भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढती बडी अर्थव्यवस्था: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढती बडी अर्थव्‍यवस्‍था है और जल्‍द ही दुनिया की तीसरी सबसे बडी अर्थव्‍यवस्‍था बनने वाली है। प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्‍ली में एक निजी मीडिया हाउस के कार्यक्रम में कहा कि भारत अपनी मजबूती और लचीलेपन के दम पर दुनिया में उम्‍मीद की किरण बनकर उभरा है। उन्‍होंने पिछले दस वर्षों में वृद्धि का श्रेय व्यापक आर्थिक स्थिरता को दिया। उन्होंने कहा कि देश में मुद्रास्फीति दर कम है, ब्याज दरें कम हैं और विदेशी मुद्रा का भंडार भी मज़बूत है। श्री मोदी ने कहा कि विशेषज्ञों का मानना ​​है कि विश्व के विकास में भारत का योगदान बहुत जल्द लगभग 20 प्रतिशत हो जाएगा। उन्होंने कहा कि हर महीने लाखों घरेलू निवेशक एसआईपी के ज़रिए बाज़ार में हज़ारों करोड़ रुपये का निवेश कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि मेड इन इंडिया 6जी पर काम चल रहा है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया TRUTH WATCH INDIA के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts