबंधों में हुई प्रगति का स्‍वागत किया। उन्‍होंने शंघाई शिखर सम्‍मेलन के लिए राष्‍ट्रपति चिनफिंग का निमंत्रण भी स्‍वीकार किया।

सूत्रों ने बताया कि चीन के विदेशमंत्री वांग यी ने कल विदेशमंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर के साथ हुई बैठक में यह आश्‍वासन दिया कि चीन भारत को उर्वरक, दुर्लभ खनिज और सुरंगों की खुदाई में काम आने वाली मशीनें उपलब्ध कराएगा।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts